Posts

Showing posts with the label भोपाल

प्रदेश में अब एक फरवरी से खुलेंगे स्कूल

Image
50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ संचालित होंगी कक्षाएं भीपाल। मध्य प्रदेश में कल से अर्थात एक फरवरी से स्कूल फिर से खुलेंगे। कक्षा 1 से 12 तक सभी कक्षाएं 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ संचालित होंगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्कूल खोलने के संबंध में चिकित्सा ने विशेषज्ञों से विचार विमर्श के बाद फैसला लिया। आवासीय विद्यालय और छात्रावास भी 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोले जा सकेंगे। मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि बोर्ड परीक्षाएं ऑफलाइन ही होंगी। परीक्षाओं की पूरी तैयारी हो चुकी है। कोरोना की स्थिति को ध्यान में रखते हुए इसकी डेट आगे बढ़ाई जा सकती है। स्कूल खोलने को लेकर उन्होंने कहा कि सीएम शिवराज सिंह चौहान ने स्कूल बंद करने का निर्णय कोरोना की स्थिति का अध्ययन करने के बाद लिया था। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के आधार पर स्कूल बंद किए थे। आज तक स्कूल बंद हैं। स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा अभी हम क्या कर सकते हैं अवगत कराया है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर 31 जनवरी तक स्कूल बंद रखने का आदेश हुआ था। कई प्रदेशों में पहले ही ...

पड़ोसन भाभी का नहाते में युवक ने बनाया वीडियो

Image
जब दोस्ती और संबंध बनाने से महिला ने किया इनकार तो आरोपी ने वीडियो वायरल कर दिया वीडियो भोपाल। एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली भाभी का नहाते समय वीडियो शूट कर लिया। अब वह भाभी को उससे संबंध बनाने की धमकी देने लगा। साथ ही कहता था कि उसकी बात नहीं मानी तो वीडियो वायरल कर देगा। घटना मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के किशनबाग बहोड़ापुर की है। जब महिला ने आरोपी से दोस्ती करने से इनकार कर दिया तो उसने वीडियो वायरल कर दिया। वीडियो गली मोहल्ले में फैला तो महिला की बदनामी हुई। महिला तत्काल बहोड़ापुर थाने पहुंची और शिकायत की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बहोड़ापुर के किशनबाग में रहने वाली 30 वर्षीय रानी (बदला हुआ नाम) ने थाने पहुंचकर शिकायत की है कि उसके घर के पास ही चांद खान पुत्र हाकिम खान रहता है। चांद खान आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। उस पर मोहल्ले की महिलाओं से छेड़छाड़ व दुष्कर्म सहित अन्य मामले दर्ज हैं। कुछ दिन पहले जब महिला नहा रही थी तो चांद खान ने उसका वीडियो बना लिया। जिस समय वह वीडियो बना रहा था, उसका दोस्त इशाक खान उसकी मदद कर रहा था। जैसे ही महिला की नजर उ...

उच्च शिक्षा में अनलॉक: अंडर ग्रेजुएट एवं पोस्ट ग्रेजुएट में एक अगस्त से शुरू होगा प्रवेश

Image
फर्स्ट ईयर इंजीनियरिंग की क्लास 15 अगस्त से होगी शुरू  मंत्री समूह की बैठक में तैयार हुआ उच्च शिक्षा का रोड मैप भोपाल। मध्य प्रदेश में कॉलेज अनलॉक होने जा रहे हैं। सोमवार को मंत्री समूह की बैठक में चर्चा के बाद नया शिक्षण सत्र कैलेंडर बनाया गया है। इसके अनुसार तकनीकी शैक्षणिक संस्थाओं में नवीन सत्र में सेकेंंड, थर्ड और फाइनल ईयर की इंजीनियरिंग कक्षाएं 2 अगस्त से लगेंगी। फर्स्ट इयर इंजीनियरिंग की कक्षाएं 15 सितंबर से शुरू होंगी। यह है कैलेंडर प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष डिप्लोमा की कक्षाएं 17 अगस्त आईटीआई की द्वितीय वर्ष की कक्षाएं 12 जुलाई आईटीआई की प्रथम वर्ष की कक्षाएं 16 अगस्त फर्स्ट इयर इंजीनियरिंग में प्रवेश जेईईई मेन्स और मध्यप्रदेश हायर सेकेंडरी बोर्ड की 12वीं परीक्षा परिणाम के आधार पर लिया जाएगा। प्रथम वर्ष डिप्लोमा में प्रवेश के लिए हाई स्कूल परीक्षा परिणाम को आधार माना जाएगा। आईटीआई की प्रवेश प्रक्रिया 31 जुलाई तक पूर्ण कर ली जाएगी। छात्रों को कोरोना पेंडेमिक प्रबंधन की ट्रेनिंग दी जाएगी पैरामेडिकल डिग्री/डिप्लोमा पात्रता परीक्षाएं जून-जुलाई माह में होंगी। पै...

पचास साल के डॉक्टर को बेटे की होम ट्यूटर से हुआ प्यार

Image
शादी रचाने लगा तो तीन बच्चों के साथ आ धमकी पत्नी भोपाल। प्यार की कोई उम्र नहीं होती। ऐसा ही हुआ मध्य प्रदेश के इंदौर में एक डॉक्टर के साथ। पचास साल के डॉक्टर खुद से 15 साल छोटी टीचर को दिल दे बैठा। वह डॉक्टर के बेटे को पढ़ाने के लिए उसके घर आती थी। धीरे- धीरे दोनों में प्यार हो गया। प्यार परवान चढ़ा तो दोनों शनिवार को एक होटल में शादी रचाने पहुंच गए। तभी डॉक्टर की पत्नी अपने तीन बच्चों के साथ पहुंच गई। मंडप में जमकर हंगामा हुआ। शादी की रस्में पूरी नहीं हो पाईं। पुलिस ने दूल्हा- दुल्हन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार जितेंद्र दांगी (50) कम्पेल में होमोपैथिक डॉक्टर हैं। वह घर पर ही क्लिनिक चलाते हैं। उनकी एक बेटी और दो बेटे हैं। बड़ी बेटी की शादी डेढ़ साल पहले हो चुकी है। एक बेटा 12वीं क्लास में पढ़ता है। उसे ही पढ़ाने के लिए ही होम ट्यूटर आती थी। बताया जाता है कि महिला पास के ही किसी प्राइवेट स्कूल में प्रिंसिपल भी है।शनिवार को भंवरकुआं के होटल में दोनों शादी करने वाले थे। शादी की पूरी तैयारियां भी कर ली गईं। मंडप सजा लिया गया। दूल्हा बनकर डॉक्टर और दुल्...