Posts

Showing posts with the label मुख्यमंत्री

बाढ़ से बचाव के लिए मजबूत होंगे तटबंध, स्थायी समाधान की बनेगी कार्ययोजना: योगी

Image
कहा: भृगु बाबा के नाम से बनेगा मेडिकल कॉलेज, भृगु मंदिर कॉरिडोर का भी होगा निर्माण बलिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को तहसील बांसडीह के अंतर्गत ग्राम गलाफरपुर में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान उन्होंने जनपद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने बाढ़ से प्रभावित लोगों को सरकार की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।  मुख्यमंत्री ने कहा कि बलिया जिले की बांसडीह, बैरिया और बलिया सदर विधानसभा क्षेत्रों में बाढ़ और कटान की स्थिति बनी हुई है। कई गांव बाढ़ के पानी से घिरे हैं। उन्होंने स्वयं हवाई सर्वेक्षण कर प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति देखी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के 26 जनपद बाढ़ की चपेट में हैं, जहां करीब 1.71 लाख बाढ़ पीड़ित प्रभावित हुए हैं। 251 गांव बाढ़ प्रभावित हैं, जबकि एक हजार से अधिक लोगों को बाढ़ शरणालयों में रखा गया है। राहत एवं बचाव कार्यों के ...

सेवा सदन स्कूल की बच्चियों ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को भेजी राखी

Image
52 नन्हीं बच्चियों ने देश की रक्षा और सेवा करने वालों के प्रति व्यक्त किया आभार बलिया। बलिया की समृद्ध संस्कृति और गौरवशाली विरासत से जुड़े हमारे नन्हे बच्चों ने बहुत खूबसूरती से दिखाया कि सम्मान, साहस, कृतज्ञता और देशभक्ति जैसे मूल्यों को कम उम्र से ही कैसे अपनाया और बढ़ाया जाता है। इस रक्षाबंधन पर सेवा सदन स्कूल, कथरिया,  बलिया में बलिया की भावना जीवंत हो उठी, जब 52 नन्हीं बच्चियों ने देश की रक्षा और सेवा करने वालों के प्रति दिल से आभार व्यक्त किया। दिल में मासूमियत और बातों में देशभक्ति लिए, हमारे छात्रों ने माननीय प्रधानमंत्री, माननीय मुख्यमंत्री, परिवहन मंत्री, जिलाधिकारी महोदय और भारतीय सेना के अधिकारियों, को पत्र लिखकर प्यार, सम्मान और आभार के संदेश साझा किए। ये पत्र हमारे मुख्य अतिथि, श्री राम सेवक सिंह शाखा पोस्टमास्टर, कथरिया, बलिया की उपस्थिति में सौंपे गए। हमारे नन्हे नागरिकों की ओर से रक्षाबंधन का एक सुंदर प्रयास—उन लोगों का सम्मान करना जो हमारे देश की रक्षा करते हैं और हमें यह याद दिलाना कि कृतज्ञता उन बेहतरीन परंपराओं में से ए...

पंचायत चुनाव समय से न होने पर गांवों का विकास होगा प्रभावित: उमाशंकर पाठक

Image
पंचायती चुनाव समय से कराए जाने की मांग को लेकर सीएम को भेजा पत्रक बलिया। जिला कांग्रेस कमेटी ने त्रिस्तरीय पंचायती राज चुनाव समय से कराए जाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को पत्रक भेजा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके विचारों को याद किया। जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला अध्यक्ष उमाशंकर पाठक के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि पंचायत चुनाव समय से न होने पर गांवों का विकास प्रभावित होगा।जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का मानना था कि भारत का विकास गांवों से होकर गुजरता है। यदि समय से पंचायत चुनाव नहीं कराए गए तो ग्रामीण विकास की प्रक्रिया बाधित हो जाएगी। उन्होंने सरकार से समय पर चुनाव कराने की मांग की। इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष अनुपमा सिंह, कांग्रेस नेत्री उषा सिंह, कांग्रेस न...

गर्भवती महिला के मृत्यु की उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर सीएम को भेजा ज्ञापन

Image
दोषियों पर प्राथमिकी दर्ज कर कठोर कार्यवाही की मांग बलिया। जिला महिला चिकित्सालय में भर्ती नेहा गोंड की प्रसव के दौरान चिकित्साकर्मियों की लापरवाही व समय से महिला चिकित्सक उपलब्ध न होने के कारण हुई मृत्यु की उच्चस्तरीय जांच कराने व दोषियों पर प्राथमिकी दर्ज कर कठोर कार्यवाही करने सजा देने की मांग को लेकर 6 मार्च दिन शुक्रवार को मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन प्रेषित किया गया। उल्लेखनीय है कि जिला महिला चिकित्सालय में भर्ती जनपद के मनियर पिलुई निवासी शंकर गोंड की पुत्री नेहा गोंड की प्रसव के दौरान उपचार में लापरवाही तथा अस्पताल कर्मियों द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया। महिला चिकित्सक के समय पर मौजूद न होने के कारण मरीज को सही समय पर ईलाज न होेने पर नेहा गोंड की मृत्यु हो गयी। इस घटना से मृतक के परिजन गहरे सदमे मानसिक आघात में है। इस दौरान नेहा गोंड के भाई विशाल गोंड व उनके पिता शंकर गोंड ने कहा कि प्रसव पीड़ा से नेहा गोंड तीन घंटे तक छटपटाती रही। उस दौरान जिला महिला चिकित्सालय में यदि समय रहते महिला चिकित्सक उपलब्ध रहीं होती तो नेहा गोंड की जान बचायी जा सकती थी।  इस लापरवाही प्रक...