Posts

Showing posts with the label जिला कार्यालय

सपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुनील कुमार मौर्य का 24 सितंबर को बलिया में प्रथम आगमन

Image
पार्टी जिला कार्यालय पर पार्टीजनों द्वारा होगा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन बलिया। समाजवादी पार्टी बलिया के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुनील कुमार मौर्य का जिलाध्यक्ष मनोनीत होने के बाद 24 सितंबर दिन गुरुवार को जनपद में प्रथम आगमन होगा। पार्टी के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष/प्रवक्ता सुशील पाण्डेय कान्हजी ने बताया कि प्रातः 9 बजे नदौली बार्डर, रसड़ा पर स्वागत के बाद स्वागत यात्रा आजाद चौराहा रसड़ा, चिलकहर, पियरिया, फेफना, सागरपाली, बहेरी होते हुए चितू पाण्डेय चौराहा, बलिया पहुंचेगी।  इसके बाद दोपहर 12 बजे समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय, बलिया पर पार्टीजनों द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा तथा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रेस के साथियों से संवाद करेंगे। इसके पश्चात वे बांसडीह के लिए प्रस्थान करेंगे। सुशील पाण्डेय कान्हजी ने समाजवादी पार्टी के सभी नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत करने की अपील की है।