Posts

Showing posts from August, 2026

छह अधिकारी एवं कर्मचारीगण को सेवानिवृत्ति पर एएसपी द्वारा मिला प्रशस्ति-पत्र

Image
 शूटकेस व अंग वस्त्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ दी गई भावभीनी विदाई बलिया। आज दिनांक 31.08.2026 को जनपद बलिया से 01. उ0नि0ना0पु0 श्री श्रीप्रकाश सिंह (अंगुष्ठछाप प्रकोष्ठ) जनपद बलिया 02. उ0नि0ना0पु0 श्री राकेश कुमार सिंह, ( थाना दोकटी) जनपद बलिया, 03. उ0नि0स0पु0 श्री नारायण कान्त सरोज पुलिस लाइन बलिया, 4. उ0नि0ना0पु0 श्री तहसीलदार यादव (न्यायिक सम्मन सेल) जनपद बलिया, 5. मु0आ0सं0पु0 श्री सर्वजीत सिंह यादव पुलिस लाइन बलिया, 6. मु0आ0सं0पु0 श्री रमेशचन्द्र पुलिस लाइन बलिया  ने अपनी सम्पूर्ण सेवाकाल के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं लगन से कार्य करते हुए अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत हुए।   पुलिस लाइन बलिया में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए अधिकारी/कर्मचारियों के उपलक्ष्य में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (उत्तरी) श्री दिनेश कुमार शुक्ला द्वारा विदाई समारोह में सम्मिलित होकर समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को उपहार, स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति-पत्र देकर उनके आगामी सुखमय व समृद्ध जीवन की कामना कर शुभकामनाओं ...

जिला अस्पताल में हुआ मैट्रन मीरा राय का विदाई समारोह

Image
सीएमएस एवं चिकित्सकों ने दी शुभकामनाएं                बलिया। जिला अस्पताल बलिया में लंबे समय तक अपनी बेहतरीन सेवाएं देने वालीं मैट्रन मीरा राय का सेवानिवृत्ति/ विदाई समारोह बेहद सम्मानजनक माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) डॉ. सुजीत कुमार यादव ने मीरा राय के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस भावुक क्षण पर उपस्थित सभी डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने उन्हें बुके, स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया और उनके सुखद व स्वस्थ जीवन की कामना की। इस अवसर पर जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सक—डॉ. रितेश सोनी, डॉ. एस.एन. राय, डॉ. संतोष चौधरी, डॉ. दीपक गुप्ता, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. अनिल सिंह  डॉ. आर.डी. राम, डॉ विनेश कुमार  मौजूद रहे। इसके साथ ही स्टाफ नर्स प्रतिभा, दिलीप कुमार, फॉर्मियाशिस्ट बेचन जी, अनिल कुमार, अखिलेश कुमार सहित जिला अस्पताल के तमाम कर्मचारियों ने भी मैट्रन मीरा राय को शुभकामनाएं ...

स्व.उमाशंकर प्रसाद साहू के योगदान को सदैव किया जाएगा याद: प्रो. सन्तोष प्रसाद गुप्त

Image
कबीरम् समाज ने उमाशंकर प्रसाद साहू के आकस्मिक निधन पर परिजनों से किया भेंट, व्यक्त की संवेदना बलिया। कबीरम् समाज- बलिया, जनता जनार्दन मंच- बलिया, अखिल भारतीय विश्वविद्यालय सम्बद्ध महाविद्यालय शिक्षक संघ (ए0आई0एफ0यू0सी0टी0ओ0) तथा वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ , बलिया इत्यादि के सदस्यों तथा पदाधिकारीगणों ने ब्रिटिश भारत के प्रतिष्ठित जमींदार उमाशंकर प्रसाद साहू के गत 24 अगस्त को 85 वर्ष की उम्र में आकस्मिक निधन हो जाने के कारण जनपद-गाजीपुर के नगर- जंगीपुर पहुंचकर उनके परिजनों से भेंट किया तथा शोक संवेदना व्यक्त की।  उक्त अवसर पर अखिल भारतीय विश्वविद्यालय सम्बद्ध महाविद्यालय (ए0आई0एफ0 यू0सी0टी0ओ0) के आजीवन सदस्य व संरक्षक तथा श्री मुरली मनोहर टाउन पी0जी0 काॅलेज, बलिया अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सन्तोष प्रसाद गुप्त ने बताया कि श्री उमाशंकर प्रसाद साहू जी का जन्म सन् 1942 में जनपद- गाजीपुर के ग्राम- जंगीपुर में हुआ था। इनके पिता का नाम स्व0 श्री गुरू प्रसाद साहू तथा माता का नाम स्व0 श्रीमती मंतोरना देवी (मंतोरना कुँवर) था। इनके पांच बहनें उर्मिला, गिरिजा, राधिका, रामसखी...

