Posts

Showing posts with the label सपा प्रत्याशी

सपा सदन से सड़क तक संघर्ष करेगी इस लोकतंत्र विरोधी सरकार के खिलाफ: अरविंद गिरी

Image
सत्य को प्रकाशित करने पर पत्रकारों को जेल भेजना वर्तमान भाजपा सरकार के चरित्र को दर्शाता है: रामगोविंद बलिया। भाजपा के शासन काल मे लोकतंत्र खरीद तंत्र में तब्दील होता जा रहा है। चुनाव आयोग भाजपा के कार्यालय की तरह कार्य कर रहा है। इस लोकतंत्र विरोधी सरकार के खिलाफ समाजवादी पार्टी सदन से सड़क तक संघर्ष करेगी।  उक्त बातें स्थानीय निकाय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र बलिया से समाजवादी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी अरविंद गिरी ने पार्टी कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में कही। श्री गिरी ने चुनाव आयोग एवं जिला प्रशासन को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि बलिया का जिला प्रशासन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता की तरह कार्य कर रहा है एवं चुनाव में मतदाताओं को अपने माध्यम से धमकाने ओम बरगलाने का काम कर रहा है जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए ठीक नहीं है। यह चुनाव धनबल बनाम जनबल का है। समाजवादी पार्टी के साथ जनपद के निर्वाचित प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य एवं नगर पालिका, पंचायत के और धर्म अध्यक्ष तथा सभासद खड़े हैं। जनपद के अधिकतर क्षेत्र पंचायत की प्रमुख  समाजवादी पार्...

बलिया से सपा के एमएलसी प्रत्याशी 22 मार्च को दाखिल करेंगे नामांकन

Image
बलिया। विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र बलिया से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अरविन्द गिरी 22 मार्च दिन मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे।                           सपा प्रत्याशी अरविन्द गिरी   उक्त जानकारी देते हुए समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता सुशील पाण्डेय "कान्हजी" ने बताया कि नामांकन दाखिल करने हेतु अरविन्द गिरी पार्टी के जिला कार्यालय से जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर पूर्वाह्न 11:00 बजे अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान पार्टी के समस्त वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहेंगें।

पूरे प्रदेश में भाजपा सरकार के खिलाफ चल रही है आंधी: लीलावती कुशवाहा

Image
आयोजित हुआ समाजवादी महिला सभा के प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत समारोह बलिया। ग्राम सभा टकरसन में समाजवादी महिला सभा के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती लीलावती कुशवाहा का स्वागत समारोह आयोजित हुआ। स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए श्रीमती कुशवाहा ने कहा कि साथियो पूरे प्रदेश में भाजपा सरकार के खिलाफ आधी चल रही है। स्वामी प्रसाद मौर्य जी ने इस सत्ता परिवर्तन के महासंग्राम सारथी बन प्रदेश को महंगाई, बेरोजगारी से निजात दिलाने हेतु जो संघर्ष छेड़ा है उसे अंजाम तक पहुचाने का समय आ गया है। आप सभी लोग एकजुट होकर लग जाइये। सपा में ही आप का मान सम्मान बढेगा। पूर्व मंत्री नारद राय ने कहा कि हम आप के है आप हमारे है। आप का दुःख और सुख दोनों मेरा भी है। बचपन से आज तक आप के बीच रहा हूँ और बचन देता हूँ कि आजीवन आप के बीच ही रहूंगा।

नारद राय के समर्थन में सोसायटी द्वारा सम्मान समारोह 23 फरवरी को

Image
 चंद्रशेखर नगर वेलफेयर सोसाइटी ने सपा प्रत्याशी   नारद राय को दिया समर्थन बलिया। चंद्रशेखर नगर वेलफेयर सोसाइटी, बलिया द्वारा समिति के पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक सचिव पराग श्रीवास्तव एडवोकेट के आवास पर आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सोसाइटी के अध्यक्ष रतन प्रकाश राय ने प्रस्ताव रखा कि कालोनी निवासी पूर्व मंत्री नारद राय को समाजवादी पार्टी द्वारा बलिया विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी घोषित किया गया है। हम सभी कॉलोनी के लोग इस बार उनका समर्थन देकर उन्हें विजय दिलाने का कार्य किया जाय। इस पर सभी सदस्यों ने हाथ उठाकर प्रस्ताव का समर्थन किया। इस दौरान सभी सदस्यों ने 23 फरवरी को चंद्रशेखर नगर में स्थित महादेव मंदिर पार्क में कॉलोनी निवासी व प्रत्याशी नारद राय को सम्मानित व समर्थन देने के लिए सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान सचिव पराग श्रीवास्तव ने कॉलोनी परिवार के वरिष्ठ सदस्य पूर्व मंत्री नारद राय को पूरे चंद्रशेखर नगर परिवार से समर्थन व सहयोग देने की अपील की। बैठक में प्रमुख रूप से कवींद्र राय, रमेश कुमार यादव, इम्तियाज अंसारी, स...

