पानी निकासी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
समस्या का समाधान नहीं होने पर जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष करेंगे धरना-प्रदर्शन रसड़ा (बलिया)। सरकार द्वारा गांवों में पेयजल, नाली, सड़क आदि के निर्माण के नाम पर लाखो-करोड़ों खर्च किए जा रहे हैं किंतु अभी भी रसड़ा ब्लाक में कई ऐसे गांवों में जल निकासी जैसी बुनियादी समस्याएं गंभीर बनी हुई हैं। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नही होने से एक जटिल समस्या बनी हुई है। लोग नारकीय जीवन जीने के लिए मजबूर है। कुछ ऐसा ही हाल है रसड़ा ब्लाक के खिरौली गांव जहां लंबे समय से जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से लोगों के घरो का नाबदान व बरसात का पानी सड़क पर यानी आर सीसी सड़क बना है। लेकिन आरसीसी सड़क पर गन्दे पानी बह रहा है सड़क पूरी झील बन चुका है। गंदे पानी से होकर ग्रामीणों को आने-जाने में उन्हें भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने ब्लाक, तहसील के अधिकारियों से गुहार लगा कर थक चुके हैं और उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। आक्रोशित ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान हरेराम यादव, मनोज यादव, हरेराम, महेश, दुलारी, फूलमती, सोनू कुमार के नेतृत्व में बजबजाती नाली के समक्ष ...