Posts

Showing posts with the label चलता पुस्तकालय

अपनी रचनाओं के माध्यम से किया समाज को शिक्षित- संस्कारित: अशोक

Image
मनाई गई कवि स्व. त्रिभुवन प्रसाद सिंह प्रीतम की जयंती बलिया। नगर के टाउन हॉल स्थित ' चलता पुस्तकालय ' में मंगलवार को जनपद के वरिष्ठ कवि, पूर्व शिक्षक एवं पत्रकार स्व. त्रिभुवन प्रसाद सिंह प्रीतम की 88वीं जयंती मनायी गयी। कार्यक्रम का शुभारम्भ युवा भजन सिंगर काशीनाथ ठाकुर के द्वारा प्रस्तुत की गयी वाणी वंदना से हुआ।  कार्यक्रम  में पधारे हुए समस्त साहित्यकारों एवं साहित्य प्रेमियों ने प्रीतम जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके उन्हें नमन किया। दिवंगत कवि को याद करते हुए पूर्व पत्रकार अशोक ने कहा कि वे कवि होते हुए भी अपनी रचनाओं के माध्यम से समाज को शिक्षित- संस्कारित करने का कार्य करते रहे।  इसी क्रम में पूर्व प्राचार्य डा० गणेश कुमार पाठक ने भी प्रीतम जी को एक साहसिक पत्रकार और कवि बताया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ साहित्यकार डा० जनार्दन राय ने भी उन्हें शिक्षक, पत्रकार और कवि का समन्वित रूप बताते हुए, उनकी कुण्डलिया छंद में व्याप्त यथार्थवाद के लिए उनको सराहा। इनके अतिरिक्त केदार ओझा, डा० इफ्तेखार खां आदि ने भी अपने संस्मरणों के मा...