जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहेंगे: आशुतोष सिन्हा
वाराणसी खंड स्नातक विधान परिषद चुनाव को लेकर सपा की बैठक में जीत की रणनीति पर हुआ मंथन बलिया। वाराणसी खंड स्नातक विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्र में आगामी माह होने वाले चुनाव में सफलता हासिल करने के उद्देश्य से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को पार्टी के जिला कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में चुनाव की तैयारियों को लेकर एक-एक बिंदु पर गहन मंथन किया गया तथा संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय कर चुनाव में पूरी ताकत के साथ उतरने की रणनीति बनाई गई। बैठक को संबोधित करते हुए वाराणसी खंड से वर्तमान विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा ने कहा कि विधान परिषद से लेकर सड़क तक उन्होंने युवाओं, छात्रों, अध्यापकों, अधिवक्ताओं, कर्मचारियों सहित समाज के सभी वर्गों के मुद्दों पर लगातार आवाज बुलंद की है। उन्होंने कहा कि एक जनप्रतिनिधि का जो कर्तव्य होता है, उसे पूरी तन्मयता और निष्ठा के साथ निभाने का उन्होंने प्रयास किया है और आगे भी जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि विधान परिषद में जनता की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाना और सड़क पर सं...