सुनील मौर्य के जिलाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई
सपा कार्यालय में सामाजिक एकजुटता के संदेश के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती बलिया। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर भगवान विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा, उल्लास और सामाजिक एकजुटता के संदेश के साथ मनाई गई। पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके श्रम, सृजन और निर्माण के आदर्शों को याद किया। इस अवसर पर सुनील कुमार मौर्य के समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त की और राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्णय के प्रति आभार जताया। इस मौके पर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष /प्रवक्ता सुशील पाण्डेय कान्हजी ने कहा कि सुनील कुमार मौर्य का जिलाध्यक्ष मनोनीत होना संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए उत्साह और विश्वास का संदेश है। उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को एकजुट कर जनता के बीच समाजवादी विचारधारा को और मजबूती से पहुंचाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 2027 का विध...