गोंडवाना का बांसडीह तहसील पर विशाल प्रदर्शन 30 मार्च को
गोंड जनजाति प्रमाण पत्र सुगमता पूर्वक जारी कराने की मांग को लेकर होगा प्रदर्शन बांसडीह (बलिया)। ऑल गोंडवाना स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आगसा) के तत्वावधान में आदिवासी जनजाति गोंड छात्र नौजवानों की बैठक सोमवार को बांसडीह तहसील स्थित शिवजी मंदिर के समीप की गयी। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गोंड अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र सुगमता पूर्वक जारी कराने की मांग को लेकर 30 मार्च 2026 को बांसडीह तहसील पर विशाल प्रदर्शन किया जाएगा। जुलुस अम्बेडकर प्रतिमा से मार्च करते हुए बांसडीह तहसील पर पहुंचेगा। गोंड समुदाय के छात्र नौजवानों ने कहा कि आजादी के पूर्व के भूराजस्व अभिलेखों 1345, 1356 व 1359 फसली की खसरा, खतौनी व फौती जन्म-मृत्यु में गोंड अंकित है जो आज भी तहसील व जिला कलेक्ट्रेट के अभिलेखागार में सुरक्षित है। इसके बावजूद भी बांसडीह तहसीलदार द्वारा आजादी के पूर्व के भू-राजस्व अभिलेखों 1345,1356, 1359 फसली, भारत के राजपत्र व शासनादेश 3 नवम्बर 2021 की घोर अवमानना करते हुए गोंड अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जा रहा है। वीरेंद्र गोंड, राजेंद्र गोंड ने ...