Posts

Showing posts with the label फाइलेरिया उन्मूलन

फाइलेरिया उन्मूलन के प्रति जागरूक करने का दिया गया संदेश

Image
जे0एन0सी0यू0 में फाइलेरिया रोधी दवा वितरण शिविर का हुआ आयोजन  बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में 20 फरवरी दिन शुक्रवार को सर्वजन फाइलेरिया रोधी दवा सेवन (आई.डी.ए.) कार्यक्रम के अंतर्गत फाइलेरिया दवा वितरण शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम माननीय कुलपति प्रोफेसर संजीत कुमार गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।  कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति एवं वित्त अधिकारी श्री आनंद दूबे को दवा सेवन कराकर किया गया, जिससे जनसामान्य को फाइलेरिया उन्मूलन के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विश्वविद्यालय के कुलपति   ने कहा कि सरकार की जितनी भी योजनाएं चल रही हैं l उनके अनुपालन में विश्वविद्यालय का सहयोग अग्रणी रहेगा। उन्होंने  फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी की रोकथाम हेतु सामूहिक दवा सेवन के महत्व पर प्रकाश डाला तथा सभी से नियमित रूप से दवा लेने की अपील की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय यादव और मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. अभिषेक मिश्रा, नोडल अधिकारी (वी.बी.डी.), उ...