Posts

Showing posts from March, 2026

बी.एम. पब्लिक स्कूल में प्रवेश प्रारंभ

Image
विद्यालय में कंप्यूटर लैब, स्वच्छ वातावरण, CBT बेस्ड लर्निंग जैसी सुविधाएं है उपलब्ध बलिया। शहर के हरपुर मिड्डी, निकट धूम बाबा में स्थित बी.एम. पब्लिक स्कूल में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रारंभ हो चुका है। विद्यालय में योग्य और अनुभवी शिक्षक, इंडोर एक्टिविटीज़, स्पोकन इंग्लिश पर ध्यान, व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम, योग और व्यायाम, कंप्यूटर लैब, स्वच्छ वातावरण और CBT बेस्ड लर्निंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।   विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को अच्छी शिक्षा और संस्कार प्रदान करना है, जिससे वे अपने भविष्य में सफल हो सकें। अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:  7786910765, 8423913375,  bmpshb@gmail.com। 📚 रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

भारतीय शिक्षा निकेतन में नये सत्र 2026-27 का प्रवेश प्रारंभ

Image
अच्छी गुणवत्ता के साथ विद्यालय में दी जाती है शिक्षा: प्रधानाचार्य  बलिया। शहर के  बेदुआ कृष्णा नगर मे स्थित भारतीय शिक्षा निकेतन का नये सत्र 2026-27 में प्रवेश प्रारंभ हो चुका है।  प्रधानाचार्य गंगाधरी ने मीडिया से वार्ता कर बताया कि सत्र 2026-27 की शुरुआत हो चुकी है। आप अपने बच्चों को हमारे विद्यालय में भेजें और अच्छी गुणवत्ता के साथ हमारे विद्यालय में शिक्षा दिया जाता है। 1 अप्रैल 2026 से बच्चों का क्लास भी प्रारंभ हो जाएगा। विद्यालय की खासियत: - स्वच्छ वातावरण - नई शिक्षा नीति के तहत शिक्षा - खेल और साइंस पर विशेष ध्यान आप अपने बच्चों को यहां दाखिला दिलाएं और उन्हें बेहतर शिक्षा प्रदान करें। अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें। रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

आजाद मेमोरियल कान्वेंट स्कूल में परीक्षा परिणाम का वितरण

Image
नई शिक्षा नीति के तहत खेल और साइंस को दिया जाता है बढ़ावा  बलिया। नगर के गड़वार रोड स्थित आजाद मेमोरियल कान्वेंट स्कूल पर 2025-26 का परीक्षा परिणाम वितरण किया गया। डायरेक्टर एजाज अहमद ने बताया कि बच्चों ने काफी अच्छी तरह मेहनत की है और उनका परीक्षा परिणाम भी बहुत अच्छा आया है।  उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाला समय उनके लिए काफी अच्छा रहेगा। बच्चों की मेहनत और अध्यापकों की कड़ी मेहनत का परिणाम है कि परीक्षा परिणाम शानदार रहा। नए सत्र का प्रवेश प्रारंभ हो चुका है, आप अपने बच्चों को भेजकर नए सत्र का प्रवेश करा सकते हैं। हमारे विद्यालय में आने की सुविधा है बच्चों को हम लोग नई शिक्षा नीति के तहत खेल और साइंस को भी बढ़ावा देते हैं| रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

ज्ञान सरोवर पब्लिक हाई स्कूल में प्रवेश प्रारंभ

Image
इंटरएक्टिव लर्निंग और समूह गतिविधियों का होता है आयोजन  बलिया। जनपद के माफी पिपरा, जमुआ, बलिया में स्थित ज्ञान सरोवर पब्लिक हाई स्कूल में नर्सरी से 10वीं तक (UP & CBSE बोर्ड) के लिए प्रवेश प्रारंभ हो चुका है। विद्यालय में अच्छी सुविधाएं जैसे कि योग्य शिक्षक, इंटरएक्टिव लर्निंग और समूह गतिविधियों का आयोजन किया जाता है।  CBSE बोर्ड से कक्षा 9वीं में पढ़ने वाले छात्रों को विशेष सहुलियत दी जा रही है, जिसमें प्रवेश फीस और रजिस्ट्रेशन फीस में सुविधा है। संपर्क करें: 9839109890, 8601089813। 🚀 विद्यालय की खासियत: - अच्छा कैंपस - योग्य शिक्षक - इंटरएक्टिव लर्निंग - समूह गतिविधियों का आयोजन - वाहन सुविधा उपलब्ध। रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