युवा चेतना कार्यशाला में सैकड़ों युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प

Image
गायत्री परिवार द्वारा युवा चेतना कार्यशाला का हुआ आयोजन बलिया। गायत्री शक्तिपीठ महावीर घाट, गंगा जी मार्ग के तत्वावधान में 30 अगस्त दिन रविवार को जे.एम.बी. रिसोर्ट में एक दिवसीय युवा चेतना कार्यशाला का आयोजन किया गया। युवाओं को समाज और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यशाला में जनपद के कोने-कोने से आए सैकड़ों युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।  कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी अनिल राय द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया, जबकि डा. विनीता सिंह ने देव पूजन किया। कार्यशाला के मुख्य वक्ता प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी जयप्रकाश वर्मा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय की चुनौतियों के बीच युग धर्म का पालन करना ही युवाओं की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। युवा शक्ति ही राष्ट्र एवं समाज में सकारात्मक परिवर्तन की सबसे बड़ी आधारशिला है। उपजोन समन्वयक प्रमोद कुमार राय ने युवाओं को रचनात्मक गतिविधियों से जुड़कर समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं से सेवा, संस्कार एवं संगठन की भ...

रस्साकशी प्रतियोगिता में एग्रीकल्चर संकाय की टीम रही विजेता

Image
जेएनसीयू मे खेल दिवस के अंतिम दिन रस्साकशी और पद चाल का आयोजन बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में  कुलपति प्रोफेसर नरेंद्र कुमार शुक्ल के दिशा निर्देशन एवं संरक्षण में चल रहे राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के अंतिम दिन खेल समिति द्वारा रस्साकशी एवं 500 मीटर पद चाल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।  रस्साकशी प्रतियोगिता में एग्रीकल्चर संकाय की टीम विजेता रही। इस अवसर पर प्रतियोगिता का नेतृत्व करते हुए डॉ अभिषेक त्रिपाठी ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में कहा कि खेल हमारे व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास का माध्यम हैं। राष्ट्रीय खेल दिवस हमें मेजर ध्यानचंद जी के आदर्शों पर चलने और ' फिट इंडिया, हिट इंडिया' के संकल्प को साकार करने की प्रेरणा देता है।   कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ लाल विजय सिंह एवं डॉ विवेक कुमार के सहयोग से संपन्न हो सका। रिपोर्ट: विनय कुमार

ठगी कर खाते से निकली गई रकम को पुलिस ने दिलाया वापस

Image
थाना बांसडीह रोड पुलिस ने 40,000/- रूपये शिकायत कर्ता के खाते में कराया वापस बांसडीह रोड (बलिया)। अज्ञात व्यक्ति के द्वारा धोखाधड़ी/ठगी कर निकाली गई व्यक्ति की धनराशि को होल्ड कराते हुए थाना बांसडीह रोड पुलिस ने 40,000/- रूपये आवेदक के खाते में वापस कराया है। जानकारी के अनुसार शिव प्रकाश यादव पुत्र जगदीश यादव निवासी टकरसन थाना बांसडीह रोड,  जनपद बलिया द्वारा थाना बांसडीह रोड बलिया पर आकर शिकायत दर्ज किया गया था जिसमें शिकायतकर्ता के खाते से दिनाँक- 03.05.2026 को फर्जी तरीके से 40,000/- रूपये स्थानान्तरण करा लिया गया था। इस सूचना के पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया ओमवीर सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक (द.)/नोडल साइबर सेल बलिया संजय वर्मा के निकट पर्यवेक्षण व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी बांसडीह श्री जयशंकर मिश्र के कुशल नेतृत्व में थाना बांसडीह रोड बलिया की साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा तत्काल शिकायत को संज्ञान मे लेते हुए त्वरित विधिक कार्यवाही करते हुए फ्राड हुए पूरे पैसे को Fino Payments Bank में होल्ड कराया तथा माननीय न्यायालय के आदेश से फ्राड हुए 40,000/- रूपये को आवेदक के...

