राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में प्रवेश की तिथि 13 अक्टूबर तक बढ़ी
विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को मिलाएक और अवसर बलिया। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज में जुलाई सत्र 2026 के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 13 अक्टूबर 2026 कर दी गई है। प्रवेश की समय-सीमा बढ़ने से विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को एक और अवसर मिला है। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में अवस्थित अध्ययन केंद्र (कोड -2201), बलिया के समन्वयक डॉ. मनोज जायसवाल ने छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे बढ़ी हुई तिथि का लाभ उठाते हुए निर्धारित समय के भीतर अपना प्रवेश सुनिश्चित कर लें। डॉ. जायसवाल ने कहा कि मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा उन विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण माध्यम है, जो नौकरी, पारिवारिक जिम्मेदारियों अथवा अन्य कारणों से नियमित शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाते। ऐसे विद्यार्थियों के लिए विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा हासिल करने का अवसर उपलब्ध कराता है। क्षेत्रीय अधिकारी डॉ प्रेम कुशवाहा ने बताया कि विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने...