Posts

Showing posts with the label कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट

जनहित की आवाज बुलंद करने वाले नागेंद्र पाण्डेय हुए सम्मानित

Image
कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट ने माल्यार्पण कर भेंट किया स्मृति चिन्ह बलिया। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं बलिया नगर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी नागेंद्र पाण्डेय को कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से सम्मानित किया गया। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर डा. राजेश्वर तिवारी एवं ट्रस्ट के सचिव संतोष तिवारी ने नागेंद्र पाण्डेय का अभिनंदन किया। ट्रस्ट की ओर से कहा गया कि यूजीसी से जुड़े मुद्दे के खिलाफ आवाज उठाकर बलिया के हित की बात मजबूती से रखने वाले नेताओं में नागेंद्र पाण्डेय का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा, युवाओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर मुखर होकर अपनी बात रखना समाज के प्रति जिम्मेदारी का परिचायक है। नागेंद्र पाण्डेय के इस प्रयास की सराहना करते हुए ट्रस्ट ने उन्हें सम्मानित किया। सम्मान प्राप्त करने के बाद नागेंद्र पाण्डेय ने ट्रस्ट के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े विषयों पर अपनी आवाज उठाना और समाज के हित में कार्य करना निरंतर जारी रह...

दिल की धड़कन को न करे नजरअंदाज, समय पर जांच से बच सकती है जिंदगी

Image
कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट के बैनर तले सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. संतोष कुमार ने की अपील बलिया। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट के बैनर तले जनपद के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. संतोष कुमार, एमबीबीएस, एमडी (मेडिसिन) ने बलिया के नागरिकों से अपने हृदय के प्रति विशेष सजग रहने की अपील की। डॉ. संतोष कुमार ने कहा कि आज की बदलती जीवनशैली, तनाव, खान-पान में लापरवाही, शारीरिक मेहनत की कमी, धूम्रपान, तंबाकू का सेवन, मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और बढ़ता कोलेस्ट्रॉल हृदय रोग के प्रमुख जोखिम कारकों में शामिल हैं। इसलिए स्वस्थ व्यक्ति भी समय-समय पर अपने ब्लड प्रेशर, शुगर और कोलेस्ट्रॉल की जांच कराते रहें। उन्होंने कहा कि सीने में दर्द या दबाव, अचानक सांस फूलना, अत्यधिक पसीना आना, चक्कर, असामान्य कमजोरी अथवा दर्द का हाथ, कंधे, पीठ या जबड़े तक पहुंचना जैसे लक्षण दिखाई दें तो इसे सामान्य समस्या समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसी स्थिति में तत्काल चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है। डॉ. संतोष कुमार ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि “हृदय को स्वस्थ रखने के लिए दवा से पहल...

केन्द्रीय विद्यालय के प्राचार्य उदय कुमार सिंह को कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट ने किया सम्मानित

Image
स्थानांतरण पर भावभीनी विदाई, प्रभारी प्राचार्य अजय गोंडवाना का किया अभिनंदन बलिया। कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट, रेवती द्वारा पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, बलिया के प्राचार्य उदय कुमार सिंह के गोरखपुर स्थानांतरण पर उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं विद्यालय परिवार ने उनके उत्कृष्ट शैक्षिक, सामाजिक एवं प्रेरणादायी योगदान की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य अजय गोंडवाना को कार्यभार ग्रहण करने पर ट्रस्ट की ओर से हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं। ट्रस्ट के सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में विद्यालय शिक्षा, अनुशासन एवं नवाचार के क्षेत्र में नई उपलब्धियाँ प्राप्त करेगा। ट्रस्ट के सचिव संतोष तिवारी ने कहा कि प्राचार्य उदय कुमार सिंह ने अपने कार्यकाल में विद्यार्थियों को केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही नहीं दी, बल्कि संगीत, अनुशासन, नैतिक शिक्षा, सामाजिक जागरूकता एवं व्यक्तित्व विकास से जुड़ी अनेक रचनात्मक गतिविधियों का सफल संचालन किया। उनके नेतृ...

नव नियुक्त कुलपति प्रो० नरेंद्र कुमार शुक्ला का हुआ भव्य स्वागत

Image
कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनन्दन कार्यक्रम संपन्न बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय , बलिया में नव नियुक्त कुलपति प्रोफेसर नरेंद्र कुमार शुक्ला जी के आगमन पर कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट , रेवती बलिया द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनन्दन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कुलपति महोदय को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया तथा उनके सफल एवं प्रेरणादायी कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रो० नरेंद्र कुमार शुक्ला जी के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय शिक्षा, संस्कार एवं राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा। ट्रस्ट परिवार ने कुलपति महोदय के उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की मंगलकामना करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय का विकास पूरे पूर्वांचल के लिए गौरव का विषय बनेगा। इस अवसर पर संरक्षक अभिज्ञान तिवारी, संतोष तिवारी,अनिल मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का रेवती में हुआ भव्य स्वागत