आदर्श दर्शन विद्यापीठ का वार्षिक परीक्षा परिणाम दिवस मना

Image
सम्मान समारोह में बच्चों को किया गया सम्मानित बलिया। शहर के जापलिनगंज स्थित आदर्श दर्शन विद्यापीठ स्कूल में 2025-26 का परीक्षा परिणाम दिवस और सम्मान समारोह का आयोजन हुआ।  डायरेक्टर राकेश कुमार कुशवाहा ने बताया कि बच्चों ने साल भर अच्छी मेहनत की है और इसका परिणाम आज जारी हुआ है। उन्होंने उम्मीद जताई कि बच्चे ऐसे ही मेहनत करते रहेंगे और आने वाला समय उनके लिए अच्छा रहेगा। विद्यालय की खासियत: - स्मार्ट क्लास की सुविधा - अच्छी गुणवत्ता वाले अध्यापकों द्वारा शिक्षा - वन की सुविधा - साइंस और खेल पर विशेष ध्यान नए सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रारंभ हो चुका है। आप अपने बच्चों को यहां दाखिला दिलाएं और उनका जीवन उज्जवल बनाएं। विद्यालय का उद्देश्य है - "बच्चा खेलेगा तभी पढ़ेगा"। रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

प्रमुख सचिव के आदेश का अनुपालन कराने की मांग को लेकर बांसडीह तहसील का घेराव

Image
गोंडऊ नाच एवं गोंडऊ बाजा हुरुका बजाते हुए जुलूस के रूप में लोग पहुंचे बांसडीह तहसील पर गोंड जनजाति प्रमाण पत्र जारी होने तक संवैधानिक लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष आंदोलन रहेगा जारी  बांसडीह (बलिया)। मा.प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन समाज कल्याण अनुभाग-3 लखनऊ शासनादेश संख्या- 129/2021/3206/26-3-2021 दिनांक 3 नवम्बर 2021 द्वारा स्पष्ट रूप से दिशा-निर्देश दिया गया है कि आवेदनकर्ता द्वारा साक्ष्य के तौर पर प्रमाणित भू-राजस्व अभिलेखों 1356 या 1359 फसली की खतौनी में गोंड़ अंकित हो की पुष्टि अभिलेखागार के मूल रिकॉर्ड से किए जाने के पश्चात सही पाए जाने पर गोंड अनुसूचित जनजाति का प्रमाण-पत्र निर्गत कर दिया जाय। इसमें किसी भी प्रकार की हिला-हवाली न की जाए।   आवेदनकर्ता के भूमिहीन होने की दशा में उनके परिवार रजिस्टर की नकल, शैक्षणिक संस्थाओं विद्यालय की टी.सी. नजदीकी गोंड परिवार से भी पूछ-ताछ जॉच-पड़ताल कर गोंड जाति प्रमाण पत्र निर्गत करें" का कड़ाई से अक्षरश: अनुपालन कराने, गोंड अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र सुगमता पूर्वक जारी करने की मांग को लेकर घेरा डालो-डेरा डालो आंदोलन के ...

वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीरामजी ठाकुर के नेतृत्व में कबीरम् समाज ने सीडीओ से किया भेट

Image
प्रधानमंत्री द्वारा सात सूत्रीय अनुमोदित डिमाण्ड की शीघ्र घोषणा किये जाने को लेकर की वार्ता बलिया। बलिया के मालवीय मुरली बाबू के बचपन के साथी वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीरामजी ठाकुर (उम्र 85 वर्ष) के नेतृत्व में कबीरम् समाज- बलिया, तथा अखिल भारतीय कबीरम् सेवा संघ, गर्जपतिपुरम् के प्रतिनिधिमण्डल विकास भवन, बलिया पहुंचकर सात सूत्रीय अनुमोदित डिमाण्ड की घोषणा को लेकर जिला मुख्य विकास अधिकारी श्री ओजस्वी राज से मिला।  उक्त अवसर पर बातचीत के दौरान वरिष्ठ अधिक्ता श्रीरामजी ठाकुर ने जनसुनवाई प्रपत्र सं0- 20019326003494 का हवाला देते हुए कहा कि सात सूत्रीय अनुमोदित डिमाण्ड जो जिलाधिकारी कार्यालय, बलिया, मुख्यमंत्री कार्यालय उ0प्र0, प्रधानमंत्री कार्यालय नई दिल्ली द्वारा कई बार अनुमोदन किया जा चुका है। प्रधानमंत्री द्वारा अब सिर्फ औपचारिक घोषणा किया जाना शेष रह गया है। वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीरामजी ठाकुर ने प्रपत्र को जोरदार ढ़ंग से रखते हुए पुनः कहा कि प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग , नई दिल्ली के प्रपत्र पी0एम0ओ0पी0जी0/डी0/2026/0036090 तथा जनसुनवाई सं0- 60000260049395 के प्रपत्र ...

