अमर्यादित राजनीति पर रोक लगाई जाए रोक: सुशील पाण्डेय कान्हजी
सपा जिला प्रवक्ता ने की सांसद निशिकांत दुबे पर अविलंब कार्रवाई की मांग बलिया। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता सुशील पाण्डेय कान्हजी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भारतीय जनता पार्टी से सांसद निशिकांत दुबे के विरुद्ध तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग की है। प्रेस विज्ञप्ति में सुशील पाण्डेय कान्हजी ने कहा कि देश इस समय राम मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी, जंतर-मंतर पर छात्रों और युवाओं के आंदोलन, पेपर लीक, बेरोजगारी, महंगाई तथा डीजल- पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण जैसे अनेक ज्वलंत मुद्दों से जूझ रहा है। इन मूलभूत मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा अपने कुछ नेताओं से लगातार भड़काऊ और अनर्गल बयान दिलवा रही है, जिससे सामाजिक एवं राजनीतिक वातावरण को अनावश्यक रूप से प्रभावित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सांसद निशिकांत दुबे के हालिया बयान इसी प्रवृत्ति का उदाहरण हैं। कान्हजी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का सार्वजनिक और राजनीतिक जीवन लोकतांत्रिक मूल्यों तथा विकासपरक राजनीति के लिए जाना जाता है। उनकी बढ़ती जनस्...