महिलाओं के सशक्तिकरण के बिना समाज और राष्ट्र का समग्र विकास संभव नहीं: श्रीमती चारू चौधरी
जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में “नारी उन्नयन में सरकार की भूमिका” विषयक व्याख्यान संपन्न बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय , बलिया के सभागार में “नारी उन्नयन में सरकार की भूमिका” विषय पर एक विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता श्रीमती चारू चौधरी, उपाध्यक्ष, राज्य महिला आयोग रहीं। अपने उद्बोधन में श्रीमती चौधरी ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के बिना समाज और राष्ट्र का समग्र विकास संभव नहीं है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं—जैसे महिला सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोज़गार और आत्मनिर्भरता—पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सरकार की नीतियों का उद्देश्य महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से सशक्त बनाना है, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ निर्णय लेने में सक्षम बन सकें। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही नारी उन्नयन का सबसे सशक्त माध्यम है। उच्च शिक्षा संस्थानों की भूमिका केवल ज्ञान प्रदान करना ही नहीं, बल्कि नेतृत्व क्षमता, संवेदनशीलता और अधिकारों के प्रति जाग...