Image
रेवती की पावन धरती हुई धन्य रेवती (बलिया)। कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट, रेवती पर आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धा एवं आस्था से ओत-प्रोत भक्तों ने परम पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती “1008” का फूल- मालाओं एवं अंगवस्त्र से भव्य स्वागत एवं सम्मान किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने गौ माता की रक्षा, सेवा एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण का संकल्प लिया। कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव संतोष तिवारी ने कहा कि परम पूज्य शंकराचार्य जी के आशीर्वाद से रेवती नगर स्वयं को गौरवान्वित एवं धन्य महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम समाज में गौ-सेवा एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण के प्रति नई चेतना जागृत करेगा। कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कमला प्रसाद मिश्र, ओमप्रकाश तिवारी, आशुतोष चतुर्वेदी, दीपक तिवारी, महावीर तिवारी, अशोक तिवारी, चन्द्रशेखर तिवारी, रामप्रवेश तिवारी एवं ओम शांति परिवार के बहन-भाई उपस्थित रहे।

फार्मर आईडी कार्ड रजिस्ट्रेशन शिविर का हुआ आयोजन

Image
शिविर में बड़ी संख्या में किसानों ने कराया अपना पंजीकरण रेवती (बलिया)। कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट कार्यालय, रेवती पर फार्मर आईडी कार्ड रजिस्ट्रेशन शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ साधन सरकारी समिति के अध्यक्ष श्री नारायण जी सिंह ने फीता काटकर किया। शिविर में बड़ी संख्या में किसानों ने पहुंचकर अपना पंजीकरण कराया। इस दौरान किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में ओमप्रकाश तिवारी, राजेश तिवारी, दीपक तिवारी, महावीर तिवारी, हरि प्रकाश तिवारी, शम्भू कान्त गृहज, सत्यप्रकाश तिवारी एवं कमला प्रसाद मिश्र सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर लेखपाल दीपक कुमार, अशोक कुमार रवि सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे। इस आयोजन का संचालन एवं समन्वय ट्रस्ट के सचिव संतोष तिवारी ने किया। आयोजन को सफल बनाने में ट्रस्ट के सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

रोहुआ पंचायत भवन पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

Image
सैकड़ों मरीजों का हुआ परीक्षण बेलहरी (बलिया)। विकास खण्ड बेलहरी अंतर्गत ग्राम पंचायत रोहुआ के पंचायत भवन पर मंगलवार को उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण सोसाइटी द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 800 ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ लिया। शिविर में चिकित्सकों की टीम द्वारा मरीजों का गहन परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। साथ ही लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए विभिन्न बीमारियों से बचाव के उपाय भी बताए गए। मरीजों की एच आई वी व सुगर जांच की गई। शिविर के नोडल प्रभारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवानी के प्रभारी डा. मुकर्रम रहे। अमर शहीद चेतना संस्थान के कार्यक्रम प्रबंधक अमरदीप विश्वकर्मा द्वारा संचालित इस कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मानवेन्द्र विक्रम सिंह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण व फीता काटकर किया।  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवानी के डॉ. पंकज ओझा, डॉ. सर्वजीत यादव, डॉ. कन्हैया लाल ओझा एवं डॉ. एम. डब्ल्यू. अंसारी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीजो...

थल सेना से सेवानिवृत्त होकर बलिया आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत

Image
सेवानिवृत्त संगठन बलिया के पदाधिकारियों एवं नागरिकों ने किया अजय पांडेय का अभिनंदन  बलिया। जनपद के विकास खण्ड दुबहर के ग्राम पंचायत सरया निवासी अजय कुमार पांडेय के सेवानिवृत्त होकर गृह जनपद बलिया आगमन पर मंगलवार को भव्य स्वागत किया गया।  भारतीय थल सेना में गौरवपूर्ण सेवा देने के उपरांत जब वे बलिया रेलवे स्टेशन पहुँचे तो सेवानिवृत्त संगठन बलिया के पदाधिकारियों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने उनका फूल-मालाओं से अभिनंदन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि अजय कुमार पांडेय, अरुणेश पाठक , मनीष तिवारी ने देश की रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जो पूरे जनपद के लिए गर्व का विषय है। उनके समर्पण, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति से युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी। स्वागत समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने उनके स्वस्थ, सुखमय एवं सम्मानित जीवन की कामना की।  कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे और देश सेवा के प्रति सम्मान व्यक्त किया। इस अवसर पर कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव संतोष तिवारी, दीपक तिवारी, मुकेश कुमार यादव आदि लोग मौजूद र...