दीपक सिंह बने जिला महामंत्री और सुशील वर्मा जिला उपाध्यक्ष
मदद संस्थान के युवा प्रकोष्ठ का विस्तार, जनसेवा कार्यों को गति देने की पहल दुबहर (बलिया)। समाज के असहाय, लाचार, पीड़ित एवं बेहद जरूरतमंद लोगों की निःस्वार्थ सेवा के लिए समर्पित मदद संस्थान ने अपने युवा प्रकोष्ठ का विस्तार करते हुए संगठन को नई मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। संस्थान के संस्थापक सदस्य एवं महासचिव रणजीत सिंह के निर्देश पर युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नितेश पाठक ने अखार निवासी दीपक सिंह को युवा प्रकोष्ठ का जिला महामंत्री तथा नगवा निवासी समाजसेवी सुशील वर्मा को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों के मनोनयन को संगठनात्मक विस्तार के साथ ही सामाजिक सरोकारों को नई ऊर्जा देने वाली पहल के रूप में देखा जा रहा है। संस्थान को उम्मीद है कि दोनों पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएंगे तथा युवाओं को सामाजिक कार्यों से जोड़कर युवा प्रकोष्ठ को जिले में और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाएंगे। इस अवसर पर युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नितेश पाठक ने संगठन की मजबूती पर जोर देते ...