Posts

Showing posts with the label नई दिल्ली

बच्चों की ट्रैफिकिंग के खिलाफ किया निर्णायक जंग का एलान

Image
नव भारतीय नारी विकास समिति बहेरी ट्रैफिकिंग पर पूरी तरह से रोकथाम के लिए है प्रतिबद्ध नई दिल्ली।  बलिया जिले में बच्चों की सुरक्षा व संरक्षण के लिए कार्य कर रहे गैर सरकारी संगठन नव भारतीय नारी विकास समिति ने विश्व मानव दुर्व्यापार विरोधी दिवस पर नई दिल्ली में ‘ नेशनल कैंपेन अगेंस्ट चाइल्ड ट्रैफिकिंग ’ की शुरुआत के मौके पर बच्चों की ट्रैफिकिंग के खिलाफ निर्णायक जंग का एलान करते हुए कहा कि सरकार, प्रशासन व आम नागरिकों के सहयोग से वे जिले से ट्रैफिकिंग पर पूरी तरह से रोकथाम के लिए प्रतिबद्ध हैं।   ट्रैफिकिंग रोकने के लिए जिले में जागरुकता अभियान चलाने के साथ-साथ ट्रैफिकरों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। साथ ही सरकार व प्रशासन के सहयोग से हाशिये के परिवारों की पहचान कर उन्हें व बच्चों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा, ताकि वे अपनी पढ़ाई जारी रख सकें और ट्रैफिकिंग गिरोहों के चंगुल में फंसने से बच सकें। बच्चों की ट्रैफिकिंग यानी बाल दुर्व्यापार के खिलाफ यह राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करने का फैसला नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में बाल अधिकारों की ...

आज जारी हुआ सीटेट का रिजल्ट

Image
जाने कितने परीक्षार्थी परीक्षा में हुए सफल नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। सीटीईटी परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट  ctet.nic.in पर जारी किया गया है। उम्मीदवार इस वेबसाइट से ही अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर सबमिट करना होगा। उल्लेखनीय है कि सीटीईटी पेपर-1 के लिए 18,92,276 उम्मीजवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 14,95,511 उम्मीदवारों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। कुल 4,45,467 पास हुए हैं। वहीं पेपर-2 में 16,62,886 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था जिनमें से 12,78,165 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया। इनमें से 2,20,069 उम्मीदवार पास हुए हैं। सीटीईटी दिसंबर परीक्षा का आयोजन 16 दिसंबर से 13 जनवरी 2022 तक किया गया था। लेकिन तकनीकी कारणों से 16 और 17 दिसंबर की एक-एक शिफ्ट की परीक्षा स्थगित कर दी गई थी जिसे 17 जनवरी को आयोजित किया गया था। ज्ञातव्य है कि सीटेट परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को डिजीलॉकर पर मार्कशीट और सर्टिफिकेट दिया जाएगा। उम्मीदवार डिजीलॉकर पर लॉग इन कर अपनी डिजिटल मार...

खत्म हुआ वीकेंड कर्फ्यू व ऑड- ईवन सिस्टम

Image
दिल्ली में 50% क्षमता के साथ काम करेंगे सरकारी कार्यालय नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रहने वालों को बड़ी राहत मिली है। गुरुवार को डीडीएमए की बैठक में वीकेंड कर्फ्यू और ऑड-इवन सिस्टम को खत्म करने का फैसला किया गया है। हालांकि, नाइट कर्फ्यू अब भी जारी रहेगा. इसके साथ ही, बार, रेस्तरां और सिनेमा हॉल के लिए 50% क्षमता के साथ खुलेंगे, जबकि सरकारी कार्यालय 50% क्षमता के साथ काम करेंगे। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू खत्म, नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा। डीडीएमए की अगली बैठक में स्कूलों को खोलने पर विचार होगा। शादियां अधिकतम 200 लोगों या 50% क्षमता के साथ होंगी। बार, रेस्तरां और सिनेमा हॉल के लिए 50% क्षमता के साथ खुलेंगे। सरकारी कार्यालय 50% क्षमता के साथ काम करेंगे। डीडीएमए के अधिकारी ने मीडिया को बताया कि दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू को हटा दिया जाएगा। हालांकि, उन्होंने बताया कि नाइट कर्फ्यू पहले की ही तरह जारी रहेगा। इसके साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि दिल्ली में स्कूल बंद रहेंगे। अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में ऑड-इवन सिस...

NTPC परीक्षा पर रेलवे भर्ती बोर्ड ने लगाई रोक

Image
छात्रों के विरोध के बाद जांच के लिए कमेटी के गठन का निर्णय नई दिल्ली। रेल मंत्रालय ने छात्रों के विरोध के बाद  NTPC और रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) के लेवल एक की परीक्षाओं पर रोक लगा दी है। जानकरी के अनुसार रेल मंत्रालय ने पास या फेल हुए कैंडिडेट की सुनवाई के लिए एक कमेठी का गठन किया गया है। जिसके बाद कमेटी विरोधी छात्रों की आपत्तियां सुनेगी और इन पर विचार करने के बाद रेल मंत्रालय को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। उल्लेखनीय है कि  रेलवे भर्ती बोर्ड की NTPC रिजल्ट और ग्रुप डी में CBT-2 की परीक्षा के खिलाफ युवाओं का जमकर व‍िरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने मंगलवार को आरा में एक पैसेंजर ट्रेन के इंजन में आग लगा दी थी।