Posts

Showing posts with the label ऑल गोंडवाना स्टूडेंट्स एसोसिएशन

ऑल गोंडवाना स्टूडेंट्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने शैलेश कुमार गोंड

Image
विश्व आदिवासी दिवस पर लखनऊ में आयोजित विराट प्रदर्शन में भाग लेने का किया आहवान आजमगढ़। ऑल गोंडवाना स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आगसा) की महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट के समीप अमर शहीद वीर कुंवर सिंह उद्यान में आगसा के संस्थापक संरक्षक अरविंद गोंडवाना के नेतृत्व में की गयी। बैठक में सर्वसम्मति से उत्तर प्रदेश के जिला आजमगढ़ के तहसील- मेंहनगर अन्तर्गत ग्राम- सिंहपुर निवासी शैलेश कुमार गोंड को ऑल गोंडवाना स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आगसा) का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया जिन्हें आगसा के संस्थापक संरक्षक अरविंद गोंडवाना ने पद की गरिमा, संगठन के प्रति समर्पण, निष्ठा व अनुशासन की शपथ दिलायी।   नवनियुक्त ऑल गोंडवाना स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आगसा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेश कुमार गोंड ने कहा कि हम निरंतर आदिवासी जनजाति गोंड समुदाय के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा हेतु सदैव तत्पर व संघर्षशील रहेंगे। आगे कहा कि हमारे पास अब खोने के लिए कुछ भी नहीं है लेकिन शिक्षा और संगठन के बल पर पाने के लिए बहुत कुछ है। इसलिए हमें अपने संवैधानिक अधिकारों की रक्षा हेतु संगठित संघर्ष छेड़ने की आवश्यकता है। आदि...