युवा चेतना कार्यशाला 30 अगस्त को

Image
गायत्री शक्तिपीठ के तत्वावधान में हो रहा आयोजन बलिया। गायत्री शक्तिपीठ बलिया के तत्वावधान में युवा चेतना कार्यशाला का आयोजन  दिनांक 30 अगस्त दिन रविवार को समय प्रातः 10:00 बजे से  स्थान सहरसपाली स्थित J B M Resort, सीक्रेट हार्ट स्कूल पेट्रोल पंप के ठीक सामने किया गया है। कार्यक्रम का संचालन शांतिकुंज हरिद्वार के प्रांतीय प्रतिनिधि द्वारा किया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए गायत्री शक्तिपीठ बलिया के प्रमुख विजेन्द्र नाथ चौबे ने कहा कि सभी गायत्रीपरिजन भाई-बहन व भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा से जुड़े शिक्षक वृंद अपने-अपने घर के वयस्क बच्चे-बच्चिंयो के साथ सादर आमंत्रित हैं। कृपया अपने संपर्क क्षेत्र में सभी को निमंत्रित कर समय से पधारने का कृपा करें।

रक्षाबन्धन पर गई गृहस्वामिनी के घर आभूषण एवं नगदी की चोरी

Image
प्राथमिकी दर्ज कराकर चोरी हुए सामान की बरामदगी की मांग रसड़ा (बलिया)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कृष्णा नगर कॉलोनी में एक बंद मकान से लाखों के आभूषण और नकदी चोरी हो गई। चोरों ने मकान का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। गृहस्वामिनी ने रसड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराकर चोरी हुए सामान की बरामदगी की मांग की है। पीड़िता मंजू देवी, पत्नी स्व. अजीत कुमार गुप्ता, निवासी छितौनी, कृष्णा नगर कॉलोनी, रसड़ा, 28 अगस्त की रात अपने घर में ताला लगाकर रक्षाबंधन के लिए मधुबन, मऊ स्थित अपने भाई के घर गई थीं। 29 अगस्त की सुबह उन्हें स्थानीय लोगों से घर में चोरी होने की सूचना मिली। मंजू देवी ने तुरंत 112 नंबर पर शिकायत दर्ज कराई, जिसकी इवेंट आईडी P29082603203 और पीआरवी BLA 5442 बताई गई है। घर लौटने पर मंजू देवी ने देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। चोर सोने के हार, चूड़ियां, अंगूठियां, नथिया, मांगटीका, नाक की कील, कान के टॉप्स जैसे कई आभूषण ले गए। चोरी हुए सामान में चांदी की पायल, पायजेब, पूजा के चांदी के सिक्के और बच्चों के चांदी क...

जेएनसीयू में खेल दिवस पर हुए विविध आयोजन

Image
निबंध, शतरंज प्रतियोगिता के साथ योगाभ्यास कार्यक्रम हुआ आयोजित बलिया। राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह के अंतर्गत जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय , बलिया में खेल समिति के तत्वावधान में शनिवार को निबंध, शतरंज प्रतियोगिता के साथ योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विकसित भारत @ 2047 में युवाओं की भूमिका विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं में विकसित भारत के प्रति जागरूकता, राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी और 2047 तक भारत को विश्व गुरु बनाने के संकल्प को सुदृढ़ करना था।  कुलपति प्रो. नरेन्द्र कुमार शुक्ल ने अपने संदेश में कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना सभी युवाओं का सामूहिक दायित्व है। खेल, शिक्षा और नवाचार के माध्यम से भारत को विकसित बनाने का स्वप्न साकार करना संभव है। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के  विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपने निबंधों में डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भर भारत, खेल और फिटनेस, शिक्षा में नवाचार, महिला सशक्तिकरण और सतत विकास जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।...

बाढ़ से बचाव के लिए मजबूत होंगे तटबंध, स्थायी समाधान की बनेगी कार्ययोजना: योगी

Image
कहा: भृगु बाबा के नाम से बनेगा मेडिकल कॉलेज, भृगु मंदिर कॉरिडोर का भी होगा निर्माण बलिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को तहसील बांसडीह के अंतर्गत ग्राम गलाफरपुर में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान उन्होंने जनपद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने बाढ़ से प्रभावित लोगों को सरकार की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।  मुख्यमंत्री ने कहा कि बलिया जिले की बांसडीह, बैरिया और बलिया सदर विधानसभा क्षेत्रों में बाढ़ और कटान की स्थिति बनी हुई है। कई गांव बाढ़ के पानी से घिरे हैं। उन्होंने स्वयं हवाई सर्वेक्षण कर प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति देखी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के 26 जनपद बाढ़ की चपेट में हैं, जहां करीब 1.71 लाख बाढ़ पीड़ित प्रभावित हुए हैं। 251 गांव बाढ़ प्रभावित हैं, जबकि एक हजार से अधिक लोगों को बाढ़ शरणालयों में रखा गया है। राहत एवं बचाव कार्यों के ...

जेएनसीयू में खेल दिवस कार्यक्रम का शुभारम्भ

Image
विकसित भारत की संकल्पना में खेल की भूमिका विषयक ऑनलाइन व्याख्यान का आयोजन बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार शुक्ल के निर्देशन एवं संरक्षण में राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के त्रिदिवसीय आयोजन का शुक्रवार को शुभारम्भ हुआ। इस आयोजन के प्रथम दिवस विकसित भारत की संकल्पना में खेल की भूमिका विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान आयोजित किया गया।  मुख्य वक्ता प्रो. सुशील कुमार गौतम पूर्व विभागाध्यक्ष एवं संकायाध्यक्ष, शारीरिक शिक्षा एवं शिक्षा विभाग, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी ने कहा कि युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए भारत सरकार द्वारा बहुत सारी योजनाएं शुरू की गयीं हैं जिससे खेल के प्रति युवाओं का रुझान बढ़ा है। कहा कि योजनाओं को लागू करने के साथ महिलाओं को भी खेल के क्षेत्र में समान अवसर मिलने चाहिए ताकि बेटियां भी आगे बढ़ सके। कहा कि फिट और खुश रहने के लिए खेलें, क्योंकि खुश रहने के लिए फिट रहना और फिट रहने के लिए खेलना जरूरी है। जितना ही हम खुश रहेंगे हमारी कार्य क्षमता, मानसिक क्षमता और शारीरिक क्षमता उतनी ही बढ़ेगी। हम किसी भी कार्...

झील दिवस पर विशेष-

Image
जैव विविधता एवं जल असंतुलन को बचाने हेतु बचाना होगा झीलों को: डाॅ० गणेश पाठक       झील हमारे लिए प्रकृति प्रदत्त एक उपहार है, जिससे न केवल हमें जल मिलता है, बल्कि भू- गर्भ जल में वृद्धि करने एवं भू - गर्भ जल को संतुलित बनाए रखने भी झीलों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।  झीलें आर्द्र भूमियों को समृध्द बनाकर उनको संतुलित बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। पारिस्थिकी तंत्र को संतुलित बनाए रखने में झीलों की मसत्वपूर्ण भूमिका होती है।       कष्ट तो इस बात का है कि मानव की भोगवादी प्रवृत्ति एवं विलासितापूर्ण जीवन तथा आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु इन झीलों का भी इस कदर उपयोग एवं दुरूपयोग किया गया है कि जीवन प्रदायी ये झीलें भी प्रदूषण का शिकार हो गयी हैं। यही नहीं इन झीलों का अतिक्रमण भी हो रहा है और इन झीलों को पाट कर उन पर तरह - तरह के ढांचे का निर्माण भी हो रहा है। अनेक झीलें समाप्ति के कगार पर हैं। अत: यदि पारिस्थितिकी स़तुलन को बनाए रखना है तो झीलों को बचाना होगा।  इनको बचाने हेतु सबसे आवश्यक है हमारे अन्दर ...

