गंदगी व बदहाली का बयां करता रसड़ा का 25 बेड वाला अस्पताल स्वयं बीमार
दुर्गन्ध से संक्रमण फैलने का खतरा रहता है बना रसड़ा(बलिया)। सरकार स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता के लिए लाखो करोड़ों रूपये पानी की तरह वहा रही है। लेकिन रसड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्वच्छता का दावा खोखला देखने को मिल रहा है। हकीकत यह कि रसड़ा समुदाय की स्वास्थ्य केन्द्र में गंदगी का अम्बार लगा हुआ है और इस अस्पताल की बदहाली की कहानी बयां कर रही है जिससे 25 शैया (बेड) का अस्पताल स्वयं बीमार दिख रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार जहां ओर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओ को हाई-टेक बनानेऔर स्वच्छ भारत अभियान के जरिए अस्पतालो को संक्रमण मुक्त रखने का दावा कर रही। वहीं बलिया जनपद के औद्योगिक ऐतिहासिक पौराणिक नगर रसड़ा का समुदायकी स्वास्थ्य केन्द्र ( CHC) इन दावो की कड़वी सच्चाई बयां कर रहा है। जिसे 25 बेड (शैया) वाले इस स्वास्थ्य केन्द्र वर्तमान में बीमार हो चुकी है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर की साफ सफाई नामुमकिन है जिसका परिणाम अस्पताल के पिछले हिस्से में कूड़ा का अंबार लगा हुआ है। इस गंदगी के लगे अम्बार जिसका साफ सफाई न होने से वार्डो मेंं दुर्गन्ध से संक्रमण फैलने का...