Posts

Showing posts with the label प्रमाण पत्र

प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित

Image
तीस दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन बलिया। सेंट आर सेटी प्रशिक्षण संस्थान, जीराबस्ती, बलिया पर चल रहे 30 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण के समापन समारोह के मुख्य अतिथि एलडीएम राजकुमार पाण्डेय द्वारा सभी 35 महिलाओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में ये सभी प्रतिभागी समाज में एक आदर्श स्थापित कर अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। विशिष्ट अतिथि एनआरएलएम के डीडीएम अभिषेक आंनद सिंह, राजीव रंजन, माँ सुरसरी सेवा संस्थान के सचिव डॉ सुधीर कुमार सिंह, सुमन सिंह, मधुलिका के साथ ही प्रशिक्षिका दीप्ति चंद्रा, फेकल्टी आर सेटी शिव सहाय, ऑफिस असिस्टेंट मुकेश श्रीवास्तव ने प्रमाण पत्र वितरण के दौरान उपस्थित होकर सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान सभी कर्मचारियों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

तीस प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के उपरांत मिला प्रमाण पत्र और स्टाइपेंड

Image
सुक्ष्म उद्यमिता विकास कार्यक्रम अंतर्गत कॉटन बैग निर्माण हेतु 15 दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न बलिया। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड के तत्वावधान में माँ सुरसरी सेवा संस्थान कथरिया द्वारा सियर ब्लॉक के बेल्थरा बाजार में स्वयं सहायता समूह की 30 महिलाओं के लिए सुक्ष्म उद्यमिता विकास कार्यक्रम एमईडीपी के अंतर्गत कॉटन बैग निर्माण पर 14 दिसंबर से 28 दिसंबर तक 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण की समाप्ति पर समापन एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह के मुख्य अतिथि नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक अखिलेश कुमार झा ने सभी 30 प्रतिभागियों को सफलता पूवर्क प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत प्रमाण पत्र के साथ साथ स्टाइपेंड के रूप में 750 रुपये की प्रदान किया गया।  इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत समूह की महिलाओं द्वारा प्रेरणा गीत व स्वागत गीत के माध्यम से किया गया। इस अवसर पर डीडीएम नाबार्ड अखिलेश कुमार झा ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण में प्राप्त हुनर से अपनी आजीविका में वृद्धि कर समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाने का कार्य करेंगी। ...