Posts

Showing posts with the label जनजागरण गोष्ठी

रामाशीष जी के 75वें जन्मदिवस पर हुई जनजागरण गोष्ठी

Image
माँ गंगा की अविरलता, निर्मलता एवं वृक्षारोपण के महत्व पर हुई चर्चा  बलिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं गंगा समग्र के राष्ट्रीय संगठन मंत्री, परम आदरणीय श्री रामाशीष जी भाईसाहब के 75वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य में गंगा समग्र, जिला बलिया द्वारा फ्रेंड्स फैमिली फास्ट फूड रेस्टोरेंट, कुंवर सिंह चौराहा, बलिया में एक जनजागरण गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गंगा समग्र, जिला बलिया के जिला संयोजक श्री धनंजय उपाध्याय ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ गंगा गीत के साथ हुआ। इस अवसर पर माँ गंगा की अविरलता, निर्मलता एवं वृक्षारोपण के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने परम आदरणीय श्री रामाशीष जी भाईसाहब को संगठन का प्रेरणास्रोत एवं मार्गदर्शक बताते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं। अध्यक्षीय उद्बोधन में श्री धनंजय उपाध्याय ने कहा कि माँ गंगा भारत की जीवनरेखा और हमारी सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय पहचान हैं। उन्होंने गंगा की अविरलता एवं निर्मलता बनाए रखने, जल संरक्षण को ...