Posts

Showing posts with the label कृषि विभाग

बदलते शैक्षिक परिवेश में और भी बढ़ गई है शिक्षकों की जिम्मेदारी: कुलपति

Image
जेएनसीयू में शिक्षक दिवस एवं स्वागत कार्यक्रम का हुआ आयोजन बलिया। शिक्षक दिवस के अवसर पर जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर नरेंद्र कुमार शुक्ल ने महान शिक्षाविद एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर द्वीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उनको श्रद्धा पूर्वक नमन किया। विश्वविद्यालय के समस्त शिक्षकगण, शिक्षिकाओं एवं शिक्षा जगत से जुड़े सभी लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।  कुलपति ने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान प्रदान करने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण, संस्कार एवं जीवन-दृष्टि को दिशा देने वाला मार्गदर्शक होता है। उन्होंने कहा कि भारत की समृद्ध गुरु-शिष्य परंपरा में शिक्षक को सदैव सम्मानजनक स्थान प्राप्त रहा है। बदलते शैक्षिक परिवेश में शिक्षकों की जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है। आज शिक्षकों को ज्ञान के साथ-साथ विद्यार्थियों में नवाचार, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नैतिक मूल्यों, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना विकसित करनी होगी। कृषि विभाग के छात्रों द्वा...

जीवन के हर क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने का मिला संदेश

Image
जेएनसीयू के कृषि संकाय में फेयरवेल समारोह का हुआ आयोजन  बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता के संरक्षण और कुलसचिव एस. एल. पाल के मार्गदर्शन में कृषि संकाय के छात्रों के लिए आयोजित फेयरवेल समारोह हर्षोल्लास, उत्साह और भावुक पलों के बीच गरिमामय वातावरण में मनाया गया। निदेशक शैक्षणिक डॉ. पुष्पा मिश्रा, कुलानुशासक डॉ. प्रियंका सिंह तथा डीएसडब्ल्यू डॉ. अजय कुमार चौबे द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया।  इस अवसर पर अतिथियों ने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए जीवन में अनुशासन, परिश्रम और समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। समारोह में जूनियर छात्रों ने अपने सीनियर्स के सम्मान में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। गीत, नृत्य, कविता, हास्य-व्यंग्य और मनोरंजक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। सीनियर छात्रों ने भी विश्वविद्यालय में बिताए अपने अनुभवों और यादगार पलों को साझा करते हुए भावुक क्षणों को जीवंत कर दिया। कार्यक्रम के दौरान आपसी स्नेह, अपनापन और सम्मान ...

संस्थान की प्रमुख गतिविधियों एवं अनुसंधान कार्यों से छात्रों को कराया गया अवगत

Image
जेएनसीयू के कृषि विभाग के छात्रों ने किया शैक्षणिक भ्रमण  बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजीत कुमार गुप्ता के संरक्षण और कुलसचिव एस. एल. पाल के मार्गदर्शन में कृषि विभाग के प्रभारी डॉ लाल विजय सिंह के नेतृत्व में  कृषि उपयोगी सूक्ष्मजीवों का राष्ट्रीय ब्यूरो, मऊ में कृषि छात्रों का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया।  छात्र-छात्राओं ने संस्थान की अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं एवं विभिन्न अनुसंधान गतिविधियों का गहन अवलोकन किया। भ्रमण के दौरान छात्रों को एनबीआईएएम के निदेशक डॉ. हर्ष वर्धन सिंह द्वारा सूक्ष्मजीव आधारित कृषि तकनीकों, जैव उर्वरक, जैव नियंत्रण एवं आधुनिक अनुसंधान विधियों की विस्तृत एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान किया। उन्होंने बताया कि सूक्ष्मजीव कृषि उत्पादन में वृद्धि, मृदा उर्वरता के संरक्षण तथा पर्यावरण-अनुकूल खेती को प्रोत्साहित करने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। छात्रों ने प्रयोगशालाओं में संचालित विभिन्न शोध कार्यों— जैसे माइक्रोबियल कल्चर, जैव प्रौद्योगिकी तकनीकों एवं उन्नत वैज्ञानिक उपकरणों—का प्रत्यक्ष ...