सखी वन स्टॉप सेंटर के उद्देश्य एवं कार्यप्रणाली से अवगत हुए विद्यार्थीगण
एमएसडब्ल्यू के छात्र-छात्राओं ने किया सखी वन स्टॉप सेंटर एवं चाइल्ड केयर सेंटर का भ्रमण बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के एमएसडब्ल्यू के विद्यार्थियों द्वारा शैक्षणिक भ्रमण किया गया। यह भ्रमण समाज कार्य विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. पुष्पा मिश्रा के दिशा-निर्देशन में आयोजित हुआ। विद्यार्थियों ने सखी वन स्टॉप सेंटर, बलिया एवं चाइल्ड केयर सेंटर का भ्रमण कर वहां की कार्यप्रणाली एवं सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान अंजलि सिंह, जिला मिशन समन्वयक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सखी वन स्टॉप सेंटर के उद्देश्य, कार्यप्रणाली एवं महिलाओं को उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वन स्टॉप सेंटर हिंसा से प्रभावित महिलाओं एवं बालिकाओं को एक ही स्थान पर चिकित्सकीय, पुलिस, विधिक, मनोसामाजिक परामर्श एवं आवश्यकतानुसार आश्रय सहित विभिन्न सहायता सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को यह भी बताया कि पीड़ित महिला की समस्या को संवेदनशीलता एवं गोपनीयता के साथ समझते हुए उसकी आवश्यकता क...