Posts

Showing posts with the label मनीष ऑटोमोबाइल

नई स्प्लेंडर प्लस एक्सटेक बाइक हुई लॉन्च

Image
    हीरो मोटोकॉर्प ने नए अवतार में पेश की स्प्लेंडर बाइक  सिकंदरपुर (बलिया)।  मोटर साइकिल और स्कूटर बनाने वाली विश्व की सबसे बड़ी कंपनी, हीरो मोटोकॉर्प ने मंगलवार को अपनी प्रतिष्ठित मोटर साइकिल स्प्लेंडर का नया संस्करण, द स्प्लेंडर+ एक्सटेक लॉन्च किया। इसी क्रम में मनीष ऑटोमोबाइल, सिकंदरपुर पर भी आज मोटर साइकिल स्प्लेंडर का नया संस्करण, द स्प्लेंडर+ एक्सटेक केक काटकर लॉन्च किया गया।   इस दौरान मनीष ऑटोमोबाइल के प्रोपराइटर मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि नई हीरो स्प्लेंडर प्रगतिशील और नई डिजाइन की मोटर साइकिल है। नई हीरो स्प्लेंडर+ एक्सटेक तरह-तरह के बेमिसाल फीचर्स से लैस है, जिसमें ब्लूटुथ कनेक्टिविटी के साथ फुल डिजिटल मीटर, कॉल और एसएमएस अलर्ट, आरटीएमआई (रियल टाइम माइलेज इंडिकेटर), लो फ्यूल इंडिकेटर, एलईडी हाई इंटेंसिटी पोजीशन लैंप (एचआईपीएल) और विशेष ग्राफिक्स शामिल हैं। इसके अलावा यह एकीकृत यूएसबी चार्जर के साथ आती है।   श्री श्रीवास्तव ने बताया कि स्प्लेंडर+ एक्सटेक में साइड स्टैंड विजुअल इंडिकेशन और साइड स्टैंड इंजन कट ऑफ जैसे फीचर भी दिए गए हैं। यह...