Posts

Showing posts with the label महाराजगंज

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी से मिले व्यापारी नेता अरविंद गांधी

Image
व्यापारियों के समस्याओ को रखा, मिला आश्वासन  बलिया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद गांधी एडवोकेट माननीय पंकज चौधरी केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष भाजपा उत्तर प्रदेश से उनके निज आवास महाराजगंज में मिले। श्री गांधी ने व्यापारियों के समस्या को उठाया और मांग किया कि व्यापारी वरिष्ठ व्यापारी पेंशन योजना, व्यापारी क्रेडिट कार्ड, जीएसटी में सुधार, जीएसटी में पंजीकृत व्यापारियों को प्रतिष्ठान में दुर्घटना लाभ और ₹500000 तक निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा हेतु क्रेडिट कार्ड जारी किया जाए। जिस पर उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार के समक्ष इसको रखा जाएगा और समाधान कराया जाएगा।  इस मौके पर श्री गांधी के साथ लाल जी गुप्ता, रामसेवक साहू, श्याम नारायण यादव आदि अन्य व्यापारी भी उपस्थित रहे।