कोहिनूर कार्डस् एंड ऑफसेट" SINAGE SOLUTION" का भव्य शुभारंभ

Image
3D बोर्ड, 2D बोर्ड, 3D लेटर, सरकारी एवं प्राइवेट लोगो बनाने की सुविधा  बलिया। शहर के चितू पांडे चौराहे के समीप कोहिनूर कार्डस् एंड ऑफसेट" SINAGE SOLUTION" का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रो. शमीम अखतर ने मीडिया से वार्ता कर बताया कि उनके यहाँ एक ही छत के नीचे अनेकों सुविधाएं हैं, जैसे 3D बोर्ड, 2D बोर्ड, 3D लेटर, सरकारी लोगो और प्राइवेट लोगो बनते हैं।  साथ ही शादी विवाह के कार्ड भी उनके यहाँ छपते हैं। उन्होंने लोगों से आकर सेवा का मौका देने की अपील की और बताया कि यहाँ पर ग्राहकों को सर्वोत्तम गुणवत्ता और समय पर सेवा प्रदान की जाती है। इस अवसर पर स्थानीय व्यवसायियों और शहर के प्रमुख लोगों ने भाग लिया और शुभकामनाएं दीं। रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

जेएनसीयू में कृषि विभाग के छात्रों को मूल्य संवर्धन एवं खाद्य प्रसंस्करण का दिया गया प्रशिक्षण

Image
छात्र- छात्राओं ने प्रैक्टिकल सत्र में  स्वयं इन उत्पादों को किया तैयार  बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के प्रो. संजीत कुमार गुप्ता के संरक्षण में आयोजित सात दिवसीय “मूल्य संवर्धन एवं खाद्य प्रसंस्करण कार्यक्रम” के अंतर्गत कृषि विभाग के छात्रों को गुलाब के फूलों से बनाया गया रुवाब्जा, मिश्रित फलों के जैम ईवीएम जैली, पपीते की चटनी, संतरे का स्क्वैश एवं मिश्रित सब्जियों के अचार बनाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में खाद्य प्रसंस्करण विशेषज्ञ श्री हरि शंकर वर्मा ने प्रशिक्षण प्रदान किया। छात्र- छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रैक्टिकल सत्र में भाग लेते हुए स्वयं इन उत्पादों को तैयार किया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को कच्चे माल के चयन, सफाई, कटिंग, पकाने की प्रक्रिया, स्वादानुसार मसाले एवं चीनी के उपयोग, पैकेजिंग तथा संरक्षण की विधियों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर छात्रों ने तैयार उत्पादों का स्वाद भी लिया और सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की। कई विद्यार्थियों ने बताया कि यह प्रशिक्षण उनके लिए घर पर या लघु स्तर पर ...

महिलाओं को स्वयं अपने अधिकारों के लिए रहना पड़ेगा जागरूक: डॉ. प्रियंका सिंह

Image
जेएनसीयू में समाजशास्त्र विभाग द्वारा मिशन शक्ति के अंतर्गत दो दिवसीय व्याख्यान का समापन  बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजीत कुमार गुप्ता के संरक्षण में मिशन शक्ति चरण 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत परिसर में समाजशास्त्र विभाग द्वारा व्याख्यान श्रृंखला "सफलता की कहानी नारी की जुबानी" का उद्घाटन हुआ। इस व्याख्यान श्रृंखला के आयोजन का मुख्य उद्देश्य उन महिलाओं के संघर्ष से सफलता की कहानी को मंच प्रदान करना है ,जो आज समाज के सामने एक उदाहरण और प्रेरणा के रूप में खड़ी है।  इस श्रृंखला के उद्घाटन की मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय की निदेशक शैक्षणिक डॉ पुष्पा मिश्रा जी रहीं। इस व्याख्यान श्रृंखला के प्रथम दिवस को विभागाध्यक्ष डॉ प्रियंका सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को स्वयं अपने अधिकारों के लिए जागरूक रहना पड़ेगा। सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान और सम्मान के लिए हर कदम पर प्रतिबद्ध है, मिशन शक्ति इसी उपक्रम में संचालित हो रहा है, परन्तु अज्ञानता और जागरूकता के अभाव में महिलाएं उनका प्रयोग नहीं कर पाती हैं। विभा...

