Posts

Showing posts from October, 2026

राष्ट्रसेवा और स्वच्छता के संदेश के साथ मना गांधी-शास्त्री जयंती

Image
स्काउट-गाइड एवं एनसीसी कैडेटों ने निकाली विशाल प्रभात फेरी, किया वृक्षारोपण बलिया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, उत्तर प्रदेश , जनपद बलिया द्वारा शुक्रवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, स्काउट-गाइड एवं एनसीसी कैडेटों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। कार्यक्रम के क्रम में प्रातः 6:30 बजे बापू भवन, टाउन हॉल, चौक से एक विशाल प्रभात फेरी एवं जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में कुंवर सिंह इंटर कॉलेज, श्री मुरली मनोहर टाउन इंटर कॉलेज एवं राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ स्काउट-गाइड एवं एनसीसी कैडेटों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रभात फेरी का आयोजन “हमारा संविधान—हमारा स्वाभिमान” एवं “ समृद्ध उत्तर प्रदेश—समृद्ध भारत” की थीम पर किया गया। प्रभात फेरी नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट भवन पहुंचकर सम्पन्न हुई। रैली के दौरान विद्यार्थियो...

हर्षोल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती

Image
विभिन्न दलों के नेताओं ने एकजुट होकर किया महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को नमन बलिया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती जिले में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में कांग्रेस नेत्री उषा सिंह, आम आदमी पार्टी के नेता अजय राय, कामरेड कन्हैया जी, संतोष प्रताप सिंह, कांग्रेस नेता राशिद कमाल, पिंटू अहमद, जय प्रकाश, मिंटू खां, सागर सिंह एवं राहुल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान नेताओं ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा गांधी जी के चरखे का संचालन कर उनके स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के संदेश को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जीवन देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके विचारों को अपनाकर समाज में आपसी भाईचारा, शांति और एकता को मजबूत किया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बह...

सेवा सदन स्कूल कथरिया के छह छात्राओं को प्रधानमंत्री ने भेजा पत्र

Image
स्कूल में उत्साह और उमंग का वातावरण सोहाव (बलिया)। देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा सेवा सदन स्कूल कथरिया के 06 छात्राओं द्वारा भेजी गई राखी को स्वीकार करते हुए उनके द्वारा अपना प्यार और आशीर्वाद देते हुए सम्मान पत्र लिखकर भेजा गया, जिसको देखकर स्कूल में उत्साह और उमंग का वातावरण बन गया।  इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक डॉ सुधीर कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री जी को इस आदर और आशीर्वाद देने पर पूरे स्कूल परिवार की तरफ से आभार व्यक्त किया।

टाउन पॉलीटेक्निक में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई गांधीजी एवं शास्त्रीजी जयंती

Image
वाद-विवाद गोष्ठी, सेमिनार एवं स्लोगन राइटिंग कम्पटीशन का हुआ आयोजन बलिया। टाउन पॉलीटेक्निक, बलिया में गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम संस्था के प्रधानाचार्य इं. विजय कुमार सिन्हा एवं एनसीसी अधिकारी कैप्टन रविशंकर के नेतृत्व में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य द्वारा ध्वजारोहण से हुई। तत्पश्चात गांधी जी, शास्त्री जी एवं डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के चित्र पर सभी शिक्षकों, कर्मचारियों, कैडेटों द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया गया। इस अवसर पर संस्था में श्रमदान किया गया, साथ ही स्वतंत्रता प्राप्ति तथा संविधान निर्माण में मनीषियों एवं विधिवेत्ताओं की भूमिका पर वाद-विवाद गोष्ठी एवं सेमिनार का आयोजन हुआ। स्लोगन राइटिंग कम्पटीशन का भी आयोजन किया गया। अंत में मिष्ठान वितरण किया गया। समारोह में इं.ब्रजभूषण, अनिल शर्मा, इं. राकेश यादव, विनोद कुमार, निखिलेन्द्र नाथ मिश्र, आलोक कुमार सिंह, शक्ति प्रकाश मौर्या, रजनीकांत श्रीवास्तव, रवि कुमार सिंह, आशुतोष राय, अमित कुमार श्रीवास्तव, राधेश्याम, सुरेशचन्द्र राम, सुमित ...

