विद्यार्थियों के कौशल विकास, नवाचार, शोध एवं रोजगारोन्मुख शिक्षा हेतु समझौता ज्ञापन
जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय और नमस्कार फाउंडेशन के बीच हुआ एमओयू बलिया। विद्यार्थियों के कौशल विकास, नवाचार, शोध और रोजगारोन्मुख शिक्षा को सशक्त करने की मंशा से जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया और नमस्कार फाउंडेशन, गोरखपुर के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुआ। इस एमओयू का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए कौशल संवर्धन, नवाचार, सामुदायिक सहभागिता तथा प्लेसमेंट केंद्रित शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है। इस एमओयू के अंतर्गत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, एयरोस्पेस, मीडिया तथा रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण से संबंधित कार्यशालाओं, सेमिनारों और विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में इसरो के वैज्ञानिकों सहित विभिन्न क्षेत्रों के विषय विशेषज्ञों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। यह एमओयू विश्वविद्यालय द्वारा छात्रों के लिए इंटर्नशिप, कौशल विकास एवं रोजगार केंद्रित शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में निरंतर किए जा रहे प्रयासों की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। समझौता ज्ञापन के अंतर्गत दोनों संस्थान स्टाफ डेवलपमें...