पैराडाइज कॉन्वेंट स्कूल पहाड़ीपुर का ANNUAL RESULT DAY 2025-26 संपन्न

Image
नए सेशन के लिए प्रवेश हो चुका है प्रारंभ बलिया। जनपद के पौहाड़ीपुर निकट मुलायम नगर, गड़वार रोड पर स्थित पैराडाइज कॉन्वेंट स्कूल पहाड़ीपुर बलिया का ANNUAL RESULT DAY 2025-26 संपन्न हुआ। डायरेक्टर सोनू वर्मा ने बताया कि बच्चों ने इस साल काफी अच्छी मेहनत की और रिजल्ट भी बहुत ही अच्छा बना है। कुछ बच्चों ने 96% और 97% अंक प्राप्त किए हैं। नए सेशन के लिए प्रवेश प्रारंभ हो चुका है। विद्यालय में कई सुविधाएं हैं: - विद्यार्थी पर व्यक्तिगत ध्यान और मार्गदर्शन - आधुनिक शिक्षण प्रणाली - सांस्कृतिक गतिविधियाँ - सुरक्षित पेयजल - उच्च अनुशासन और स्वच्छता पर जोर - तनाव मुक्त शिक्षा। विद्यालय का उद्देश्य बच्चों का उज्जवल भविष्य बनाना है।डायरेक्टर सोनू वर्मा ने बताया कि आने वाले समय में भी बच्चे इसी तरह मेहनत करते रहेंगे। रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

रोटेरियन राजेश गुप्ता को प्रदान की गईं क्लब प्रेसिडेंट की डिग्री

Image
समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहे रोटेरियन राजेश गुप्ता  वाराणसी। लखनऊ के होटल हॉलिडे इन में आयोजित रोटरी मंडल 3120 के PELS–SELS Vision 2026 कार्यक्रम में रोटरी क्लब ब्लड डोनर वाराणसी के चार्टर अध्यक्ष रोटेरियन राजेश गुप्ता को क्लब प्रेसिडेंट की डिग्री प्रदान की गई। यह डिग्री रोटरी मंडल 3120 की गवर्नर रोटेरियन पूनम गुलाटी द्वारा अपने कर कमलों से प्रदान की गई, जिससे यह सम्मान और भी गौरवपूर्ण बन गया। यह उपलब्धि उनके उत्कृष्ट नेतृत्व, सेवा भावना एवं रोटरी के प्रति समर्पण का प्रतीक है। कार्यक्रम में विभिन्न रोटरी क्लबों के पदाधिकारियों को प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन दिया गया, जिसमें रोटेरियन राजेश गुप्ता ने सक्रिय सहभागिता निभाई।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रोटरी का मूल उद्देश्य “सेवा ही सर्वोपरि” है और वे अपने कार्यकाल में समाज सेवा, रक्तदान जागरूकता एवं जनहित के कार्यों को और अधिक सशक्त रूप से आगे बढ़ाएंगे। रोटरी क्लब ब्लड डोनर वाराणसी के सदस्यों ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके नेतृत्व में क्लब के उज्ज्वल भविष्य की काम...

अशोक सिंह अध्यक्ष एवं जावेद अख्तर उपाध्यक्ष हुए निर्वाचित

Image
डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उ.प्र बलिया का अधिवेशन एवं चुनाव संपन्न बलिया। डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन जनपद शाखा बलिया का द्विवार्षिक अधिवेशन/चुनाव प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार बापू भवन टाउन हॉल में 30 मार्च दिन सोमवार को संपन्न हुआ। चुनाव में प्रांतीय पर्यवेक्षक के रूप में डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश चंद्र मिश्रा जी, चुनाव अधिकारी के रूप में फार्मेसी काउंसिल के सदस्य शंकर पटेल जी एवं मंडलीय सचिव विवेक कुमार सिंह जी के देखरेख में संपन्न हुआ।  इस अधिवेशन / चुनाव में अध्यक्ष पद के रूप में श्री अशोक कुमार सिंह सिंह को 86 मत प्राप्त हुए और उनके निकटतम प्रतिद्वंधी मलय कुमार पाण्डेय जी को 26 मत प्राप्त हुए। अध्यक्ष पद पर अशोक कुमार सिंह जी 60 मतों से निर्वाचित घोषित किए गए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जावेद अख्तर जी को 77 मत प्राप्त हुए और उनके निकटतम प्रतिद्वंती शिल्पी यादव को 25 मत प्राप्त हुए। इस तरह जावेद अख्तर जी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी शिल्पी यादव को 52 मतों से पराजित किया। मंत्री पद पर शैलेंद्र कुमार पाण्डेय जी ...