3 अक्टूवर, विश्व प्रकृति दिवस पर विशेष -

Image
भारतीय संस्कृति एवं ज्ञान परम्परा में निहित हैं प्रकृति   संरक्षण की अवधारणाएं                                           -डाॅ० गणेश पाठक   मानव इस सृष्टि का सबसे महत्वपूर्ण एवं क्रियाशील प्राणी है। वह स्वयं एक सर्वश्रेष्ठ संसाधन हैं एवं संसाधन निर्माणकर्ता भी है। मानव अपने विकास हेतु सतत् क्रियाशील रहा है एवं अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु प्रकृति का सतत् दोहन एवं शोषण करता रहा है। प्रकृति में निहित सभी सम्भावनाओं का मानव द्वारा भरपूर उपभोग किया गया। प्राकृतिक संसाधनों में वनों का तेजी से विनाश किया गया।   विश्व में प्रतिवर्ष औसतन 47 लाख हेक्टेयर जंगलों का विनाश हो रहा है। 10,000 वर्ष पू्र्व धरती के 600 करोड़ हेक्टेयर भू -भाग पर जंगल था। वर्तमान समय में मात्र 400 करोड़ हेक्टेयर क्षेत्र पर ही जंगल बचा है। 2015 से 2020 के दौरान प्रतिवर्ष 1 करोड़ हेक्टेयर क्षेत्र से जंगल का सफाया हुआ है।  स्थलीय प्रजातियों का 80 प्रतिशत हिस्सा जंगलों में ही रहता है...

कबीरम् समाज ने मनाई महात्मा गाँधी तथा लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती

Image
स्वच्छता सेवा पखवाड़ा की हुई शुरूआत बलिया। कबीरम् समाज-बलिया के तत्वावधान में टी0डी0 काॅलेज चैराहा, बलिया स्थित गे्रसस कम्प्यूटर सेन्टर, पर महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर 02 अक्टूबर दिन शुक्रवार को गांधी जी व शास्त्री जी की जयंती मनाई गई। उक्त अवसर पर महात्मा गांधी के बचपन का नाम ‘मोनिया’ का भारत के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी के नाम संदेश पत्र पढ़कर ‘बलिया की खुशखबरी’ के रूप में प्रमुख डिमाण्ड तथा सुझावों को पूर्ण किये जाने को लेकर स्वच्छता सेवा पखवाड़ा की शुरूआत हुई।  कृपालपुर , सोनवानी, जनपद- बलिया के निवासी घूराराम समाजसेवी ने कहा कि पिछले दिनों उनके चलभाष नम्बर- 7275910783 पर भारत के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय से ‘बलिया की खुशखबरी’ के रूप में कई डिमाण्ड तथा सुझावों को पूर्ण किये जाने को लेकर आश्वासन मिला है। शासन/प्रशासन के अधिकारीगणों ने उनके मो0नं0- 7275910783 पर फोन कर आश्वासन प्रदान की है परन्तु वे चाहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी उ...

मरीजों के प्रति सेवाभाव के लिए डा.दीपिका कुमारी को कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट ने किया सम्मान

Image
चिकित्सा सेवा प्रदान करने के प्रयासों की की गई सराहना बलिया। गांधी जयंती के अवसर पर जिला महिला चिकित्सालय में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवा देने और समय देने के लिए कार्यरत सुप्रसिद्ध चिकित्सक डा. दीपिका कुमारी को कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम जिला महिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. राकेश चन्द्रा के नेतृत्व में आयोजित हुआ। ट्रस्ट की ओर से डा. दीपिका कुमारी के अस्पताल में निरंतर मरीजों के बीच समय देने तथा बड़ी संख्या में ऑपरेशन कर चिकित्सा सेवा प्रदान करने के प्रयासों की सराहना की गई। इस अवसर पर ट्रस्ट के सचिव संतोष तिवारी ने कहा कि वर्तमान समय में अस्पताल में चिकित्सक द्वारा मरीजों को समय देना, उनकी समस्याओं को सुनना और ऑपरेशन के माध्यम से उपचार करना अपने आप में महत्वपूर्ण सेवा है।   डा. दीपिका कुमारी की सेवाभावना के प्रति जनमानस में आभार और सम्मान की भावना है।  कार्यक्रम में मनोज राय, बसंत सिंह, शीतला श्रीवास्तव, प्रीति, वंदना सिंह, कलावती देवी, कंचन पाण्डेय सहित अन्य ल...

