एआई के लाभप्रद उपयोग के उद्देश्य से राज्य विश्व विद्यालयों का दो दिवसीय 'ए.आई. मंथन
एआई मंथन में जेएनसीयू की रही सहभागिता बलिया। राज्य विश्वाविद्यालयों की कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में उच्च शिक्षा के विद्यार्थियों के लिए कृत्रिम मेधा (एआई) का लाभप्रद उपयोग करने के उद्देश्य से छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर में राज्य विश्वविद्यालयों को दो दिवसीय 'ए.आई. मंथन 2.0/ ए. आई. शिखर सम्मेलन' आयोजित किया गया। उक्त आयोजन में जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरेन्द्र कुमार शुक्ल के नेतृत्व में कुलसचिव एस. एल. पाल, डॉ. पुष्पा मिश्रा, शैक्षणिक निदेशक, डॉ. प्रियंका सिंह, आई.क्यू.ए.सी. हेड, हर्ष त्रिपाठी एवं कन्हैया पाण्डेय की टीम ने सहभागिता की। इस सम्मेलन में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के विभिन्न आयामों, शिक्षा, शोध, स्वास्थ्य, कृषि, शासन, रोजगार एवं तकनीकी विकास में इसकी संभावनाओं सहित विश्वविद्यालय प्रशासन में एआई की उपयोगिता पर देशभर से आए विशेषज्ञों व शिक्षाविदों द्वारा विचार-विमर्श किया गया। एआई मंथन-2.0 का उद्देश्य एआई को उच्च शिक्षा की व्यवस्थाओं से जोड़ते हुए नई दिशा में आगे बढ़ना था। इ...