शोध की गुणवत्ता ही विश्वविद्यालय की अकादमिक पहचान को करती है सुदृढ़: संजीत कुमार गुप्ता
जेएनसीयू के कुलपति ने शोध मौखिकी साक्षात्कार परीक्षा का किया औचक निरीक्षण बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में कुलपति प्रोफ़ेसर संजीत कुमार गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन एवं संरक्षण तथा कुलसचिव श्री एस एल पाल के निर्देशन में पी-एच.डी. प्रवेश हेतु शोध मौखिकी साक्षात्कार परीक्षा सुचारु रूप से संचालित हो रही है। विश्वविद्यालय परिसर में विभिन्न संकायों एवं विषयों के लिए निर्धारित तिथियों पर साक्षात्कार प्रक्रिया पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित की जा रही है, जो कि 25 फरवरी, 2026 तक संचालित होंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा गठित विषय-विशेषज्ञों की चयन समिति अभ्यर्थियों के शोध प्रस्ताव, विषय की प्रासंगिकता, अनुसंधान क्षमता एवं अकादमिक योग्यता का गहन मूल्यांकन कर रही है। आज राजनीति विज्ञान, अंग्रेजी, गृह विज्ञान, प्राचीन इतिहास, जंतु विज्ञान तथा सांख्यिकी विषयों की शोध मौखिकी साक्षात्कार परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसका कुलपति प्रो संजीत कुमार गुप्ता ने औचक निरिक्षण किया। इस अवसर पर कुलपति प्रो० गुप्ता ने कहा कि शोध की गुणवत्ता ही विश्वविद्यालय की अकादम...