उनके सिद्धांत आज भी समाज देश को दिशा देने में है सक्षम: दीनानाथ वर्मा

Image
चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की जयंती के पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन  बलिया। चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की जयंती के अवसर पर कुशवाहा भवन, परिखरा में एक भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भगवान बुद्ध की प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया गया, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक और उत्सवमय हो उठा। कार्यक्रम में समाज के लोगों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रीय संगठन मंत्री दीनानाथ वर्मा रहे। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक केदार नाथ वर्मा उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र, सम्राट अशोक स्मृति चिन्ह एवं फूलमालाओं के साथ किया गया। आयोजन का शुभारंभ एक भव्य मोटरसाइकिल जुलूस के साथ हुआ। यह जुलूस पूरे शहर में भ्रमण करते हुए पुनः कुशवाहा भवन परिखरा पहुंचा। जुलूस में युवाओं और समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जिससे आयोजन की भव्यता और भी बढ़ गई।  सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि दीनानाथ वर्मा ने भगवान बुद्ध एवं सम्राट अशोक के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उनके सि...

कायस्थ सेना कल्याण परिवार द्वारा आयोजित श्रीमदभागवत कथा 30 मार्च से

Image
आचार्य मुमुक्ष कृष्ण दद्दा द्वारा होगा कथा वाचन बरेली। कायस्थ सेना कल्याण परिवार बरेली द्वारा कैंट लाल फाटक स्थित वृद्धाश्रम में भागवत कथा का आयोजन 30 मार्च दिन सोमवार से किया जा रहा है।  यह जानकारी देते हुए प्रदेश संरक्षक संजीव कुमार सक्सेना ने बताया कि कथा प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से लेकर रात्रि 7 बजे तक आयोजित होगी। कथा आचार्य मुमुक्ष कृष्ण दद्दा द्वारा कही जाएगी जिसमें अलग अलग दिन यजमान होंगे।            इस भागवत कथा के आयोजन में आलोक प्रधान जी, श्यामदीप सक्सेना, मनोज सक्सेना, गोपाल धूप वाले, रविंद्र श्रीवास्तव, आर के श्रीवास्तव, रवि सक्सेना अवधपुरी, राजेंद्र पाल सिंह, श्रीमती सुशील सिंह, आलोक सक्सेना, अमित सक्सेना, मिठ्ठू एडवोकेट, महेश प्रसाद श्रीवास्तव, राकेश सक्सेना सहित बड़ी संख्या में लोगों का सहयोग है।

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 'महर्षि भृगु शिक्षण संस्थान' का वार्षिकोत्सव

Image
उत्तम परीक्षाफल प्राप्त करने वाले छात्र -छात्राओं को विद्यालय द्वारा किया गया पुरस्कृत  बलिया। महर्षि भृगु शिक्षण संस्थान , मिश्र नेऊरी, बलिया का वार्षिकोत्सव समारोह अत्यन्त धूम -धाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बलिया के मुख्य कोषाधिकारी श्री आनन्द दूबे रहे, जब कि विशिष्ट अतिथि के रूप में पर्यावरणविद् डाॅ० गणेश पाठक ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। अन्य अतिथियों में गंगा समग्र के जिला संयोजक धनंजय उपाध्याय, एडवोकेट प्रकाश उपाध्याय, राज कुमार पाण्डेय, परमात्मा नन्द पाण्डेय सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि संसाधनों के अभाव में महर्षि भृगु शिक्षण संस्थान द्वारा जिस तन्मयता एवं  तत्परता से बच्चों कै शिक्षा दी जा रही है, उसकी जितनी तारीफ की जाय कम है। इस उत्तम शिक्षण व्यवस्था के लिए विद्यालय के सभी श...

अब यों ही बदलता रहेगा मौसम का मिजाज: डाॅ० गणेश पाठक

Image
आखिर मौसम में बार- बार क्यों है रहा है अचानक परिवर्तन  आज सुबह -सुबह बलिया का खतरनाक मौसम। रात से ही आंधी, बादलों की गरज -तड़प एवं बर्षा से मौसम हुआ चिंतनीय। तापमान में गिरावट। गर्म मौसम हुआ नम। जलवायु परिवर्तन एवं पश्चिमी विक्षोभ की बार -बार पुनरावृत्ति से बेमौसम आंधी एवं बर्षा की आफत। फसलों के नष्ट होने के डर से किसानों की चिंता बढ़ी। मौसम की अनियमितता से स्वास्थ्य भी होगा प्रभावित। गर्म एवं नम मौसम के संक्रमण से शरीर में भी बढ़ सकता है स्वास्थ्य संबंधी संक्रमण। अब यों ही बदलता रहेगा मौसम का मिजाज     अजीब संयोग है, 23 मार्च को विश्व के अधिकांश देशों में 'मौसम विज्ञान दिवस' मनाने की तैयारी चल रही की जा रही थी कि उससे तीन दिन पहले से ही मौसम ने उत्तर भारत में अचानक ऐसा करवट बदला कि न केवल किसानों के माने पर बल पड़ गये, बल्कि भी मौसम वैज्ञानिकों की भी चिंता बढ़ गयी। 10 मार्च के बाद गर्मी अपना रूप दिखाने लगी थी कि तभी 19 मार्च से 21 मार्च तक पश्चिमी विक्षोभ के चलते आंधी सहित तेज बारिश एवं ओलों के गिरने से खासतौर से किसान चिंतित हो गये, क्यों उनकी फसलों पर संकट...

बूथ स्तर के पदाधिकारियों को पूरी निष्ठा से अपनी जिम्मेदारी निभाने की है जरूरत: धनन्जय

Image
रसड़ा विधान सभा में गांव चलो अभियान के तहत बूथ स्तर की समीक्षा बैठक  रसड़ा (बलिया)। उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी की पांचवी बार सरकार बनाने के लिए बसपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी सर्व समाज को जोड़ने के साथ-साथ बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त एवं गतिशील बनाने की दिशा में युद्ध स्तर पर कार्य प्रारंभ कर दिया है। रसड़ा विधान सभा क्षेत्र के बूथों पर बसपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा गांव चलो अभियान के तहत पार्टी को सशक्त बनाने की दिशा में कार्य तेज कर दिया गया है। शुक्रवार को रसड़ा क्षेत्र के खड़सरा, जाम व बर्रेबोझ गांव के बूथ स्तर के पदाधिकारियों एवं कार्यों की समीक्षा विधान सभा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। खड़सरा रविदास मंदिर परिसर में आयोजित बूथ समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए विधानसभा सभा अध्यक्ष एडवो धनन्जय भारती ने कहा कि 2027 में बसपा को एतिहासिक जीत दिलाकर बहन मायावती को पांचवीं बार उप्र का मुख्यमंत्री बनाने की दिशा में बूथ स्तर के पदाधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाने की जरूरत है ताकि प्रदेश में दलित, पिछड़ा एवं सर्वसमाज के साथ...

नुक्कड़ सभा कर गोंड छात्र नौजवानों को बांसडीह तहसील पर पहुंचने का आहवान

Image
डालो-डेरा डालो आंदोलन के तहत 30 मार्च को होगा विशाल प्रदर्शन  बांसडीह (बलिया)। भारत के राष्ट्रपतीय राजपत्र संविधान प्रमुख सचिव शासनादेश 3 नवम्बर 2021 द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के अनुपालन में गोंड जनजाति छात्र नौजवानों का जाति प्रमाण पत्र सुगमता पूर्वक जारी कराने हेतु 30 मार्च दिन सोमवार को बांसडीह तहसील पर आयोजित घेरा डालो -डेरा डालो आंदोलन के तहत विशाल प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए 28 मार्च को बांसडीह के ग्रामीण नरला बकवा, रामपुर कला, खेवसर, रघुवरनगर, सारंगपुर, साहित्य, जितौरा, दाराव, कीर्तिपुर, राजपुर, शिवरामपुर, आदर, दादर, मैरीटार, बांसडीह कस्बा में ऑल गोंडवाना स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आगसा) व पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति द्वारा नुक्कड़ सभा के माध्यम से लोगों को जागरूक कर अधिक से अधिक संख्या में 30 मार्च को बांसडीह तहसील पर पहुंचने का आवाहन किया गया।  इस दौरान नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के संयोजक श्री मुरली मनोहर टाऊन स्नातकोत्तर महाविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष नागेंद्र बहादुर सिंह झुन्नू ने कहा कि मा.प्रमुख ...

