अरुण सिंह मेमोरियल जूनियर नेशनल रिंग टेनिस चैंपियनशिप का भव्य आगाज
तीन दिवसीय इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 15 राज्यों की टीमें कर रहीं प्रतिभाग बलिया। जिले के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान सनबीम स्कूल में बुधवार दिनांक 9 सितंबर से तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल महाकुंभ का भव्य शुभारंभ हो गया। रिंग टेनिस एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में विद्यालय के पूर्व सचिव स्व. श्री अरुण कुमार सिंह की स्मृति में आयोजित ‘ तीसरी जूनियर नेशनल रिंग टेनिस चैंपियनशिप’ का उद्घाटन सुबह 10 बजे अत्यंत गरिमामय और ऊर्जावान वातावरण में संपन्न हुआ। 9 से 11 सितंबर तक चलने वाली इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश भर के लगभग 14 से 15 राज्यों के शीर्ष खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं। उद्घाटन समारोह का प्रारंभ सुबह अतिथियों के स्वागत और तुलसी वेदी पर दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके उपरांत मुख्य अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। विद्यालय की विद्यार्थियों ने सुमधुर गणेश वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर वातावरण को आध्यात्मिक व संगीतमय बना दिया। विद्यालय के निदेशक डॉ कुंवर अरुण सिंह ने ने अपने स्वागत संबोधन में सभी राज्यों से आए प्रतिभागियों, क...