25 मई को गंगा दशहरा पर विशेष-
मां गंगा को प्रदूषण मुक्त करने हेतु आवश्यकता है पुनः भगीरथ प्रयास की डाॅ० गणेश पाठक सदस्य जिला गंगा समिति, बलिया प्रति वर्ष ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को धूम -धाम से ' गंगा -दशहरा ' का पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष यह तिथि 25 मई दिन सोमवार को पड़ रही है। पौराणिक आख्यानों के अनुसार ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को ही महाराजा भगीरथ द्वारा घोर तपस्या कर मानव कल्याण हेतु एवं अपने साठ हजार पितरों का उद्धार करने हेतु मां गंगा को स्वर्ग से पृथ्वी पर अवतरण कराया गया। इसीलिए इस ति...