रक्षा व सेवा के प्रहरी भाइयों की कलाइयों पर सजा स्नेह का धागा

Image
नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर, अखनपुरा रसड़ा की छात्राओं ने रक्षाबंधन पर बांधी राखी रसड़ा (बलिया)।  क्षेत्र के भारतीय संस्कृति के प्रेरणा के विद्या का मंदिर, नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर, अखनपुरा रसड़ा, बलिया की छात्राओं ने रक्षाबंधन पर्व को सामाजिक सरोकार, संस्कार और राष्ट्रसेवा की भावना से जोड़ते हुए समाज की सुरक्षा एवं सेवा में समर्पित पुलिसकर्मियों, प्रशासनिक अधिकारियों, महिला पुलिस पदाधिकारियों, पत्रकारों एवं सैनिकों को राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। विद्यालय की छात्राओं ने रसड़ा कोतवाली के कोतवाल सुशील कुमार, सीओ रसड़ा रजनीश कुमार, तहसीलदार रसड़ा, आदर्श नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष विनय शंकर जायसवाल, महिला थाना की पदाधिकारियों सहित पुलिसकर्मियों, पत्रकारों एवं सैनिकों को राखी बांधी। छात्राओं में न्यासा कुशवाहा, आस्था यादव, श्रेया सिंह, आराध्या सैनी, आयुषी, रिया, लक्ष्मी, पूजा, अंशिका आदि शामिल रहीं। छात्राओं के साथ विद्यालय के आचार्य रणजीत कुमार सिंह एवं आचार्या रीता सिंह भी उपस्थित रहे। राखी बांधते हुए बहनों ने कहा कि “आप समाज की रक्षा क...

गृह विज्ञान विभाग ने निकाली तिरंगा यात्रा

Image
नशा मुक्ति का दिया संदेश बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार शुक्ल के संरक्षण एवं डॉ. पुष्पा मिश्रा, निदेशक शैक्षणिक के सहयोग से गृह विज्ञान विभाग द्वारा गुरुवार को 'हर घर तिरंगा' एवं नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्रा के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।   विश्वविद्यालय परिसर से यात्रा प्रारम्भ हुई, जिसमे एम.ए. गृह विज्ञान विभाग के प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भाग लिया। उक्त तिरंगा यात्रा का आयोजन युवाओं एवं विद्यार्थियों के मध्य राष्ट्रीय चेतना, देशभक्ति, राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान तथा देश की एकता एवं अखंडता की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया। गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा ने विद्यार्थियों एवं युवाओं में राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय चेतना को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह आयोजन विद्यार्थियों को “ राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ जिम्मेदार एवं जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित करने वाला रहा। यात्रा बसंतपुर गाँव होते ...

झंडा लगाते समय बांस में उतरा हाईटेंशन करंट, युवक की मौत

Image
पांच मासूम बच्चों के पिता के सिर से उठा साया, गांव में छाया शोक व  सन्नाटा    रसड़ा (बलिया)। स्थानीय  कोतवाली क्षेत्र के डेहरी गांव में गुरूवार की सुबह उस समय मंगल कार्य में अमंगल हो गया जब श्री दुर्गा मंदिर के पास धार्मिक झंडा लगाते समय हरे बांस में हाईटेंशन का करंट उतर जाने से झंडा लगा रहे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।  जानकारी के अनुसार डेहरी गांव निवासी शंभु राजभर के 36 वर्षीय पुत्र हिरामन राजभर गांव के दुर्गा मंदिर पर विशेष पूजन के दौरान अपने अन्य सहयोगियों संग मां दुर्गा मंदिर पर बड़े हरे बांस में धार्मिक झंडा लगाकर मंदिर के पास गाड़ रहे थे कि झंडा की लम्बाई अधिक होने से बांस समीप से गुजर रहे 11 हजार हाईटेंशन तार से अचानक स्पर्श कर गया। हिरामन के साथ अन्य लोग झंडा लगाने में सहयोग कर रहे थे वह तो बाल-बाल बच गए किंतु हिरामन करंट की जद में आकर अचेत हो गया। बेहोशी की स्थिति में ग्रामीण उसको होश में लाने का प्रयास करते रहे किंतु उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची रसड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाई शुरू कर दी है।  म...

वादा नहीं, संकल्प है: 2027 में बलिया विधानसभा से दावेदारी

Image
नवरात्रि में करेंगे पार्टी ज्वाइन बलिया। 361 विधानसभा बलिया से वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर दावेदारों की सक्रियता तेज हो गई है। इसी क्रम में श्री हेमंत मिश्रा ने अपनी दावेदारी पेश करते हुए कहा है—“वादा नहीं, संकल्प है।” हालांकि उन्होंने अभी अपनी राजनीतिक पार्टी के नाम का खुलासा नहीं किया है। उनका कहना है कि नवरात्रि माह में वह पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। ग्राम डांगरबाद, ग्राम सभा बेलहरी, ब्लॉक बेलहरी, थाना हल्दी निवासी हेमंत मिश्रा स्नातक हैं। वह एफसीआई मेम्बर, भारत सरकार तथा विप्र परशुराम रक्षा संघ, लखनऊ के संस्थापक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। छात्र राजनीति से राजनीतिक सफर की शुरुआत हेमंत मिश्रा ने वर्ष 2010 से 2015 तक छात्र राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई। वह अमरनाथ मिश्रा पीजी कॉलेज, दूबेछपरा, बैरिया, बलिया के पूर्व महामंत्री रहे हैं। इसके बाद वर्ष 2015 से 2026 तक उनका राजनीतिक और सामाजिक सफर बलिया से लेकर लखनऊ और दिल्ली तक रहा। उनका दावा है कि इस दौरान राज्य और केंद्र के वरिष्ठ मंत्रियों एवं नेताओं के साथ-साथ IAS, IPS, IRS, IFS, IRTS अधिकारियों, न...

ईद मिलादुन्नबी के मौके पर फल, मिष्ठान और पानी का वितरण

Image
जिला अस्पताल में मरीजों एवं तीमारदारों के बीच फल का वितरण बलिया। ईद मिलादुन्नबी के पावन मौके पर सब्जी मंडी अध्यक्ष पिंटू अहमद द्वारा जिला अस्पताल में मरीजों एवं तीमारदारों के बीच फल का वितरण किया गया। इसके बाद चित्तू पांडेय चौराहे पर मिष्ठान और पानी का वितरण कर लोगों को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी गई। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य मिन्दु खाँ, जिला महासचिव कांग्रेस राशिद कमाल, पिछड़ा वर्ग प्रदेश महासचिव कांग्रेस दिनबंधु आलमगीर, देवेश ओझा, रामू गोड़, अशरफ अली, शाहिद राईन, बदरू कमर, मुकेश साहू, अभिषेक राय, मुमताज अली, अरमान अहमद, गोलू समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान आपसी भाईचारे, सौहार्द और मानव सेवा का संदेश दिया गया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे अवसर समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता को मजबूत करने का काम करते हैं। रिपोर्ट: मोहसिन उर्फ रिंकू

