तकनीकों को सीखकर विद्यार्थियों ने कपड़ों पर आकर्षक डिजाइनों की सुंदर छटा बिखेरी
जेएनसीयू में गृह विज्ञान विभाग द्वारा कौशल विकास कार्यशाला का आयोजन बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरेन्द्र कुमार शुक्ल के संरक्षण में गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कौशल विकास कार्यशाला के दूसरे दिन छात्र- छात्राओं को वस्त्र अलंकरण की लोकप्रिय विधा ' टाई एंड डाई ' (बंधेज रंगाई) का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में विषय विशेषज्ञ के रूप में उपस्थित चाँदनी गुप्ता ने विद्यार्थियों को टाई एंड डाई की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने कपड़े को विभिन्न तरीकों से मोड़ने, बांधने, गांठ लगाने और रंगों के सही संतुलन व उपयोग की विधियों का प्रत्यक्ष प्रदर्शन (डेमो) दिया। बताया कि इस कला के माध्यम से साधारण सूती वस्त्रों को भी मनमोहक परिधानों और गृह सज्जा की वस्तुओं में बदला जा सकता है, जो भविष्य में स्वरोजगार और उद्यमिता का एक बेहतर जरिया बन सकता है। इस सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने पारंपरिक व आधुनिक तकनीकों को सीखकर कपड़ों पर आकर्षक डिजाइनों की सुंदर छटा बिखेरी। प्रशिक्षण में छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक ...