Posts

Showing posts with the label लक्ष्य बोध पत्रक

वर्तमान के अनुशासित प्रयासों की दिशा है लक्ष्य: जानू राम

Image
नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर में ‘लक्ष्य बोध पत्रक’ कार्यक्रम हुई आयोजित रसड़ा (बलिया)। नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर, अखनपुरा रसड़ा में दशम एवं द्वादश के भैया-बहनों के लिए ‘लक्ष्य बोध पत्रक’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लक्ष्य निर्धारण, उसकी प्राप्ति की कार्ययोजना तथा विद्यार्थी, अभिभावक एवं अध्यापक की भूमिका पर मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम की प्रस्ताविकी एवं अतिथि परिचय प्रधानाचार्य डॉ. राजेंद्र पांडेय ने कराया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर अपनी प्रतिभा और ऊर्जा को सही दिशा देना आवश्यक है। मुख्य अतिथि डायट के प्रवक्ता श्री जानू राम जी ने कहा कि लक्ष्य केवल सपना नहीं, बल्कि स्पष्ट योजना और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। बड़े लक्ष्य को छोटे चरणों में विभाजित कर समय का सदुपयोग, नियमित आत्म मूल्यांकन और असफलताओं से सीखना सफलता की कुंजी है। उन्होंने कहा, “लक्ष्य भविष्य की कल्पना नहीं, वर्तमान के अनुशासित प्रयासों की दिशा है। विशिष्ट अतिथि एवं मनोवैज्ञानिक श्री देवेंद्र कुमार सिंह ने लक्ष्य निर्धारण के वैज्ञानिक एवं मनो...