सत्र 2025-26 की सम सेमेस्टर परीक्षाएं प्रारम्भ
जे0एन0सी0यू0 एवं उससे सम्बद्ध महाविद्यालयों में परीक्षाएं हुई शुरू बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय , बलिया एवं उससे सम्बद्ध महाविद्यालयों की सम सेमेस्टर परीक्षाएं दिनांक 11 अप्रैल दिन शनिवार से शुरू हो गई हैं। इस परीक्षा में स्नातक/ परास्नातक एवं डिप्लोमा स्तर के 35,957 छात्र एवं 48,511 छात्राएँ अर्थात् कुल 84,468 परीक्षार्थी सम्मिलित हो रहें हैं। इस परीक्षा में स्नातक के द्वितीय, चतुर्थ, छठं एवं बी0एस&सी0 (कृषि) के आठवें सेमेस्टर सहित परास्नातक के द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के नियमित, बैक पेपर, अंक सुधार एवं भतपूर्व परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा का आयोजन सुगम संचालन के दृष्टिगत तीन पालियों में किया जा रहा है। परीक्षा के पहले दिन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजीत कुमार गुप्ता ने किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रक्सा, बलिया परीक्षा केन्द्र सहित अन्य परीक्षा केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया एवं परीक्षा से जुड़े लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये। द्वितीय सेमेस्टर नियमित को छोड़कर शेष पाठ्यक्रमों से सम्बन्...