Posts

Showing posts with the label दीक्षोत्सव

जेएनसीयू में छात्राओं के लिए स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

Image
छात्राओं को चिकित्सकीय परामर्श के साथ प्रदान की गई स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के अष्टम् दीक्षांत समारोह के अवसर पर आयोजित दीक्षोत्सव कार्यक्रमों की शृंखला में सोमवार को अकादमिक भवन में महिला अध्ययन केन्द्र एवं सांस्कृतिक समिति के द्वारा आगामी 'माँ- बेटी' सम्मेलन हेतु बेटियों के लिए रक्त/ स्वास्थ्य परीक्षण निःशुल्क शिविर का आयोजन किया गया।  इस शिविर मे परिसर की छात्राओं के रक्तचाप, मधुमेह, सीबीसी की जाँच चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद कुमार, डॉ. निकिता सिंह तथा डॉ. मधुलिमा के नेतृत्व में की गई। मेडिकल टीम में शहबानो परवीन, प्रशांत कुमार राय, राजकुमार, कृष्णा रावत, शुभम भारती, आशा सिंह, अभिषेक कुमार के द्वारा की गयी और छात्राओं को निःशुल्क दवा वितरित की गयी।  इस कार्यक्रम में 42 छात्राओं को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श के साथ स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता प्रदान की गई। इस अवसर पर कुलपति प्रो. नरेन्द्र कुमार शुक्ल ने कहा कि स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य छात्राओं को समय पर स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएँ उपलब्ध कराना तथा उनमें स्वास...

दीक्षोत्सव के तीसरे दिन लोकनृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Image
छात्र- छात्राओं द्वारा की गई भारतीय लोकनृत्यों की सुन्दर प्रस्तुति बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के आठवें दीक्षान्त समारोह के अंतर्गत कुलपति प्रो. नरेन्द्र कुमार शुक्ल के संरक्षण में बृहस्पतिवार को लोकनृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।  इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय परिसर के विभिन्न विभाग के छात्र- छात्राओं द्वारा भिन्न भिन्न भारतीय लोकनृत्यों की सुन्दर प्रस्तुति दी गई। पूजा यादव, इंदु, दीपिका, कौशिकी, वर्षा, कौस्तुभी, सोनम आदि छात्राओं ने चरकुला, गरबा, हरियाणवी, घूमर आदि लोकनृत्यों की सजीव प्रस्तुति दी।प्रतियोगिता का समन्वय डॉ. तृप्ति तिवारी एवं डॉ. संध्या ने किया। निर्णायक मण्डल में डॉ. प्रमोद शंकर पाण्डेय, डॉ. सरिता पाण्डेय एवं डॉ. रामसरन यादव रहे। पूरे कार्यक्रम की समन्वयक डॉ. रजनी चौबे एवं सह-समन्वयक डॉ. सौम्या तिवारी रहीं। डॉ. पुष्पा मिश्रा, शैक्षणिक निदेशक, डॉ. संदीप यादव, डॉ. दिलीप मद्धेशिया, डॉ. प्रेमभूषण यादव आदि प्राध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। रिपोर्ट: विनय कुमार

जेएनसीयू में दीक्षोत्सव के दूसरे दिन हुए विविध आयोजन

Image
काव्य लेखन, पेंटिंग एवं देशभक्ति गीत प्रतियोगिता का हुआ आयोजन बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के आठवें दीक्षान्त समारोह के अंतर्गत कुलपति प्रो. नरेन्द्र कुमार शुक्ल के संरक्षण में बुधवार को परिसर में काव्य लेखन, पेंटिंग एवं एवं देशभक्ति गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के प्रतिभागी 65 विद्यार्थियों ने देश-प्रेम, पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण व सामाजिक चेतना जैसे विषयों पर काव्य लेखन किया।  काव्य लेखन प्रतियोगिता की समन्वय समिति में डॉ. अभिषेक मिश्र, डॉ. दिलीप मद्धेशिया, डॉ. विवेक कुमार, डॉ. अमर जबकि चित्रकला एवं देशभक्ति गीत कार्यक्रम के समन्वय समिति में डॉ. सरिता पाण्डेय, संतोष तिवारी एवं विजय प्रकाश पाण्डेय सम्मिलित रहे। पूरे कार्यक्रम की समन्वयक डॉ. रजनी चौबे एवं सह-समन्वयक डॉ. सौम्या तिवारी रहीं। कार्यक्रम के अंत में निदेशक शैक्षणिक डॉ. पुष्पा मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। दीक्षोत्सव के अंतर्गत समाज कार्य विभाग द्वारा ब्रह्माइन, अपायल एवं बसंतपुर के प्राथमिक, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं कम्पोजिट विद्यालयों में चित्र...

चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में दीक्षोत्सव का हुआ शुभारंभ

Image
विवि परिसर एवं प्राथमिक विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के आठवें दीक्षांत समारोह के उपलक्ष्य में एक सप्ताह के दीक्षोत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ कुलपति प्रो. नरेन्द्र शुक्ल ने मंगलवार को किया। कुलपति ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे कार्यक्रम जरूरी हैं। विश्वविद्यालय में ऐसे कार्यक्रम नियमित होने चाहिए ताकि विद्यार्थियों की प्रतिभा निखर सके।  दीक्षोत्सव कार्यक्रम के प्रथम दिन परिसर में परम्परागत खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की समन्वयक डॉ. रजनी चौबे एवं सह-समन्वयक डॉ. सौम्या तिवारी रहीं। परम्परागत खेलकूद प्रतियोगिता के समन्वयक डॉ. विवेक यादव एवं अन्य सदस्य डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, डॉ. प्रज्ञा रहीं। दीक्षोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत समाज कार्य विभाग द्वारा जीराबस्ती प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय तथा देवकली इंग्लिश मीडियम प्राथमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला, भाषण एवं कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा 3 से 8 तथा 6 ...

जेएनसीयू मे अष्टम दीक्षान्त समारोह के सफल आयोजन हेतु हुई बैठक

Image
दीक्षान्त के पूर्व दीक्षोत्सव का भी आयोजन किया जायेगा आयोजन बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वाविद्यालय का अष्टम दीक्षान्त समारोह 29 जुलाई, 2026 को आयोजित होगा। विवि की कुलाधिपति एवं उत्तर प्रदेश की श्री राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल इस समारोह की अध्यक्षता करेंगी। दीक्षान्त के सफल आयोजन हेतु कुलपति प्रोफेसर नरेन्द्र कुमार शुक्ल के आदेशानुसार कुलसचिव एस एल पाल ने कोर समिति, स्वागत समिति, स्मारिका मुद्रण समिति, शोभायात्रा समिति, उत्तरीय एवं पगड़ी वितरण समिति, अनुशासन समिति आदि कई समितियों का गठन किया है।   इन समितियों में विवि परिसर एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों के प्राध्यापक गण, प्राचार्य गण, संकायाध्यक्ष गण के साथ विवि के कर्मचारी भी सम्मिलित हैं। दीक्षान्त के पूर्व दीक्षोत्सव का भी आयोजन किया जायेगा। विवि के गोद लिए हुए गाँवों के प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों के मध्य निबंध लेखन, कहानी कथन, पेंटिंग, परंपरागत खेल प्रतियोगिता आदि का आयोजन अंतर्विद्यालयी और अंतरविद्यालयी स्तर पर किया जायेगा। इन प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को राज्यपाल महोदया सम्मानित...