आयुष्मान के तहत हृदय, टीबी, लिवर समेत कई बीमारियों का निःशुल्क इलाज
डॉ. गुरु बिलास सिंह मेमोरियल हॉस्पिटल में उपलब्ध हैं सुविधा बलिया। डॉ.गुरु बिलास सिंह मेमोरियल हॉस्पिटल के हृदय एवं छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. आकाश सिंह ने बताया कि अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों को पूरी तरह निःशुल्क उपचार की सुविधा दी जा रही है। उन्होंने बताया कि आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए हृदय रोग, छाती रोग, टीबी, लिवर, किडनी, मलेरिया सहित कई गंभीर बीमारियों का इलाज बिल्कुल मुफ्त किया जाता है। इसके साथ ही अस्पताल में भर्ती, जांच, आईसीयू, डायलिसिस और ऑपरेशन जैसी सभी सुविधाएं भी आयुष्मान योजना के अंतर्गत उपलब्ध हैं। डॉ. सिंह ने बताया कि अस्पताल में मरीजों के लिए 24 घंटे आपातकालीन सेवा , वार्ड में निशुल्क भोजन और परामर्श की सुविधा भी दी जा रही है। ओपीडी का समय सुबह 8 बजे से 10 बजे तक और दोपहर 1:30 बजे से शाम 8 बजे तक है। पता : स्टेशन-टाउन हॉल रोड, बलिया संपर्क : 7905198871, 8574576279 रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता