Posts

Showing posts with the label बलिया बलिदान दिवस

बलिया की आज़ादी और बलिदान को किया गया याद

Image
बलिया बलिदान दिवस पर अमर बलिदानियों को किया गया सादर नमन बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय मे कुलपति प्रो. नरेन्द्र कुमार शुक्ल के संरक्षण में मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग द्वारा बसंत संगम के माध्यम से आज सन् 1942 में मिली बलिया के आजादी का जश्न मनाया गया और आजादी के प्रयास में सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर बलिदानियों को सादर नमन किया गया।  इस अवसर पर सहायक आचार्य डॉ० शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि गांधी जी के ग्वालिया टैंक मैदान में 8 अगस्त 1942 को करो या मरो के आह्वान पर 10 मार्च को बलिया ओक्नडेगंज से विश्वनाथ प्रसाद मर्दाना के नेतृत्व में अंग्रेजों के खिलाफ़ विशाल जुलूस निकाल कर विरोध का बिगुल फूंका गया और 13 अगस्त तक बलिया के हर हिस्से में अंग्रेजी सत्ता का भीषण विरोध शुरु हो गया। बैरिया में 18 अगस्त को कौशल किशोर सिंह सहित 19 लोग अंग्रेजी सत्ता से आर पार की लड़ाई में शहीद हो गए। 19 अगस्त को आजादी के हजारों दीवानों का बलिया शहर में उत्साह देखकर तत्कालीन जिलाधिकारी जगदीश निगम ने बलिया कारावास में बंद चित्तू पाण्डेय से बाहर निकल कर परिस्थित...

कबीरम् समाज ने मनाया बलिया बलिदान दिवस

Image
कर्मवीर दयाशंकर प्रसाद गुप्त की जयन्ती पर दी पुष्पांजलि   बलिया। कबीरम् समाज तथा विभिन्न संगठनों के सदस्यों एवं पदाधिकारीगणों ने 19 अगस्त दिन बुधवार को बलिया बलिदान दिवस/विजय दिवस/शौर्य दिवस के 85वें स्मृति में मान्टेसरी स्कूल के सामने स्थित जिला कारागार बलिया पहुॅचकर हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, इनकलाब जिन्दाबाद, वीर सेनानी अमर रहे इत्यादि नारे लगाकर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।  अमर शहीद राजकुमार बाघ, वीर कुॅवर सिंह, रामदहिन ओझा, मुरली मनोहर, डा0 भीमराव अम्बेडकर, नेताजी सुभाष चन्द बोस, शेर-ए-बलिया चित्तू पाण्डेय, पं0 महानंद मिश्र, उमाशंकर सोनार, महात्मा गांधी, चन्द्रशेखर आजाद, लाल बहादुर शास्त्री, शहीद मंगल पाण्डेय इत्यादि को पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। इसके बाद कलेक्ट्रेट स्थित गंगा बहुउद्देशीय सभागार एवं बापू भवन टाउन हाल इत्यादि के कार्यक्रमों में सहभागिता की गयी।  अन्त में श्रीराम विहार कालोनी स्थित मिश्रा कुंज में कर्मवीर दयाशंकर प्रसाद गुप्त जी की जयन्ती धूम-धाम से मनायी गई। उक्त अवसर पर कबीरम् समा...

'अगस्त क्रान्ति उत्सव' अभियान की हुई शुरूआत

Image
19 अगस्त बलिया बलिदान दिवस पर प्रधानमंत्री को आमंत्रण तथा विभिन्न मांगों को पूर्ण कराने हेतु भेजा गया ज्ञापन पत्र बलिया। कबीरम् समाज, बलिया तथा अखिल भारतीय विश्वविद्यालय सम्बद्ध महाविद्यालय शिक्षक संघ (ए0आई0 एफ0 यू0सी0टी0ओ0) के तत्तवावधान में 9 अगस्त दिन रविवार को टी0डी0 काॅलेज चौराहे के पास अगस्त क्रान्ति उत्सव अभियान की शुरूआत की गयी। भारत माता की जय, अगस्त क्रान्ति जिन्दाबाद तथा इंकलाब का नारा देकर 09 अगस्त 2026 से 23 अगस्त 2026 तक चलने वाले अगस्त क्रान्ति अभियान में अधिक से अधिक सहभागिता किये जाने तथा सहयोग हेतु अपील की गयी है।  उक्त अवसर पर कबीरम् समाज तथा अखिल भारतीय विश्वविद्यालय सम्बद्ध महाविद्यालय शिक्षक संघ के आजीवन सदस्य व संरक्षक तथा टी0डी0 काॅलेज, अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो0 सन्तोष प्रसाद गुप्त द्वारा बताया गया है कि 19 अगस्त बलिया बलिदान दिवस/विजय दिवस/शौर्य दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आमंत्रण किये जाने तथा विभिन्न डिमाण्ड को पूर्ण कर घोषणा किये जाने हेतु भारतीय डाक विभाग द्वारा ज्ञापन पत्र भेजा गया है। आगे बताया गया कि सन् 1857 का ...