Posts

Showing posts with the label नशा मुक्त युवा

नुक्कड़ नाटक के द्वारा नशे के दुष्प्रभाव के प्रति विद्यार्थियों को किया गया जागरूक

Image
बसंतपुर कंपोजिट विद्यालय में  'नुक्कड़ नाटक' का हुआ आयोजन  बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.नरेंद्र कुमार शुक्ल के निर्देशन में बुधवार को ‘ नशा मुक्त युवा एवं विकसित भारत’ कार्यक्रम के अंतर्गत परिसर के विद्यार्थियों द्वारा बसंतपुर कंपोजिट विद्यालय में ' नुक्कड़ नाटक ' का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक के द्वारा विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों को नशे के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया गया।  कलाकारों ने प्रभावी प्रस्तुति के माध्यम से बताया कि नशे की लत व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार और सामाजिक जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव डालती है। युवाओं को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के प्रति जागरूक कर उन्हें राष्ट्र-निर्माण के उद्देश्य को समर्पित जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी गयी। उक्त कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने नशामुक्ति की शपथ भी ली।  कार्यक्रम की समन्यवक डॉ. सरिता पाण्डेय एवं सह समन्वयक डॉ. संदीप यादव रहे। इस अवसर पर कार्यक्र...

नशे से दूर रहकर ही विकसित भारत का सपना कर सकते है साकार

Image
नशा मुक्त युवा एवं विकसित भारत विषय अंतर्गत विशेष योग सत्र का हुआ आयोजन  बलिया। शासन के निर्देशानुसार एवं जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर नरेंद्र कुमार शुक्ल के निर्देशन और संरक्षण में "नशा मुक्त युवा एवं विकसित भारत" के अंतर्गत मंगलवार को विश्वविद्यालय परिसर स्थित माधव शैक्षणिक भवन में विशेष योगा सत्र का आयोजन किया गया।        कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुई। कार्यक्रम में डॉ. लालविजय सिंह, सहायक आचार्य, कृषि विभाग ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की रीढ़ होते हैं। नशे से दूर रहकर ही हम 2047 तक विकसित भारत का सपना साकार कर सकते हैं साथ ही इसके विभिन्न दुष्परिणामों से रूबरू कराया। राज कुमार, सहायक आचार्य, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा विभाग ने विभिन्न योगिक क्रियाओ जैसे - संधि संचालन, नाड़ी शोधन, कपाल भाति, भ्रामरी, शांभवी आदि का अभ्यास कराया और योग के महत्व के बारे में बताया।  कार्यक्रम के नोडल डॉ. प्रेमभूषण यादव ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर डॉ. रूबी ,...

नशा मुक्त युवा ही देश के उज्ज्वल भविष्य की है नींव: डॉ. अमरेंद्र कुमार

Image
नशा मुक्त युवा: विकसित भारत की आधारशिला विषय पर वेबिनार का हुआ आयोजन बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया के समाजशास्त्र एवं गृह विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में  शुक्रवार को ' नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान' के अंतर्गत नशा मुक्त युवा: विकसित भारत की आधारशिला विषयक वेबिनार का आयोजन किया गया।  वेबिनार के मुख्य वक्ता बलिया के जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेंद्र कुमार पौत्स्यायन ने अपने संबोधन में इस बात पर विशेष जोर दिया कि नशा मुक्त युवा ही देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं। कहा कि केवल कानून बनाकर  देश को नशामुक्त नहीं किया जा सकता, इसके लिए जन सहभागिता जरूरी है। उन्होंने देश के युवाओं का आह्वान किया कि नशीले पदार्थों से नहीं अपितु पुस्तकों से मित्रता करें। बताया कि हमारे देश के मादक द्रव्य सेवन के आँकड़े बहुत ही चिंताजनक है। यह व्यक्तिगत विघटन नहीं बल्कि सामाजिक विघटन की स्थिति है। हमारा लक्ष्य सिर्फ नशा मुक्त युवा ही न हो बल्कि स्वस्थ युवा, जागरूक युवा हो। गरिमापूर्ण जीवन का अवसर  प्रत्येक युवा को प्राप्त हो।...

नशा मुक्त युवा एवं विकसित भारत विषय पर ऑनलाइन अतिथि व्याख्यान का आयोजन

Image
प्रतिभागियों ने नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का लिया संकल्प बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया में बुधवार को नशा मुक्त युवा एवं विकसित भारत विषय पर ऑनलाइन अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. पूनम गुप्ता, असिस्टेंट प्रोफेसर, सतीश चंद्र कॉलेज, बलिया ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि उसके परिवार, समाज और राष्ट्र के भविष्य को भी गंभीर रूप से प्रभावित करता है। कहा कि विकसित भारत के निर्माण का सबसे मजबूत आधार जागरूक, शिक्षित, स्वस्थ और नशामुक्त युवा हैं। युवाओं को अपनी ऊर्जा, प्रतिभा और समय को शिक्षा, अनुसंधान, खेल, नवाचार तथा राष्ट्र निर्माण में लगाना चाहिए। कहा कि तनाव, जिज्ञासा अथवा क्षणिक आनंद के लिए नशे का सहारा लेना जीवन को अंधकार की ओर ले जाता है। इसके विपरीत आत्मविश्वास, अनुशासन, सकारात्मक सोच और दृढ़ संकल्प ही सफलता की वास्तविक कुंजी हैं।   समन्वयक डॉ. प्रेम भूषण ने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही नशामुक्त एवं सशक्त समाज का निर्माण संभव है। कार्यक्रम की...

"नशा मुक्त युवा एवं विकसित भारत" विषय पर काव्य पाठ प्रतियोगिता संपन्न

Image
विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग बलिया। शासन के निर्देशानुसार एवं कुलपति प्रोफेसर नरेंद्र कुमार शुक्ल के निर्देशन और संरक्षण में जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में चल रहे "नशा मुक्त युवा एवं विकसित भारत" के अंतर्गत सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर स्थित माधव शैक्षणिक भवन में काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुई।   प्रतियोगिता का विषय " नशा मुक्ति" एवं "विकसित भारत" रखा गया था। इसमें विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतिभागियों ने स्वरचित कविताओं के साथ-साथ प्रसिद्ध कवियों की रचनाओं के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों और युवा शक्ति से विकसित भारत के निर्माण का संदेश दिया। कार्यक्रम में डॉ. विजय शंकर पांडेय, सहायक आचार्य, वाणिज्य विभाग ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की रीढ़ होते हैं। नशे से दूर रहकर ही हम 2047 तक विकसित भारत का सपना साकार कर सकते हैं साथ ही प्रतिभागियों के उत्साह की सराहन...