टीएससीटी तथा एनएससीटी के समर्पित सेवाओं को सुप्रसिद्ध शिक्षक खान सर ने सराहा
एनएससीटी अब तक मृत चार सदस्य के स्वजन को दे चुकी है 27 लाख रूपये : सन्नी सिंह रसड़ा (बलिया)। नेशनल सेल्फ केयर टीम (एनएससीटी) अपने चौथे सहयोग की तरफ पूरी संकल्पित एवं पारदर्शी भावना से एतिहासिक सहयोग की तरफ अग्रसर है। एनएससीटी के सदस्य रहे सहारनपुर जनपद के निवासी स्व. जशवीर सिंह के स्वजन के खाते में पूरे प्रदेश के सदस्यों द्वारा 50-50 रूपये के सहयोग राशि दी जा रही है और अब उनके स्वजन के खाते में सात लाख 19 हजार से अधिक का सहयोग दिया जा चुका है। एनएससीटी ने अब तक चार सदस्यों के स्वजनों को लगभग 27 लाख रूपये तक सहयोग देकर सेवा परमो धर्म की भावना को साकार किया है। मंगलवार को यह जानकारी देते हुए एनएससीटी के प्रांतीय सचिव सन्नी सिंह ने बताया कि नागरिकों, कर्मचारियों, अधिकारियों, संविदाकर्मियों समेत सभी जनमानस की जरूरी आर्थिक, सामाजिक एवं विभिन्न प्रकार की सहायता हेतु कार्य करने वाली एनएससीटी का कारवां लगातार बढ़ता जा रहा है। सन्नी सिंह ने बताया कि टीएससीटी तथा एनएससीटी के संस्थापक वरिष्ठ शिक्षक विवेकानंद आर्या ने संस्थान को सशक्त एवं गतिशील बनाने की दिशा में ...