Posts

Showing posts with the label कृषि संकाय

कृषि संकाय के छात्रों का रावे कार्यक्रम के तहत बसंतपुर में ग्रामीण संपर्क

Image
Rural Agricultural Work Experience कार्यक्रम के अंतर्गत हुआ शैक्षणिक भ्रमण बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार शुक्ला के संरक्षण में  कृषि संकाय के बीएससी कृषि 7वें सेमेस्टर के छात्रों द्वारा ग्राम बसंतपुर में रावे (Rural Agricultural Work Experience) कार्यक्रम के अंतर्गत शैक्षणिक भ्रमण किया गया।  भ्रमण के दौरान छात्रों ने ग्राम प्रधान विजय प्रताप सिंह से भेंट कर ग्रामीण कृषि व्यवस्था, किसानों की समस्याओं तथा कृषि विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की।  यह भ्रमण कृषि विभाग के शिक्षक डॉ. लाल विजय सिंह के निर्देशन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को ग्रामीण परिवेश, कृषि कार्यों तथा किसानों की वास्तविक समस्याओं से परिचित कराना और उनके व्यावहारिक ज्ञान में वृद्धि करना था।  इस अवसर पर छात्रों ने ग्राम प्रधान के साथ कृषि एवं ग्रामीण विकास से जुड़े विषयों पर संवाद किया। ग्राम प्रधान ने छात्रों का स्वागत करते हुए उन्हें ग्रामीण कृषि व्यवस्था की उपयोगी जानकारी प्रदान की, रावे का...

नारी शिक्षा से पूरा समाज प्रगति की ओर होता है अग्रसर

Image
मिशन शक्ति 5.0 के तहत बसंतपुर गांव में कृषि संकाय के छात्रों द्वारा नुक्कड़ नाटक का मंचन बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता के संरक्षण एवं कुलसचिव एस. एल. पाल  के मार्गदर्शन में मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण अभियान के तहत कृषि संकाय के छात्रों द्वारा बसंतपुर गांव में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  इस कार्यक्रम में छात्र एवं छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने अभिनय के माध्यम से महत्वपूर्ण सामाजिक संदेश प्रस्तुत किए। नुक्कड़ नाटक का मुख्य विषय नारी शिक्षा और उसका समाज पर पड़ने वाला प्रभाव रहा। बच्चों ने अपने प्रभावशाली अभिनय के जरिए यह दर्शाया कि नारी शिक्षा से न केवल महिलाओं का सशक्तिकरण होता है, बल्कि पूरा समाज प्रगति की ओर अग्रसर होता है। कार्यक्रम में ग्रामीणों की अच्छी उपस्थिति रही। दर्शकों ने छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए नारी शिक्षा के महत्व को समझने और उसे बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया।  कृषि प्रभारी डॉ. लाल विजय सिंह ने बताया कि मिशन...