Posts

Showing posts with the label समाज कार्य विभाग

जो समाज की पीड़ा को महसूस करे, वही सच्चा सामाजिक कार्यकर्ता: प्रो. संजीत कुमार गुप्ता

Image
जननायक चंद्रशेखर विश्विद्यालय में समाजकार्य विभाग द्वारा फेयरवेल पार्टी का हुआ आयोजन बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के जय प्रकाश नारायण सभागार में समाजकार्य विभाग के द्वितीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं द्वारा फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं को  विदाई दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० संजीत कुमार गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वही व्यक्ति सच्चा सामाजिक कार्यकर्ता होता है, जो समाज की पीड़ा को महसूस करता है। उन्होंने यह भी कहा कि बनावट, सजावट, दिखावट और गिरावट समाज में कई समस्याओं के मुख्य कारण बनते हैं। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जूनियर छात्रों ने सीनियर छात्रों के प्रति अपना सम्मान और स्नेह व्यक्त किया। अंत में सभी ने वरिष्ठ छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विश्विद्यालय की शैक्षणिक निदेशक डॉ पुष्पा मिश्रा ने कहा कि समाज सेवा से पहले स्वयं की विकृतियों को दूर करना समाज सेवा का प्रथम पड़ाव होता ...

छात्र -छात्राओं ने चलाया बाल विवाह विरोधी जन जागरूकता अभियान

Image
बसंतपुर गाँव में जेएनसीयू के समाज कार्य विभाग के द्वारा चला अभियान बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग की विभागाध्यक्ष एवं निदेशक शैक्षणिक डॉ पुष्पा मिश्रा के दिशानिर्देश एवं सहायक प्रोफेसर डॉ रूबी के नेतृत्व में छात्र–छात्राओं द्वारा स्वयं के प्रयास से बसंतपुर गाँव में बाल विवाह के विरुद्ध व्यापक जन- जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत छात्रों ने घर-घर जाकर ग्रामीणों को बाल विवाह से होने वाले सामाजिक, शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य संबंधी गंभीर दुष्परिणामों की जानकारी दी तथा लोगों को इस कुप्रथा को न अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान जागरूकता में सक्रिय भागीदारी करने वाले लगभग 83 ग्रामीण परिवारों को जागरूक कर बाल विवाह मुक्त गांव के लिए प्रेरित किया गया। इस अभियान में समाज कार्य विभाग के छात्र–छात्राएं धर्मेंद्र, सिम्पी, शालू, पूजा, निशा एवं शिवानी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।  छात्रों ने सरल भाषा में बाल विवाह से बच्चों के भविष्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को समझाया और शिक्षा को प्राथमिकता देने का संदेश दिया। कार्यक्रम ...