स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी विजय कुमार की पत्नी का निधन

Image
पत्रकार जगत से जुड़े लोगों एवं शुभचिंतकों ने व्यक्त किया गहरा शोक बलिया। स्वास्थ्य  विभाग में  कार्यरत विजय कुमार की पत्नी लक्ष्मी (37) का एक अक्टूबर दिन गुरुवार को श्रीराम मूर्ति स्मारक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, बरेली में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे काफ़ी दिनो से बीमार चल रही थी। ज्ञातव्य है कि विजय कुमार सेमरी गांव के निवासी है और पत्रकार विनय कुमार के छोटे भाई है। उनके पिता श्री मोहन राम स्टेशन अधीक्षक से सेवानिवृत है। उनके निधन की खबर से परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। मुखाग्नि पति विजय कुमार ने दिया। अंतिम संस्कार गंगा नदी के किनारे पचरूखिया घाट पर आज किया गया। लक्ष्मी के निधन पर पत्रकार जगत से जुड़े लोगों एवं शुभचिंतकों ने गहरा शोक व्यक्त किया।  सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। रिपोर्ट: विनय कुमार

स्वच्छता एवं प्रकृति संरक्षण के लिए समर्पित था गांधीजी का जीवन: डॉ. गणेश पाठक

Image
स्वच्छता पखवाड़ा पर गंगा समग्र के सदस्यों द्वारा की गई पार्क की साफ-सफाई बलिया। स्वच्छता पखवाड़ा के अन्तर्गत चलने वाले सात दिवसीय स्वच्छता कार्यक्रम के तहत आज श्रीराम विहार कालोनी में स्थित पार्क की साफ- सफाई का कार्य गंगा समग्र , गोरक्ष प्रांत की बलिया इकाई के संयोजक धनंजय उपाध्याय के नेतृत्व में किया गया।  इस दौरान गंगा समग्र गोरक्ष प्रांत के शैक्षिक आयाम प्रमुख एवं अमरनाथ मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय दूबेछपरा, बलिया के पूर्व प्राचार्य डाॅ० गणेश कुमार पाठक, आनन्द सिंह, तारकेश्वर तिवारी सहित कालोनी के अन्य लोग भी उपस्थित होकर पार्क की साफ - सफाई में अहम् भूमिका निभाई। डाॅ० पाठक द्वारा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार प्रस्तुत किया गया।  साथ ही साथ डाॅ० पाठक द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गांधीजी का सम्पूर्ण जीवन स्वच्छता एवं प्रकृति संरक्षण के लिए समर्पित था।  हमें गांधीजी के जीवन दर्शन से सीख लेनी चाहिए।

मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती

Image
गांधीजी और शास्त्रीजी के आदर्शों पर चलने के संदेश पर दिया गया जोर बलिया। दो अक्टूबर दिन शुक्रवार को सतीश चन्द्र कालेज , बलिया के मुख्य सभागार के सामने  झंडारोहण के उपरांत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर एवं  द्वितीय प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर संविधान निर्माता बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर जी की प्रतिमा की उपस्थिति में संविधान सम्मत अधिकार जानने और तदनुरूप कर्तव्य मार्ग का अनुसरण करने के लिए तीनों महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि प्राचार्य सहित सभी शिक्षकों, कर्मचारियों, एनसीसी, एनएसएस के प्रभारियों, कैडेटों एवं छात्र एवं छात्राओं ने किया।  इस गोष्ठी में प्राचार्य एवं कुलानुशासक के साथ साथ डाॅ उमेश सिंह, जनकुआक्टा के महामंत्री डाॅ अवनीश चन्द पाण्डेय, डाॅ सुनील यादव, डाॅ कीर्तिचंदन आजाद, डाॅ चन्द्रकांत यादव सहित अनेक शिक्षकों व कर्मचारियों ने इस अवसर पर संबोधित किया। डाॅ उमेश सिंह ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ्य आलोचना को किसी महापुरुष का अनादर नहीं मानना चाहिए।...

रामगोविन्द चौधरी की तेरहवीं में होंगे शामिल अखिलेश यादव

Image
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष 9 अक्टूबर को पहुंचेंगे गोसाईपुर बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री अखिलेश यादव जी आगामी 9 अक्टूबर को बलिया जनपद के सिकंदरपुर तहसील अंतर्गत गोसाईपुर पहुंचकर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्वर्गीय रामगोविन्द चौधरी जी के तेरहवीं संस्कार कार्यक्रम में शामिल होंगे।               रामगोविन्द चौधरी (फाइल फोटो)   इस दौरान वह शोक संतप्त परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त करेंगे तथा दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। उक्त जानकारी प्रेस को देते हुए समाजवादी पार्टी बलिया के जिला उपाध्यक्ष /प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय कान्हजी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी 9 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे से प्रस्थान कर आजमगढ़ पहुंचेंगे।  वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा लगभग 11:45 बजे गोसाईपुर हेलीपैड पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी गोसाईपुर में लगभग 45 मिनट रुकेंगे।  इस दौ...

उनके सिद्धांतों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि: प्रो.नरेंद्र कुमार शुक्ल

Image
जेएनसीयू में मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती  बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में 2 अक्टूबर दिन शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती एवं भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी। कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार शुक्ल ने ध्वजारोहण किया और महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर अपने श्रद्धा- सुमन अर्पित किए।  कुलपति जी ने अपने उद्बोधन में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के विचारों, आदर्शों एवं जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला।उन्होंने कहा कि उनके सिद्धांतों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कहा कि नशामुक्ति, स्वच्छता अभियान जैसे कार्यक्रम गांधीजी के सिद्धांतों पर ही आधारित हैं। गांधीजी के अंत्योदय का सिद्धांत आज भी प्रासंगिक है। विकास की मुख्यधारा से आखिरी आदमी को जोड़े बिना विकसित और समृद्ध भारत का सपना साकार नहीं किया जा सकता। जिस प्रकार गांधी जी के तीन बंदर बुरा न देखने, बुरा न सुनने और बुरा न बोलने का संदेश देते हैं, उसी प्रकार आज के डि...

गांधी जयंती पर साहू हितकारणी समिति ने निकाली प्रभात फेरी

Image
साहू भवन में विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन बलिया। साहू हितकारिणी समिति बलिया के तत्वावधान में आज 2 अक्टूबर गांधी जयंती के शुभ अवसर पर बलिया रेलवे प्रांगण से सुबह एक प्रभात फेरी निकाला गया जो शहीद पार्क चौक शहर बलिया पहुंचकर महात्मा गांधी, चंद्रशेखर आजाद नया चौक जपलिंगगंज और लाल बहादुर शास्त्री पार्क पहुंचकर लाल बहादुर शास्त्री जी को पुष्प अर्पित कर उपस्थित लोगों ने नमन किया।  प्रभात फेरी में शामिल सभी लोगों ने महात्मा गांधी अमर रहे, लाल बहादुर शास्त्री अमर रहे, भारत माता की जय, 2 अक्टूबर जिंदाबाद का नारा लगाते रहे। प्रभात फेरी में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष संजय मिश्रा, देवरिया के भाजपा प्रभारी श्री देवेंद्र यादव, साथी  राम जी गुप्ता, अरविंद गांधी, समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार साहू, महामंत्री विजय शंकर गुप्ता, दया शंकर गुप्ता, अनिल कुमार गुप्ता, सत्यदेव प्रसाद गुप्ता, संजीव कुमार डम्पू, सोनी तिवारी, सर्वदमन जायसवाल, रजनीकांत सिंह, सतीश गुप्ता, राजकुमार गुप्ता,अजीत गुप्ता कन्हैया प्रसाद, अशोक कुमार गुप्ता आदि बहुत सारे लोग उपस्थित रहे।  तत्प...

निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में हुई 350 बच्चों की स्वास्थ्य जांच

Image
12 शिक्षकों को मिला नेशन बिल्डर अवार्ड वाराणसी। महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को रोटरी क्लब ब्लड एंड ऑर्गन डोनर्स वाराणसी , आरआई डिस्ट्रिक्ट 3120 की ओर से भदऊ, राजघाट स्थित वीणा पाणि शिक्षा निकेतन इंग्लिश मीडियम स्कूल में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, सम्मान समारोह एवं गांधी जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 350 बच्चों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। अमृताशा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल , शिवपुर, वाराणसी के चिकित्सकों की टीम ने बच्चों की आंखों, दांतों एवं सामान्य स्वास्थ्य की जांच की। जांच के दौरान कई बच्चों में दांतों से संबंधित समस्याएं सामने आईं। चिकित्सकों ने क्षेत्र में पेयजल में फ्लोराइड की अधिकता की आशंका को देखते हुए पानी की जांच कराने की आवश्यकता बताई। बच्चों को नियमित रूप से दांतों की सफाई करने तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह भी दी गई। स्वास्थ्य जांच में रो. डॉ. लक्षिता वार्ष्णेय, डॉ. श्रद्धा राय, डॉ. संदीप चौरसिया, डॉ. ए.के. सिंह, डॉ. अनुज सहित चिकित्सकीय टीम एवं स्टाफ की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में रो. प्र...

