Posts

Showing posts with the label मदद संस्थान

मदद संस्थान ने तीन परिवारों को दी 15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता

Image
पीड़ित परिवारों के घर पहुंची संस्थान की टीम, इलाज के लिए सौंपे पांच-पांच हजार रुपये के चेक दुबहर (बलिया)। समाज के असहाय, लाचार, पीड़ित एवं बेहद जरूरतमंद लोगों की सेवा के संकल्प को साकार करते हुए मदद संस्थान ने मानवता और सामाजिक सरोकार की एक सराहनीय मिसाल पेश की है। आर्थिक तंगी और गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे तीन जरूरतमंद परिवारों के घर पहुंचकर संस्थान की टीम ने उन्हें उपचार के लिए पांच-पांच हजार रुपये के चेक प्रदान किए। इस प्रकार तीनों परिवारों को कुल 15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई। मदद संस्थान की इस पहल का उद्देश्य केवल आर्थिक सहयोग प्रदान करना ही नहीं, बल्कि कठिन परिस्थितियों से गुजर रहे परिवारों को यह एहसास कराना भी है कि वे इस संघर्ष में अकेले नहीं हैं। संस्थान के सदस्यों ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जाना और भविष्य में भी यथासंभव सहयोग उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया । तीन परिवारों की पीड़ा ने झकझोरा, मदद के लिए आगे आई संस्थान की टीम संस्थान की ओर से जिन तीन परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई, उनमें पहला मामला आकाश गोंड...

दीपक सिंह बने जिला महामंत्री और सुशील वर्मा जिला उपाध्यक्ष

Image
मदद संस्थान के युवा प्रकोष्ठ का विस्तार, जनसेवा कार्यों को गति देने की पहल दुबहर (बलिया)। समाज के असहाय, लाचार, पीड़ित एवं बेहद जरूरतमंद लोगों की निःस्वार्थ सेवा के लिए समर्पित मदद संस्थान ने अपने युवा प्रकोष्ठ का विस्तार करते हुए संगठन को नई मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। संस्थान के संस्थापक सदस्य एवं महासचिव रणजीत सिंह के निर्देश पर युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नितेश पाठक ने अखार निवासी दीपक सिंह को युवा प्रकोष्ठ का जिला महामंत्री तथा नगवा निवासी समाजसेवी सुशील वर्मा को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों के मनोनयन को संगठनात्मक विस्तार के साथ ही सामाजिक सरोकारों को नई ऊर्जा देने वाली पहल के रूप में देखा जा रहा है। संस्थान को उम्मीद है कि दोनों पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएंगे तथा युवाओं को सामाजिक कार्यों से जोड़कर युवा प्रकोष्ठ को जिले में और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाएंगे।  इस अवसर पर युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नितेश पाठक ने संगठन की मजबूती पर जोर देते ...

जरूरतमंद लोगों के मदद करने की दिशा में और तेज गति से काम करेगी मदद संस्थान

Image
अनिल सिंह बेलहरी एवं घनश्याम पांडेय जनाड़ी में बने मदद संस्थान के ग्राम अध्यक्ष  बलिया। मदद संस्थान द्वारा जनपद के ग्राम पंचायत बेलहरी के पूर्व प्रधान अनिल सिंह को ग्राम अध्यक्ष एवं जनाड़ी ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान घनश्याम पांडेय को ग्राम अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।  यह जानकारी देते हुए मदद संस्थान के वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि इन दोनों महान हस्तियों के मदद संस्थान से जुड़ने के बाद मदद संस्थान ग्राम पंचायत बेलहरी एवं ग्राम पंचायत जनाड़ी में सक्रिय एवं मजबूत होने के साथ ही गरीब असहाय लाचार बीमार एवं बेहद जरूरतमंद लोगों के मदद करने की दिशा में और तेज गति से काम करेगी। अपने नियुक्ति की सूचना मिलने पर दोनों महानुभावों ने कहा कि मदद संस्थान से जुड़ना हम सभी लोगों के लिए सौभाग्य की बात है। क्योंकि निस्वार्थ भाव से समाज के जरूरतमंद लाचार असहाय लोगों की सेवा खोज खोज कर जिस प्रकार मदद संस्थान कर रहा है। उसकी जितनी भी सराहना की जाए कम है।  इसके लिए हम दोनों भाई मदद संस्थान से जुड़े एक-एक कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित कर...