Posts

Showing posts with the label समापन

कबीरम समाज के तत्वावधान में अगस्त क्रान्ति उत्सव अभियान- 2026 का समापन

Image
श्री मुरली मनोहर केन्द्रीय विवि की घोषणा हेतु पुनः ज्ञापन भेजने का निर्णय बलिया। कबीरम् समाज , बलिया एवं जनता जनार्दन मंच , बलिया के संयुक्त तत्वावधान में विगत 09 अगस्त 2026 से 23 अगस्त 2026 तक चलने वाला अगस्त क्रांति उत्सव अभियान- 2026 का समापन रविवार की सायं ग्राम-टकरसन, माॅई छोटा स्कूल के पास, राष्ट्रगान के साथ किया गया। उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता डाॅ0 फतेह चन्द ‘बेचैन’ ने की।  मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता श्री श्रीरामजी ठाकुर, विशिष्ट अतिथि कामरेड तेजनरायण जी तथा वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ के संरक्षक समाजसेवी श्री घूराराम जी रहें। सर्वप्रथम कबीरम् समाज की प्रचारिका कुमारी प्रिया वर्मा ने सरस्वती वन्दना प्रस्तुत की। आगे जाने माने कवि व साहित्यकार ने काव्य पाठ कर कहा कि ‘‘स्वतंत्रता की बलि बेदी पर हमने जान गंवायी है। खेली खून की होली हमने, तब आजादी पायी है। भुला रहे उनकी कुर्बानी, कुचल रहे अरमानों को, बुझा रहे उनके दीपों को, जिस आश में ज्योति जलायी है।’’ इसी क्रम में महात्मा गांधी के बचपन का नाम ‘‘मोनिया’’ का प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी के नाम संदेश पत्र त...

महिलाओं को स्वयं अपने अधिकारों के लिए रहना पड़ेगा जागरूक: डॉ. प्रियंका सिंह

Image
जेएनसीयू में समाजशास्त्र विभाग द्वारा मिशन शक्ति के अंतर्गत दो दिवसीय व्याख्यान का समापन  बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजीत कुमार गुप्ता के संरक्षण में मिशन शक्ति चरण 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत परिसर में समाजशास्त्र विभाग द्वारा व्याख्यान श्रृंखला "सफलता की कहानी नारी की जुबानी" का उद्घाटन हुआ। इस व्याख्यान श्रृंखला के आयोजन का मुख्य उद्देश्य उन महिलाओं के संघर्ष से सफलता की कहानी को मंच प्रदान करना है ,जो आज समाज के सामने एक उदाहरण और प्रेरणा के रूप में खड़ी है।  इस श्रृंखला के उद्घाटन की मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय की निदेशक शैक्षणिक डॉ पुष्पा मिश्रा जी रहीं। इस व्याख्यान श्रृंखला के प्रथम दिवस को विभागाध्यक्ष डॉ प्रियंका सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को स्वयं अपने अधिकारों के लिए जागरूक रहना पड़ेगा। सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान और सम्मान के लिए हर कदम पर प्रतिबद्ध है, मिशन शक्ति इसी उपक्रम में संचालित हो रहा है, परन्तु अज्ञानता और जागरूकता के अभाव में महिलाएं उनका प्रयोग नहीं कर पाती हैं। विभा...

राष्ट्र प्रेम व अनुसाशन का मार्ग प्रशस्त करता है रासेयो का प्रशिक्षण: मीरा सिंह

Image
श्रीमती फुलेहरा स्मारक महिला पीजी कालेज कमतैला के सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन रसड़ा (बलिया)।  प्रशिक्षण से छात्र-छात्राओं के जीवन में राष्ट्रीय सेवा उनमें राष्ट्र प्रेम, अनुशासन एवं नेक इंसान बनने का मार्ग प्रशस्त करता है। जिसे प्रशिक्षण के माध्यम से प्रशिक्षु प्रशिक्षण में सिख व मिले अनुभव को आचारण में उतारकर समाज व राष्ट्र सेवा के नव निर्माण में अपना अद्वितीय योगदान दें रहे हैं। रासेयो का प्रशिक्षण जहां उनका आत्मविश्वास बढ़ता है वहीं उनके व्यक्तित्व विकास को निखारने में सहायक सिद्ध होता है।  मंगलवार को श्रीमती फुलेहरा स्मारक महिला पीजी कालेज कमतैला-रसड़ा में सात दिवसिय राष्ट्रीय सेवा योजना के समापन समारोह को संबोधित करते हुए श्रीमती फुलेहरा स्मारक ग्रुप आफ कालेजेज कमतैला-रसड़ा की निदेशिका श्रीमती मीरा सिंह ने उपर्युक्त बातें कहीं। इसके पूर्व उन्होंने विद्यालय के प्राचार्य डा. विनय कुमार गिरी एवं प्रशिक्षुओं संग मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का आगाज किया। शिविर में स्वयं सेविकाओं द्वारा पर्यावरण बचाओं, रक्त दान, अंधविश्वास पर अंजली वर्म...