रामनवमी के अवसर पर‌ दुर्गा मंदिर में भव्य पूजा अर्चना

Image
अभय कुमार श्रीवास्तव ने बलिया वासियों को दी रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं बलिया। कलेक्ट के समीप स्थित दुर्गा मंदिर में नवरात्रि व रामनवमी के शुभ अवसर पर भव्य कलश पूजा हुआ। नगर पालिका क्षेत्र के नेता अभय कुमार श्रीवास्तव उर्फ बिट्टू ने मीडिया से वार्ता कर बताया कि हम पूरे बलिया वासियों को रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं।  उन्होंने प्रार्थना किया कि जो युद्ध छिडा है, मां उसे समाप्त करें, जिससे देश शांति तरीके से चले और देश में शांति रहे। कौशल उपाध्याय ने भी रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम हर साल रामनवमी के शुभ अवसर पर किया जाता है और आगे भी किया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी, और महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

श्री भृगु बाबा सेवा समिति के द्वारा अखंड हरिकीर्तन एवं भव्य भंडारा का आयोजन

Image
चैत नवरात्रि एवं रामनवमी के शुभ अवसर पर प्रतिवर्ष होता है कार्यक्रम बलिया। चैत नवरात्रि एवं रामनवमी के शुभ अवसर पर श्री भृगु बाबा सेवा समिति के द्वारा अखंड हरिकीर्तन एवं भव्य भंडारा का आयोजन किया गया। अध्यक्ष अभिषेक कुमार जायसवाल ने मीडिया से बताया कि लगातार 15 वर्षों से यह आयोजन किया जा रहा है, और पूरा स्टेशन रोड परिवार और चौक परिवार साथ में लगकर इस कार्यक्रम को सफल बनाता है।  उन्होंने बताया कि आने वाले वर्ष में ऐसे कार्यक्रम और भी भव्य तरीके से किए जाएंगे। इस अवसर पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी, और महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। अखंड हरिकीर्तन में भक्तों ने भगवान के नाम का जाप किया, और भव्य भंडारे में प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर रोहित पांडे, बबलू कुमार, अंकुर अग्रवाल, प्रिंस जायसवाल, आयुष, रितेश कुमार, कन्हैया कुमार गुप्ता, हैप्पी, विजय कुमार गुप्ता, राजेंद्र जी, विवेक गुप्ता, टुनटुन जी, किशन कुमार, राजेंद्र गुप्ता, राहुल और समस्त मित्रगण मौजूद रहे। रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

नवनिर्मित मंदिर पर कुलपति ने धर्मपत्नी के साथ किया कन्या पूजन

Image
जेएनसीयू में धूमधाम से मनाया गया वासंतिक नवरात्रि बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति  प्रोफेसर संजीत कुमार गुप्ता के संरक्षण में शुक्रवार को वासंतिक नवरात्रि धूमधाम से मनाया गया। नवनिर्मित मंदिर में कलश स्थापना और पूजन अर्चना के उपरांत कन्या पूजन विधिवत तरीके से की गई जिसमें आस पास के क्षेत्र से बालिकाओं को आमंत्रित किया गया।  कुलपति ने धर्मपत्नी डॉ नीरा गुप्ता के साथ कन्याओ के पाँव भी पखांरेl तत्पश्चात, उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार, वासंतिक नवरात्रि के शुभ अवसर पर मिशन शक्ति - फेज 5 के द्वितीय चरण अंतर्गत यौन उत्पीड़न निरोधक प्रकोष्ठ द्वारा, बालिकाओं को गुड-टच, बैड - टच के बारे में बताया गया। प्रकोष्ठ की समन्वयक डॉ पुष्पा मिश्रा ने बालिकाओं को समझाया कि बैड-टच के बारे में कैसे और किसे बताना होगा। कुलपति प्रोफेसर संजीत कुमार गुप्ता ने बालिकाओं को भारत का भविष्य बताया।  कहा कि समाज को एक बेहतर दिशा देने के लिए बालिकाओं के लिए सुरक्षित समाज अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में शामिल डॉ नीरा गुप्ता ने कन्याओं की सुरक्षा के लिए सभी ...

