Posts

Showing posts with the label शोध और नवाचार

शोध एवं नवाचार के माध्यम से समस्याओं के समाधान में निभानी होगी सक्रिय भूमिका

Image
बदलते अकादमिक परिदृश्य में करियर निर्माण विषय पर विशेष व्याख्यान का हुआ आयोजन बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर नरेंद्र कुमार शुक्ल के कुशल मार्गदर्शन एवं संरक्षण में तथा आंतरिक गुणवत्ता आश्वाशन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में “शोध और नवाचार : बदलते अकादमिक परिदृश्य में करियर निर्माण” विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रोफेसर आनंद शंकर सिंह, प्राचार्य, ईश्वर शरण पी.जी. कॉलेज, प्रयागराज, उपस्थित रहे। प्रो. सिंह विभिन्न प्रतिष्ठित राष्ट्रीय शैक्षणिक, अकादमिक एवं सामाजिक संस्थाओं से भी जुड़े हुए हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों और शोधार्थियों को संबोधित करते हुए वर्तमान अकादमिक परिदृश्य में शोध, नवाचार, परियोजना लेखन, फंडिंग तथा रोजगारपरक शिक्षा के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। मुख्य वक्ता ने विभिन्न प्रोजेक्ट फंडिंग एजेंसियों के बारे में जानकारी देते हुए शोध परियोजनाओं के लिए उपयुक्त विषय चयन, परियोजना प्रस्ताव तैयार करने, शोध की गुणवत्ता, वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता तथा शोध को समाजोपयोगी बनाने ...