ईद मिलादुन्नबी के मौके पर फल, मिष्ठान और पानी का वितरण

Image
जिला अस्पताल में मरीजों एवं तीमारदारों के बीच फल का वितरण बलिया। ईद मिलादुन्नबी के पावन मौके पर सब्जी मंडी अध्यक्ष पिंटू अहमद द्वारा जिला अस्पताल में मरीजों एवं तीमारदारों के बीच फल का वितरण किया गया। इसके बाद चित्तू पांडेय चौराहे पर मिष्ठान और पानी का वितरण कर लोगों को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी गई। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य मिन्दु खाँ, जिला महासचिव कांग्रेस राशिद कमाल, पिछड़ा वर्ग प्रदेश महासचिव कांग्रेस दिनबंधु आलमगीर, देवेश ओझा, रामू गोड़, अशरफ अली, शाहिद राईन, बदरू कमर, मुकेश साहू, अभिषेक राय, मुमताज अली, अरमान अहमद, गोलू समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान आपसी भाईचारे, सौहार्द और मानव सेवा का संदेश दिया गया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे अवसर समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता को मजबूत करने का काम करते हैं। रिपोर्ट: मोहसिन उर्फ रिंकू

बलिया में अकीदत के साथ निकला ईद-मिलादुन्नबी का जुलूस

Image
मौलाना और समाजसेवियों ने दिया अमन-चैन का संदेश बलिया। शहर में ईद-मिलादुन्नबी (पैगंबर मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश) के मुबारक मौके पर गुरुवार को अत्यंत भव्य और अनुशासित जुलूस निकाला गया। बिष्णुपुर जामा मस्जिद से शुरू होकर यह जुलूस अपने तयशुदा पारंपरिक मार्गों से गुजरते हुए संपन्न हुआ। जुलूस के दौरान अपने आवास पर सिराज मंसूरी मिठाई बांटते साथ में सहयोगी जुलूस के दौरान विभिन्न चौराहों पर जामा मस्जिद के इमाम अशरफ रज़ा ने लोगों को पैगंबर मोहम्मद साहब की तालीमात और उनके जीवन आदर्शों से अवगत कराया। मौलाना ने अपने संबोधन में मुल्क में अमन-चैन, शांति और आपसी एकता बनाए रखने की पुरज़ोर अपील की। इस अवसर पर जनपद के वरिष्ठ समाजसेवी वसीम रज़ा बाल्यावी ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि पैगंबर साहब का संदेश इंसानियत और भाईचारे का है। समाज में सुख-शांति बनी रहे और 'हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई' आपस में भाईचारे के साथ रहें, यही आज के दिन का सच्चा संदेश है। कार्यक्रम में जामा मस्जिद के सदर, अधिवक्ता बिलाल खान, जमाल भाई, पूर्व सभासद शकील अहमद, सभासद दिलशाद, सभासद विक...

जी.बी.एम. एकाडमी में श्रावण महोत्सव का हुआ आयोजन

Image
अपने हाथो में रची मेहंदी, कई प्रकार के गेम का लिया आनंद पटना। कसेरा बंधुत्व योजना, भारत और राष्ट्रीय युवा योजना के तत्वावधान में श्रावण महोत्सव का आयोजन जी. बी. एम. एकाडमी , सुल्तानगंज में किया गया। जिसमें आई बहनों ने बहुत मस्ती करते हुए भारतीय सांस्कृतिक की परम्परा को जागृत करते हुए सभी ने अपने हाथ में मेहंदी को रचते हुए कई प्रकार का गेम का आनंद लिया।   प्रत्येक गेम के माध्यम से सभी को अनेक प्रकार का महिलाओं के उपयोग का सामग्री का आदान प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती शुबी चंद ने कहाँ कि श्रावण महोत्सव में शामिल होकर प्रतिवर्ष मुझे बहुत ख़ुशी होती हैं क्योंकि अनेक कार्य में उलझें रहने के कारण हम सभी को समय नहीं मिल पाता हैं। अपने मन का करने का जो यहाँ हम सभी अपने मन का जीते हैं और अपने आराध्य देव शिवजी से विनती करते हैं कि हमारा जीवन यू ही हरा भरा रहें।   भोले बाबा के गीत पर झूमते हुए हर हर महादेव का नारा से मौहल गूंज उठा। भक्तिमय में लिप्त होकर सभी झूला का आनंद लेते हुए श्रावण का महीना पवन करें...