प्रीमियर लीग पर विजय इलेक्ट्रिकल हैदराबाद ने जमाया कब्जा

Image
विजेता व उप विजेता टीम को एक-एक स्कूटी देकर किया गया सम्मानित  रसड़ा (बलिया)।  बुलाकी दास बाबा प्रीमियर लीग सीजन 4 का आयोजन 21 मार्च से प्रारंभ होकर 25 मार्च की रात्रि बुलाकी दास की मठिया रसड़ा के परिसर में सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला बुधवार की रात्रि विजय इलेक्ट्रिकल हैदराबाद बनाम सीआरपीएफ गाजीपुर के बीच खेला गया जिसमें विजय इलेक्ट्रिकल हैदराबाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 80 रनों से खिताब अपने नाम कर लिया।  टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विजय इलेक्ट्रिकल हैदराबाद की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 160 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीआरपीएफ गाजीपुर की पूरी टीम 8 ओवर में मात्र 80 रन बनाकर सिमट गई। पांच दिनों तक चले इस प्रतियोगिता में अतिथि के रूप में महंत कौशलेंद्र गिरि, विधायक उमाशंकर सिंह के अनूज रमेश तथा भाजपा नेता किरन सिंह आदि ने अलग-अलग दिन पहुंचकर खिलाड़ियों का हौसला बढाया। खिताबी प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि प्रभारी निरीक्षक रसड़ा योगेंद्र बहादुर सिंह ने विजेता टीम के कैप्टन मोनू सिं...

रामनवमी पर विशेष-

Image
भारतीय संस्कृति के आधार हैं 'श्रीराम'      सबसे पहले तो हम यह जानें कि राम को ' श्रीराम ' नाम प्रचलित होने से पहले किस नाम से जाना जाता था। इस संदर्भ में कहा जा सकता है कि सबसे पहले इन्हें ' दशरथ राघव ' या 'राघव' कहकर संबोधित करने का उल्लेख मिलता है। चूंकि श्रीराम को विष्णु का मानव रूप में अवतार माना जाता है, इसलिए यह भी उल्लेख मिलता है कि इनके अन्दर 16 में से 12 कलाएं विद्यमान थीं।     कुछ विद्वान इनमें 14 कलाओं को निहित मानते हैं। जो भी जैसे- जैसे राघव में इन कलाओं का निखार होता गया, ये कलाओं से परिपूर्ण होते गए। इनके अन्दर अनेक मानवोचित गुणों का विकास होता गया और ये 16 गुणों से परिपूर्ण हो गए। इनके इन 16 गुणों का उल्लेख वाल्मीकि रामायण एवं श्रीरामचरितमानस सहित रामकथा से जुड़े अनेक ग्रंथों में मिलता है।  चूंकि श्रीराम पुरष रूप में अवतार लिए थे, इसलिए इनमें निहित इन 16 गुणों एवं इन गुणों के अनुरूप किए गए सद्कार्यों के कारण ही इन्हे ' मर्यादा पुरूषोत्तम राम ' से अभिहित किया गया और जब किसी पुरष में दिव्य गुण आ जाते हैं और वह भी ऐस...

माता काली जी मंदिर पर विशाल भण्डारा 28 मार्च को

Image
सरदासपुर गांव में संगीतमय रामचरित मानस पाठ का सुभारंभ शुक्रवार को रसडा़ (बलिया)। ब्लाक क्षेत्र के ग्राम सभा सरदासपुर में भव्य काली मंदिर पर शुक्रवार को संगीतमय रामचरित मानस पाठ का सुभारंभ किया जाएगा तथा शनिवार को मानस पाठ का समापन होगा। समापन के तत्पश्चात महिलाओं द्वारा शिव चर्चा की जायेगी शिव चर्चा के समापन होते ही भव्य प्रसाद का भंडारा आरंभ हो जाएगा।   इस आशय की जानकारी देते हुए पूर्व प्रधान सत्यनारायण गुप्ता उर्फ मुन्ना ने बताया कि इस कार्यक्रम का यह आयोजन समस्त ग्रामीण के सहयोग से कराया जा रहा है। यह हर साल होता है। आयोजन कार्यक्रम से मां की कृपा समस्त ग्राम वासियों पर बनी रहे इसके लिए सभी ग्रामवासी प्रार्थना करते है और मां का प्रसाद ग्रहण कर अपने जीवन को धन्य बनाते है। रिपोर्ट: लल्लन बागी