Posts

Showing posts with the label महानगर अध्यक्ष

कायस्थ महासभा बरेली के महानगर अध्यक्ष बने मुकेश सक्सेना

Image
महानगर अध्यक्ष बनने पर शुभचिंतको ने दी बधाई बरेली। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश महासचिव श्री श्याम चंद्र श्रीवास्तव जी ने जिलाध्यक्ष अश्विनी कमठान जी की संस्तुति पर बरेली के कर्मठ और समर्पित समाजसेवी श्री मुकेश सक्सेना को बरेली का महानगर अध्यक्ष मनोनीत किया है। श्री श्रीवास्तव आज एक दिन के दौरे पर बरेली आए थे उन्होंने यहां जिला कार्यकारिणी की मीटिंग ली।  उन्होंने कायस्थ समाज से आगामी चुनाव में अपनी भूमिका सुनिश्चित करने की अपील की। श्री मुकेश के महानगर अध्यक्ष बनने पर प्रदेश के वन राज्य मंत्री डॉ अरुण कुमार, संजीव कुमार सक्सेना, वेद प्रकाश सक्सेना कातिब, अश्विनी कमठान, डॉ विकास वर्मा, डॉ सुबोध अस्थाना, धर्मेंद्र सक्सेना, अनूप सक्सेना, रवि सक्सेना, आशीष सिन्हा, शैलेन्द्र सक्सेना शैलू, विकल्प सक्सेना, आशीष सक्सेना, रश्मि प्रधान, बबीत रेक्रीवाल, विकास सक्सेना नीटू , आदित्य सक्सेना हनी आदि ने शुभकामनाएं दीं।