दो अक्टूबर गांधी जयंती पर निकलेगी प्रभात फेरी

Image
साहू हितकारिणी समिति के तत्वावधान में होगा आयोजन बलिया। साहू हितकारिणी समिति, बलिया के तत्वावधान मे  2 अक्टूबर गांधी जयंती के शुभ अवसर पर बलिया रेलवे प्रांगण से सुबह 8.30 बजे एक प्रभात फेरी निकाली जाएगी जो चौक शहीद पार्क, नया चौक जपालिनगंज स्थित चन्द्रशेखर आजाद पार्क, लाल बहादुर शास्त्री पार्क होते हुए साहू भवन पर पहुंचेगी। उक्त जानकारी देते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद गांधी ने बताया कि  यह कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित हो रहा है। प्रभात फेरी के पश्चात साहू भवन में विचार गोष्ठी का भी आयोजन होगा।

महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना समय की है आवश्यकता: प्रो. नरेंद्र शुक्ला

Image
ग्रामीण महिलाओं के चार दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया के जे.एन.सी.यू. फाउंडेशन , इनक्यूबेशन एवं इनोवेशन सेंटर की ओर से ग्रामीण महिलाओं को कौशल विकास एवं स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में नरहीं एवं बसंतपुर गांव की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। समापन समारोह में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार शुक्ला ने प्रतिभागी महिलाओं को प्रशिक्षण पूर्ण करने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि कौशल विकास के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना समय की आवश्यकता है। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के पास अनेक उपयोगी एवं पारंपरिक कौशल मौजूद हैं। उचित प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और बाजार से जुड़ाव के माध्यम से इन कौशलों को आय एवं स्वरोजगार के स्थायी साधन में परिवर्तित किया जा सकता है। उन्होंने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई तकनीकों का निरंतर अभ्यास करते हुए इन्हें व्यावसायिक रूप देने का आह्वान किया। समापन अवसर पर...

वृद्धजनों के साथ समाज कार्य विभाग के छात्रों ने किया संवाद

Image
वॉक एंड टॉक से जाना जीवन और संघर्ष बलिया। विश्व वृद्धजन दिवस के अवसर पर जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग  के  छात्रों ने विश्वविद्यालय द्वारा गोद ली गई पंचायतों के विभिन्न गाँवों में वृद्धजनों के साथ वॉक एंड टॉक गतिविधि आयोजित की। यह कार्यक्रम कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार शुक्ल के संरक्षण, विभागाध्यक्ष पुष्पा मिश्रा के निर्देशन तथा डॉ. रूबी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने वृद्धजनों के साथ समय बिताकर उनके स्वास्थ्य, व्यक्तिगत जीवन, पारिवारिक अनुभव, जीवन संघर्ष एवं वर्तमान समस्याओं पर आत्मीय  संवाद किया।  छात्रों ने उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुना तथा अकेलेपन,  स्वास्थ्य, पारिवारिक संवाद और भावनात्मक सहयोग जैसी जरूरतों को समझने का प्रयास किया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने वृद्धजनों को समय, सम्मान और भावनात्मक सहयोग प्रदान करने के साथ समाज कार्य की व्यावहारिक शिक्षा को समुदाय से जोड़ा। वृद्धजनों ने भी विद्यार्थियों के साथ अपने जीवन के अनुभव साझा किए और युवा पीढ़ी को   ...

स्वच्छता,नशा मुक्ति एवं श्रमदान के संदेश के साथ निकाली गई जागरूकता रैली

Image
सेवा संकल्प अभियान के तहत  जागरूकता रैली का हुआ आयोजन बलिया। मेरा युवा भारत जनपद बलिया, जिला गंगा समिति, बलिया तथा आरसेटी , बलिया के संयुक्त तत्वावधान में वर्तमान में संचालित सेवा संकल्प अभियान, स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा एवं श्रमदान से प्रेरित स्वच्छता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन जीराबस्ती क्षेत्र में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आरसेटी परिसर में स्वच्छता अभियान से हुआ, जिसमें 100 से अधिक युवाओं एवं आरसेटी प्रशिक्षुओं ने श्रमदान करते हुए परिसर की साफ-सफाई की। इसके उपरांत आरसेटी परिसर से स्वच्छता, नशा मुक्ति एवं श्रमदान के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए जागरूकता रैली निकाली गई। युवाओं ने विभिन्न नारों के माध्यम से आमजन को स्वच्छता अपनाने, नशे से दूर रहने तथा श्रमदान के लिए प्रेरित किया। जागरूकता रैली के जनेश्वर मिश्र पार्क पहुंचने के उपरांत युवाओं ने वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ मिलकर पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम के अंत में वन विभाग परिसर...