बलिया सदर से नारद राय व रसड़ा से उमाशंकर सिंह ने दाखिल किया पर्चा

Image
नामांकन के छठवें दिन 35 प्रत्याशियो ने किया नामांकन बलिया।  छठवें चरण के विधान सभा चुनाव के लिए चार फरवरी से चल रहे नामांकन के छठवे दिन गुरुवार को 35 प्रत्याशियो ने पर्चा दाखिल किया। पर्चा दाखिल करने वाले उम्मीदवारों में मुख्य रूप से रसड़ा से बसपा उम्मीदवार विधायक उमाशंकर सिंह, बलिया नगर सीट से सपा के पूर्व मंत्री नारद राय, बैरिया से सपा के जयप्रकाश अंचल तथा बसपा से सुभाष यादव सम्मिलित रहे।  गुरुवार को बलिया नगर से बसपा से शिवदास वर्मा, शिवसेना के आशीष तिवारी, बहुजन शक्ति पार्टी के विजेंद्र, आल इंडिया फारवर्ड ब्लाक के प्रकाश कुमार तथा निर्दल रमाशंकर तिवारी ने नामांकन किया। बैरिया से सपा के जयप्रकाश अंचल, बसपा के सुभाष यादव, आप के रजनीश ने नामांकन किया। सिकंदरपुर से निर्दल शारदानंद, जन अधिकार पार्टी के अशोक ने नामांकन किया। वही रसड़ा से बसपा के उमाशंकर सिंह, कांग्रेस से ओमलता राज, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) के विजय तथा निर्दल उम्मीदवार राजाराम एवं मंजू ने नामांकन किया। बिल्थरारोड से निर्दल सीमोन प्रकाश, लोक जनशक्ति पार्टी के अखिलेश कुमार व सुहेलदेव भ...

बलिया सदर से सपा प्रत्याशी नारद राय का नामांकन कल

Image
जिला पंचायत के प्रांगण में कार्यकर्ता सभा का होगा आयोजन बलिया। समाजवदी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री और पार्टी द्वारा 361 बलिया नगर विधानसभा क्षेत्र से घोषित उम्मीदवार नारद राय 10 फरवरी गुरुवार को दिन में 11 बजे विधान सभा चुनाव हेतु अपना नामांकन दाखिल करेंगें।       उक्त जानकारी देते हुए सपा जिला प्रवक्ता सुशील पाण्डेय "कान्हजी" ने बताया कि सपा, सुभासपा, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, जनवादी पार्टी, अपना दल कमेरावादी, राष्ट्रीय लोकदल आदि गठबन्धन में सम्मलित पार्टियों के संयुक्त उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल करने हेतु चन्द्रशेखर नगर स्थित अपने निज आवास से दर्शन पूजन करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय बलिया पहुचेंगे। इस दौरान कोविड के नियमो एवं चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन किया जाएगा। सपा सुभासपा एव सभी सहयोगी दलों के प्रमुख पदाधिकारी के साथ ही वरिष्ठ नेतागण भी नामांकन के दौरान उपस्थित रहेंगें। तत्पश्चात जिला पंचायत के  प्रांगण में कार्यकर्ता सभा आयोजित है जिसके मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री उ.प्र. अम्बिका चौधरी तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रत्याशी बलिया लोकसभा सन...

नामांकन का चौथा दिन: सात प्रत्याशियो ने किया नामांकन

Image
सिकंदरपुर विधान सभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी जियाउद्दीन रिजवी ने किया नामांकन बलिया। जनपद में छठवें चरण में होने वाले विधान सभा चुनाव के  लिए चार फरवरी से ही नामांकन का दौर चल रहा है। इसी क्रम में नामांकन के चौथे दिन मंगलवार को सपा के एक, बहुजन मुक्ति पार्टी से एक, सुभासपा से एक, राष्ट्र उदय पार्टी से एक तथा तीन निर्दलीय उम्मीदवारो ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। मंगलवार को सिंकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र से सपा के पूर्व मंत्री जियाउद्दीन रिजवी ने नामांकन किया। फेफना से बहुजन मुक्ति पार्टी से अवधेश वर्मा, रसड़ा से सुभासपा के महेंद्र चौहान और राष्ट्र उदय पार्टी से श्रीपति पाल ने नामांकन किया। वहीं बांसडीह विधान सभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रमोद पासवान, विनोद वर्मा और स्वामीनाथ साहनी ने अपना पर्चा दाखिल किया। उल्लेखनीय है कि नामांकन को अब तीन दिन शेष रह गया हैं।

नगर के जनसमुदाय की आवाज़ को नेतृत्व ने समझा: कान्हजी

Image
बलिया सदर से नारद राय को सपा प्रत्याशी बनाये जाने पर सुशील पांडेय कान्हजी ने दी बधाई बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी ने निर्णय लिया है कि 2022 विधानसभा चुनाव में नारद राय बलिया नगर के सपा के ध्वजवाहक होंगे। उन्हें टिकट दिए जाने की घोषणा का मैं हृदय से स्वागत करता हूं।  उक्त उद्गार व्यक्त करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता सुशील पांडेय कान्हजी ने कहा कि हालांकि, मैंने स्वयं भी इस क्षेत्र से प्रत्याशी बनाये जाने के लिए आवेदन किया था। फिर भी मेरा मानना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी एक बड़े दिल एव उदार सोच के धनी नेता हैं। हो सकता है कि मेरे लिए भविष्य में कुछ इससे भी बड़ा और बेहतर सोचे हों। समाजवादी पार्टी से जुड़े सभी लोगों को इस निर्णय का दिल खोलकर स्वागत करना चाहिए। सपाई और अखिलेशवादी होने पर मुझे गर्व है। नारद राय जी को 361 बलिया नगर से समाजवदी पार्टी द्वारा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर पार्टी नेतृत्व को बहुत- बहुत धन्यवाद आभार। बलिया नगर के जनसमुदाय की आवाज़ को नेतृत्व ने समझा।

गोंगपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद हेतु सपा प्रत्याशी को दिया समर्थन

Image
पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरविंद कुमार गोंडवाना ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी जानकारी बलिया।  गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरविंद कुमार गोंडवाना ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि बलिया जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में समाजवादी पार्टी द्वारा घोषित उम्मीदवार आनंद चौधरी को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी समर्थन करती है। यह निर्णय भाजपा को रोकने के लिए लिया गया है। ज्ञात हो कि बलिया जिला पंचायत सदस्य चुनाव में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को मात्र एक सीट पर सफलता विजयश्री प्राप्त हुई है।