Posts

Showing posts with the label बड़े मंगलवार

ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगलवार पर भक्तिमय हुआ बलिया

Image
 हनुमानगढ़ी व भृगु आश्रम में भव्य भंडारा, श्रद्धालुओं ने परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह को दिया धन्यवाद बलिया। ज्येष्ठ माह के सातवें और अंतिम बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर शहर के प्रमुख हनुमानगढ़ी मंदिर और भृगु आश्रम मंदिर पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह के सौजन्य से हुए इस आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सुबह से ही दोनों मंदिरों में हनुमान जी के दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। सुंदरकांड, हनुमान चालीसा के पाठ से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। दोपहर बाद शुरू हुए भंडारे में पूड़ी-सब्जी, बूंदी और शरबत का प्रसाद वितरित किया गया। श्रद्धालुओं ने इस धार्मिक आयोजन के लिए परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह का आभार जताया। स्थानीय लोगों ने कहा कि मंत्री जी हर साल बड़े मंगल पर भंडारे का आयोजन कराते हैं, जिससे सनातन परंपरा को बल मिलता है। रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता