बूथ स्तर के पदाधिकारियों को पूरी निष्ठा से अपनी जिम्मेदारी निभाने की है जरूरत: धनन्जय
रसड़ा विधान सभा में गांव चलो अभियान के तहत बूथ स्तर की समीक्षा बैठक
रसड़ा (बलिया)। उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी की पांचवी बार सरकार बनाने के लिए बसपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी सर्व समाज को जोड़ने के साथ-साथ बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त एवं गतिशील बनाने की दिशा में युद्ध स्तर पर कार्य प्रारंभ कर दिया है। रसड़ा विधान सभा क्षेत्र के बूथों पर बसपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा गांव चलो अभियान के तहत पार्टी को सशक्त बनाने की दिशा में कार्य तेज कर दिया गया है।
शुक्रवार को रसड़ा क्षेत्र के खड़सरा, जाम व बर्रेबोझ गांव के बूथ स्तर के पदाधिकारियों एवं कार्यों की समीक्षा विधान सभा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। खड़सरा रविदास मंदिर परिसर में आयोजित बूथ समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए विधानसभा सभा अध्यक्ष एडवो धनन्जय भारती ने कहा कि 2027 में बसपा को एतिहासिक जीत दिलाकर बहन मायावती को पांचवीं बार उप्र का मुख्यमंत्री बनाने की दिशा में बूथ स्तर के पदाधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाने की जरूरत है ताकि प्रदेश में दलित, पिछड़ा एवं सर्वसमाज के साथ हो रहे अन्याय, उत्पीड़न का अंत हो सके। उन्होंने बूथ स्तर पर सर्व समाज पदाधिकारियों को भी जोड़ने एवं उन्हें सक्रिय करने की दिशा दिशा में विशेष दिशा निर्देश दिए। विधान सभाध्यक्ष एडवोकेट धनंजय भारती ने यह भी जोर देते हुए, सेक्टर, बूथ स्तर पर पार्टी को सशक्त बनाने का आह्वान करते हुए नौजवानों एवं महिलाओं से बसपा से जुड़ने का आह्वान किया।
बैठक को जिला कार्यकारिणी के विनोद कुमार, रसड़ा विधान सभा प्रभारी संजय राव, पप्पू कुमार अमरेश भारती, सेक्टर अध्यक्ष जाम दिनेश भारती, बादल राठौर, डा. मुकेश कुमार, संजय उर्फ अविनाश, मुन्ना राम, योगेंद्र कुमार, पुरूषोत्तम राम, भोला राम, डा. ध्रुवपति, कृष्णा कुमार, कुदन राम आदि लोग रहे।
रिपोर्ट: मोहसिन उर्फ रिंकू
Comments
Post a Comment