मेरी पर्यटन यात्रा:

Image
मितावली, मुरैना, म.प्र. का इकत्तरसो महादेव एवं चौसठ योगिनी मंदिर                                                   डाॅ. गणेश पाठक         मध्य -प्रदेश में मुरैना से लगभग   35 किमी० दूर मितावली नामक गांव में लगभग 100 फीट की ऊंचाई पर 11 वीं शताब्दी में निर्मित इकत्तरसो महादेव एवं चौसठ योगिनी  का ऐसा मंदिर है, जो ऐतिहासिक, पुरातात्विक, ज्योतिष, तंत्र विद्या एवं धार्मिक- आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यन्त ही प्रसिद्ध है और अब पर्यटन का स्वरूप ग्रहण करता जा रहा है। ऐसे यहत्वपूर्ण स्थान की यात्रा कर मैं खुद अपने को धन्य समझता हूं। इस मंदिर की बनावट गोलाकार है। ऐसा माना जाता है कि अपने देश की पुरानी संसद भवन भी इस मंदिर की वास्तुकला के आधार पर ही गोलाकार बना है।   इकत्तरसो महादेव मंदिर को एकत्तरसो महादेव मंदिर भी कहा जाता है। इतिहासकारों के अनुसार इकत्तरसो महादेव मंदिर/ चौसठ योगिनी मंदिर का का निर्माण कच्छपघात...

अर्थशास्त्र विभाग द्वारा तिरंगा यात्रा और नशामुक्ति अभियान का आयोजन

Image
जेएनसीयू मे नशा मुक्ति पर हुआ व्याख्यान,छात्रों ने लिया संकल्प बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार शुक्ल के संरक्षण में 'बुधवार को हर घर तिरंगा' अभियान के तहत तिरंगा यात्रा एवं ' नशा मुक्त भारत अभियान ' के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  विश्वविद्यालय परिसर से तिरंगा यात्रा प्रारम्भ हुई।   अर्थशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. प्रज्ञा बौद्ध के नेतृत्व में एम.ए. अर्थशास्त्र प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भाग लिया। यात्रा विश्वविद्यालय से बसंतपुर गाँव होते हुए वापस परिसर में सम्पन्न हुई। इस दौरान छात्रों ने देशभक्ति गीत गाये और भारत माता की जय के नारे लगाये। युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाना और उन्हें ' विकसित भारत ' के निर्माण के लिए स्वस्थ व जागरूक बनाना है।  नशामुक्ति अभियान तिरंगा यात्रा के पश्चात विभाग में नशामुक्ति पर व्याख्यान आयोजित हुआ। विभाग के प्राध्यापकों डॉ. गुंजन कुमार, डॉ. शशि भूषण एवं डॉ. राम सरन यादव ने छात्रों को नशे से होने वाले आर...

रामचरित मानस पाठ हरिकीर्तन और विशाल भंडारा

Image
बुधवार को होगा पाठ का पूर्णाहुति  रसड़ा (बलिया)। छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध व पौराणिक ऐतिहासिक श्री नाथ व रोशन शाह नगर में इस वर्ष के श्रावन मास (सावन महीने) के अंतिम सोमवारी के दिन सोमवार को नगर के शिवालयो व अन्य मंदिरो पर रामायण पाठ व हरिकीर्तन का आयोजन किया गया गया और मंगलवार को हरिकीर्तन वर्ष रामायण पाठ सम्पन्न होने के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया जिसमें श्रद्धालु लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं नाथ बाबा चौराहा स्थित हनुमान मंदिर पर रामचरित मानस पाठ का पूर्णाहुति के पूर्व ही सायं मंगलवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेगें और पाठ का पूर्णाहुति बुधवार को होगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए आयोजक जयदीप जायसवाल ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मंदिर पर भव्य आयोजन किया गया है। नगर में अन्य मंदिर पर मंगलवार को भव्य भंडारा का आयोजन में श्रद्धालु बढ़चढ़ कर प्रसाद ग्रहण किया नगर सोमवार को समूचा नगर मेंं शिव मंदिरो पर जलाभिषेक से नगर शिवमय हो गया था। रिपोर्ट: लल्लन बागी