Posts

Showing posts with the label कायस्थ सेना कल्याण परिवार

नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की

Image
भागवत कथा के पंचम दिवस सुनाई गई कन्हैया जन्म की कथा बरेली। कायस्थ सेना कल्याण परिवार उत्तर प्रदेश द्वारा प्रेरित बरेली में लाल फाटक स्थित वृद्धाश्रम में हो रही भागवत कथा के पंचम दिवस कन्हैया जन्म की कथा सुनाई गई कान्हा के जन्म का मंचन किया गया आचार्य मुमुक्ष बाल कृष्ण दद्दा जी महाराज ने अपने मुखार बिंदु से कृष्ण के जन्म के समय की कथा और प्रसंगों को बहुत सुंदर ढंग से वर्णन किया।  बधाई गीत गए गए और मिश्री माखन का भोग लगाकर सभी श्रोताओं में बांटा गया। आज की कथा का प्रसाद रवींद्र नाथ श्रीवास्तव, आर्यन प्रधान, रचना चौहान और मेघा सिंह द्वारा वितरण किया गया। कथा के मुख्य यजमान राजेंद्र पाल सिंह, श्रीमती सुशील सिंह थे।  इस अवसर पर श्री संजीव सक्सेना, आलोक प्रधान, रविंद्र नाथ श्रीवास्तव, श्रीमती सीमा प्रधान, श्यामदीप सक्सेना, आलोक सक्सेना, आलोक कुमार एडवोकेट, भगवा परिषद जिलाध्यक्ष डॉक्टर सुबोध अस्थाना, विकास सक्सेना नीटू, अभिषेक नाथ, राजीव सक्सेना, कांता गंगवार, रचना चौहान, एम एस यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कायस्थ सेना कल्याण परिवार द्वारा आयोजित श्रीमदभागवत कथा 30 मार्च से

Image
आचार्य मुमुक्ष कृष्ण दद्दा द्वारा होगा कथा वाचन बरेली। कायस्थ सेना कल्याण परिवार बरेली द्वारा कैंट लाल फाटक स्थित वृद्धाश्रम में भागवत कथा का आयोजन 30 मार्च दिन सोमवार से किया जा रहा है।  यह जानकारी देते हुए प्रदेश संरक्षक संजीव कुमार सक्सेना ने बताया कि कथा प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से लेकर रात्रि 7 बजे तक आयोजित होगी। कथा आचार्य मुमुक्ष कृष्ण दद्दा द्वारा कही जाएगी जिसमें अलग अलग दिन यजमान होंगे।            इस भागवत कथा के आयोजन में आलोक प्रधान जी, श्यामदीप सक्सेना, मनोज सक्सेना, गोपाल धूप वाले, रविंद्र श्रीवास्तव, आर के श्रीवास्तव, रवि सक्सेना अवधपुरी, राजेंद्र पाल सिंह, श्रीमती सुशील सिंह, आलोक सक्सेना, अमित सक्सेना, मिठ्ठू एडवोकेट, महेश प्रसाद श्रीवास्तव, राकेश सक्सेना सहित बड़ी संख्या में लोगों का सहयोग है।