स्व.उमाशंकर प्रसाद साहू के योगदान को सदैव किया जाएगा याद: प्रो. सन्तोष प्रसाद गुप्त
कबीरम् समाज ने उमाशंकर प्रसाद साहू के आकस्मिक निधन पर परिजनों से किया भेंट, व्यक्त की संवेदना बलिया। कबीरम् समाज- बलिया, जनता जनार्दन मंच- बलिया, अखिल भारतीय विश्वविद्यालय सम्बद्ध महाविद्यालय शिक्षक संघ (ए0आई0एफ0यू0सी0टी0ओ0) तथा वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ , बलिया इत्यादि के सदस्यों तथा पदाधिकारीगणों ने ब्रिटिश भारत के प्रतिष्ठित जमींदार उमाशंकर प्रसाद साहू के गत 24 अगस्त को 85 वर्ष की उम्र में आकस्मिक निधन हो जाने के कारण जनपद-गाजीपुर के नगर- जंगीपुर पहुंचकर उनके परिजनों से भेंट किया तथा शोक संवेदना व्यक्त की। उक्त अवसर पर अखिल भारतीय विश्वविद्यालय सम्बद्ध महाविद्यालय (ए0आई0एफ0 यू0सी0टी0ओ0) के आजीवन सदस्य व संरक्षक तथा श्री मुरली मनोहर टाउन पी0जी0 काॅलेज, बलिया अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सन्तोष प्रसाद गुप्त ने बताया कि श्री उमाशंकर प्रसाद साहू जी का जन्म सन् 1942 में जनपद- गाजीपुर के ग्राम- जंगीपुर में हुआ था। इनके पिता का नाम स्व0 श्री गुरू प्रसाद साहू तथा माता का नाम स्व0 श्रीमती मंतोरना देवी (मंतोरना कुँवर) था। इनके पांच बहनें उर्मिला, गिरिजा, राधिका, रामसखी...